icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277001
Shashi KumarShashi KumarFollow19 Apr 2025, 07:48 am

Ballia - ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद का हल्ला बोल

Ballia, Uttar Pradesh:

विश्व हिंदू परिषद द्वारा बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने सैकड़ों सदस्यों के साथ बंगाल सरकार पर हमला बोला और राष्ट्रपति को सम्बोधित 4 सूत्रीय पत्रक भेजकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में सम्पूर्ण बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओ को प्रताड़ित किया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी और हिन्दू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रो को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है।आगे उन्होंने यह भी कहा की बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है और मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हुई, यह भीषण हिंसा अब सम्पूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा के धरहरा में पुल-सड़क निर्माण की मांग पर सांसद ने निरीक्षण किया

Pariaunna, Bihar:नाथलगढ़ के धरहरा गांव में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से गुहार लगाई थी। सांसद ने अधिकारियों की टीम के साथ धरहरा गांव का स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एवं ओवरसियर मौजूद थे। ग्रामीणों की समस्या बरसात के दिनों में आवागमन के भारी संकट का कारण बनती है, क्योंकि पुल और सड़क बनने से क्षेत्र के स्टेट हाईवे से सीधे जुड़ने की उम्मीद है और लगभग 12 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सांसद ने बताया कि निरीक्षण से ग्रामीणों की मांग को लेकर कार्यवाही तेज होगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि स्थानीय विधायक पर चुनाव के दौरान पुल-सड़क निर्माण का वादा टूटने का आरोप भी सामने आया है। अंदी, धरहरा, मसिया, अलीपुर, मुस्तिपर समेत लगभग 50 गांवों के लोग इस पहल का इंतजार कर रहे हैं और आने वाले समय में बिंद, सरमेरा, रहुई, बिहारशरीफ, पटना और मो концеп स्थानों से भी कनेक्टिविटी सुधरेगी। अब यह देखना होगा कि यह दशकों पुरानी मांग कब धरातल पर उतरेगी।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठंड से राहत इंतजाम कड़े करने निर्देश दिए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच-जिलाधिकारी ने रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरों का किया निरीक्षण व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश बहराइच के जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित रैन बसेरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, बिस्तर एवं कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी रैन बसेरों में जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले यात्रियों और निराश्रित लोगों को ठहरने में कोई परेशानी न हो। साथ ही नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्रि में नियमित भ्रमण कर खुले में सो रहे जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top