icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227807
Vijay Kumar SinghVijay Kumar SinghFollow26 Dec 2024, 10:23 am

Amethi - चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना , हजारों के माल पर किया हाथ साफ

Pindara Thakur, Uttar Pradesh:

चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना,हजारों के माल पर किया हाथ साफ. मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज चौराहे पर बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया .ज्वैलरी, ऑटो पार्ट्स और किराने की दुकानों के दरवाजे और शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान और हजारों रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान मालिकों ने सुबह शटर टूटे देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात में अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो शटर और दरवाजे टूटे मिले।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमान अंश के गायक साधु तिवारी ने वित्त आयोग अध्यक्ष पवैया से मुलाकात की

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर । आज “Hanuman Aansh” फ़िल्म के अतिलोकप्रिय गीत “जब ज़िद पर अड़ गयीं पार्वती” के गायक साधु तिवारी ने म. प्र. राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के आवास सेवापथ पहुँच कर उनसे मुलाकात की। श्री पवैया ने उनका अंगवस्त्र व विशाल गदा भेंट कर अभिनंदन किया। वे मुंबई विमान से आकर सीधे पवैया के भगत सिंह नगर स्थित घर पहुँचे। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही “Hanuman Aansh” मूवी के सुपर हिट गीत “पार्वती .. पार्वती” के नवोदित गायक साधु तिवारी ने गीत गाकर सभी से मिले प्यार के लिये आभार माना। पूर्व सांसद व वित्त आयोग अध्यक्ष पवैया ने साधु तिवारी के कंठ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ग्वालियर में पंचमहल अंचल के बेटा होने के नाते चीनौर क्षेत्र का नाम भारत में रोशन किया है। Hanuman Aansh की सफलता सिर्फ़ और सिर्फ़ हनुमान जी व उनके परम भक्त बाबा नीम करौरी जी का चमत्कार है और प्रत्येक कलाकार को प्रभु राम की सेवा का अवसर उनके जीवन का परम सौभाग्य है। यह मूवी से सिद्ध हो गया कि भारत का जन मानस क्या देखना चाहता है?
0
0
Report

लखनऊ के बाघा गांव के पास स्कूल मिनी बस में आग, दो बच्चे झुलसे

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): School Mini-Bus Catches Fire Near Bagha Village / Two Children Suffer Burn Injuries / More Than Two Dozen Children Were On Board / Visuals/Reax लखनऊ (उत्तर प्रदेश): बाघा गांव के पास स्कूल की मिनी बस में आग लगी / दो बच्चे झुलस गए / बस में दो दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे / दृश्य/प्रतिक्रिया आदित्य प्रकाश मिश्र बाइट घटना की जानकारी जो है किसी फोन द्वारा गांव पहुंची। हमें जब सूचना मिली तो हम भाग के यहां पहुंचे। बगाह के पूर्वज इतने निवासी हैं सभी लोगों ने बहुत बड़ी मेहनत की। इसमें बस में केवल एक गेट है। दूसरा गेट भी नहीं निकलने के लिए बच्चों को बहुत बड़ी तबाही थी। लेकिन लगा है कि जो है गाँव वालों ने उसको बहुत कम सीमित समय में निपटा लिया। बच्चे तो स्वस्थ हैं, ठीक हैं, कोई दिक्कत नहीं है। जो बच्चों की चोट लगी वो सीएचसी पहुंच चुके हैं, जो जले हुए हैं। अभी उनको हम देख भी नहीं पाए हैं, यहां तक केवल घटना स्थल तक पहुंचे हैं, अब आगे जाएंगे तब देखेंगे क्या स्थिति है।
0
0
Report
Advertisement

