Back
Ambedkar Nagar224168blurImage

अम्बेडकरनगर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल

Lalmani Pandey
Apr 18, 2025 06:06:32
Pante, Uttar Pradesh

अम्बेडकरनगर  में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि सफाई के अभाव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था भी ठप पड़ी है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में कुल 25 वार्ड हैं। नगर में यह व्यवस्था है कि सफाईकर्मी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करते हैं। इसमें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाता है, लेकिन यह व्यवस्था अब ठप सी हो गई है। 3-4 दिन तक भी कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं पहुंच रहे हैं। वार्ड नंबर 17 इंद्रलोक कॉलोनी में 4 दिन से कूड़ा ना उठने की जानकारी सफाई नायक सद्दाम हुसैन को दी गई बावजूद भी अभी तक नहीं उठा।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|