DUSU चुनाव के घटनाक्रम पर कोर्ट ने कड़े निर्देश जारी कर नामांकन पर निगरानी

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए DUSU चुनाव में दिल्ली विश्वविद्यालय के परिसर को गंदा किया गया और तमाम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन भी देखने को मिला इस बीच में छात्रों की आपसी मुठभेड़ भी देखने को मिलेगी और कुछ गाड़ियां छतिग्रस्त की गई । इस पूरे मामले प्रशांत मनचंदा की याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सख्त दिशा निर्देश जारी ल जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में जिस तरीके से नियमों का उल्लंघन किया गया है। उस मामले में DUSU चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार व उमीदवारों को समर्थन करने वाली पार्टियों को उसकी भरपाई करने होगी।आज काउंटिंग के बाद जीत का जश्न यदि कोई प्रत्यासी या फिर उनका समर्थक बनाते मिले तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा
0
0
Report

45 दिन के अभियान से जमाबंदी दुरुस्त, 16 पंचायतों में 15 सितम्बर से शुरू

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में भूमि जमाबंदी रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए 45 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया गया है। जहां प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में 15 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान बिना जमाबंदी वाली जमीन का नया रिकॉर्ड तैयार करने के साथ साथ मृत लोगों के नाम दर्ज पुरानी जमाबंदी को उनके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम करने और अधूरे रिकॉर्ड में सुधार का काम किया जाएगा। दिघलबैंक के अंचलाधिकारी सदानंद कुमार ने बताया कि अपनी जमाबंदी की त्रुटियों के सुधार के लिए दिघलबैंक प्रखण्ड के लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। जमाबंदियों के शुद्धीकरण के लिए 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें खाता, खेसरा, प्लॉट एवं रैयत के नाम में दर्ज त्रुटियों को दूर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित भूमि की निःशुल्क मापी भी कराई जाएगी।
0
0
Report

जयपुर मेयर नामांकन आज: कोठारी भाजपा का संभावित चेहरा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 जयपुर मेयर को लेकर BJP में सुनील कोठारी का नाम चर्चा में। सुनील कोठारी के नाम से ले जाया गया नामांकन आवेदन पत्र। BJP के मेयर प्रत्याशी हो सकते हैं सुनील कोठारी। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार। वार्ड-112 से BJP पार्षद हैं सुनील कोठारी। BJP के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर शहर अध्यक्ष रह चुके हैं कोठारी। मेयर की दौड़ में पहले से प्रमुखता से चल रहा था कोठारी का नाम। आज मेयर पद के नामांकन का आखिरी दिन। सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन। नामांकन के साथ साफ हो सकता है जयपुर मेयर के लिए BJP का चेहरा। कांग्रेस से भरत मेघवाल, सुनीता मावर के नाम से ले जाया गया नामांकन आवेदन पत्र।। 25 सितंबर को जरूरत पड़ने पर होगा मेयर पद के लिए मतदान。
0
0
Report
Advertisement

बेंगलुरु GST अधिकारी मोहित प्रताप सिंह गिरफ्तार, 8 लाख रिश्वत में पकड़े गए

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल जीएसटी सुपरिंटेंडेंट मोहित प्रताप सिंह को ₹8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।- लोकायुक्त के मुताबिक, सिंह ने लंबित जीएसटी बकाए और एक व्यापारी के खिलाफ दर्ज तथाकथित झूठी शिकायत को बंद करने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। GST Officer Caught in Lokayukta Trap GST officer caught in a Lokayukta trap while accepting a bribe of ₹8 lakh. Shop owner Jameer filed the complaint under the leadership of social activist Subhash S. Early this morning, a GST Superintendent was trapped by the Lokayukta at the Bengaluru GST office while accepting a bribe of ₹8 lakh; the operation was conducted by a team led by SP Shivakumar and DySP Bharat Reddy. The GST Superintendent had demanded ₹20 lakh from the owner of 'Jio Traders' (an iron/steel shop) but eventually agreed to settle for ₹8 lakh; he was caught in the trap while accepting the money. The officer caught in the Lokayukta trap is GST Superintendent Mohit Pratap Singh.
0
0
Report

अलीगढ़ में 185 फिटनेस से बाहर स्कूल बसों पर विभाग की कार्रवाई, 26 पंजीयन निरस्त

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है जिले में 185 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म मिली है जबकि जांच के बाद 26 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है खास बात ये है कि 22 स्कूल परिवहन विभाग की रेड लिस्ट में हैं अब बिना फिटनेस सड़क पर उतरने वाले स्कूली वाहनों पर सीधे कार्रवाई की जा रही है स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलीगढ़ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है जिले में कुल 1,405 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं जिनमें 1,220 की फिटनेस वैध है लेकिन 185 वाहन फिटनेस की समयसीमा पार कर चुके हैं जांच के दौरान जर्जर और लंबे समय से खड़े वाहनों को चिन्हित किया गया ऐसे 26 वाहनों के पंजीयन निरस्त कराए गए हैं वहीं बिना फिटनेस वाहन संचालित करने पर पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई भी जारी है विभाग ने 22 स्कूलों को रेड लिस्ट में रखा है जहां दो या उससे ज्यादा वाहन बिना फिटनेस के मिले जांच में बसों के अटेंडेंट बालिकाओं के लिए महिला अटेंडेंट, सीसीटीवी, अग्निशामक यंत्र, स्पीड लिमिट डिवाइस और फर्स्ट एड बॉक्स की भी पड़ताल की जा रही है यानी बच्चों को ढोने वाली हर बस अब परिवहन विभाग की निगरानी में है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में कुचिपुड़ी-भक्ति मंच छा गया

Darogapara, Chhattisgarh:41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में श्वेता नायक एंड ग्रुप, डॉ. मंजू ईलांग्बाम, डॉ. खुशबू पांचाल, पद्मश्री डॉ. भारती बंधु और अनुराग शर्मा ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। श्वेता नायक एंड ग्रुप ने कुचिपुड़ी में ‘शिवशक्ति समर्पण’ के जरिए भगवान शिव के तांडव और माता पार्वती के लास्य का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। डॉ. मंजू ईलांग्बाम ने मणिपुरी नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जबकि डॉ. खुशबू पांचाल ने कथक की लय, ताल और पदसंचालन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने ‘बोलो राम राम’, ‘राधे-राधे’, ‘राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट’, ‘कबीरा बिगड़ गयो राम दुहाई’, ‘छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाई के’, ‘मेरा पिया घर आया, ओ राम जी’ और ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ जैसे भक्ति गीतों एवं कबीर वाणी की प्रस्तुति दी। वहीं शाम के अंतिम कार्यक्रम में अनुराग शर्मा ने लोक संगीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और भक्ति संगीत से लेकर मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों की विविध प्रस्तुतियों ने समारोह की पांचवीं शाम को यादगार बना दिया।
0
0
Report

हरियाणा के 80 खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए जापान पहुँचे, पदक की उम्मीद तेज

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग जापान एशियाई खेल में हरियाणा के 80 खिलाड़ी तिरंगा थामे उतरे हरियाणा के खिलाड़ी 17 खेलों में दमखम दिखाएगा एशियाई खेलों में भारत से 501 खिलाड़ी मैदान में उतरे है जो 37 प्रतिस्पर्धा में चुनौती देंगे कुश्ती में पूरा भारतीय दल हरियाणा से पहुंचा जापान 16 में से 16 पहलवान हरियाणवी कबड्डी में 13, हॉकी में 10, बॉक्सिंग में 8 खिलाड़ियों के साथ हरियाणा का कुनबा सबसे मजबूत *खेल मंत्री गौरव गौतम ने सभी चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई* गौरव गौतम ने कहा देश औऱ हरियाणा के खिलाड़ियों से हर बार की तरह बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में खेले जाएंगे खेल, हरियाणवी पहले से पहुंच चुके ओलंपिक खेलों से 61 और गैर-ओलंपिक से 19 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे पिछले एशियाई खेलों से संख्या थोड़ी कम, लेकिन पदक की उम्मीद पहले से ज्यादा है आबादी लगभग 2% लेकिन भारतीय दल में 16% से ज्यादा हिस्सेदारी हरियाणा का अंतरराष्ट्रीय खेलों दबदबा कायम-- गौरव गौतम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top