icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow19 Apr 2025, 07:51 am

Hapur - हिंदुओं पर अत्याचार: विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ शहर में आज विश्व हिंदू परिषद ने वक्फ बिल के विरोध की आड़ में बंगाल में हो रही हिस्सा को लेकर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम हापुड़ एसडीएम इला प्रकाश को ज्ञापन सोपा है। विश्व हिंदू परिषद के लोगों का कहना है कि बंगाल में वक्फ बिल के विरोध की आड़ में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। बेकसूर लोगों को मारा जा रहा है, हिंदुओं की दुकानों को जलता जा रहा है। मंदिरों पर हमले किए जा रहे है। बंगाल में हिंदुओं स्थिति बेहद खराब है। हिंदू समाज के लोग पलायन करने को मजबूर हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब संपूर्ण प्रदेश में पहुंच गई है। इसी को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने प्रदर्शन किया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरोहा में कस्तूरबा बालिका आवास में गैस पाइप फटने से 80+ छात्राएं सुरक्षित बाहर

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बिजलपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवास में गैस पाइप फटा, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने 80 से ज्यादा छात्राओं को सुरक्षित निकाला. अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बिजलपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फटने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया। यहां 100 से अधिक छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने आवास में मौजूद 80 से ज्यादा बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे के दौरान रसोई में काम कर रहीं रसोईया गीता रानी आग की चपेट में आने से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर-बिझलपुर गांव का है।
0
0
Report
Advertisement

रत्नागिरी में भीषण गर्मी ने खेती पर असर, चिपळूण में पारा 35°C

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: उत्तर रत्नागिरीत तापमानाचा पारा चढला; चिपळूणमध्ये ३५ अंशांवर तापमान! उष्णतेचा भातशेतीला फटका; आंबा-काजू पिकांवरही परिणामाची चिंता रत्नागिरी जिल्ह्यात तापमानाचा पारा चांगलाच चढला आहे. चिपळूणमध्ये तापमान ३५ अंश सेल्सिअसवर पोहोचल्याने उष्णतेची तीव्रता वाढली आहे. पावसाअभावी आधीच संकटात असलेल्या भातशेतीवर आता वाढत्या उष्णतेचा फटका बसत आहे. आंबा आणि काजू पिकांवरही परिणाम होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. या पार्श्वभूमीवर शासनाने तातडीने पीक नुकसानीचे पंचनामे करून संपूर्ण कोकण सरसकट दुष्काळग्रस्त जाहीर करावा, अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून होत आहे. या गंभीर परिस्थितीचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी स्वप्नील घाग यांनी.
0
0
Report

सुल्तानपुर: शिक्षक दंपती हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow8m ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। आठ दिन पहले हुए शिक्षक दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक दंपती की हत्या चोरी के दौरान पहचान उजागर होने के डर से की गई थी। मामले में उनके संस्थान में काम करने वाले ड्राइवर राकेश यादव और उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया है। कादीपुर के कुंभी डडिया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में 28 सितंबर की रात चोरी की कोशिश के दौरान दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, राकेश को स्कूल और वहां लगे सीसीटीवी की पूरी जानकारी थी। चोरी के दौरान विनीता सिंह ने दोनों को देख लिया। पहचान सामने आने के डर से राकेश ने फावड़े से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने पीछा कर मुकेश सिंह की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और नकदी, मोबाइल व आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 35 हजार रुपये, खून से सना फावड़ा और कुल्हाड़ी, आधार कार्ड और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

आमेट में पाँच दिवसीय सांस्कृतिक मेले का भव्य आगाज; कुम्भलगढ़ विधायक ने किया झंडारोहण

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के आमेट उपखंड मुख्यालय पर बहुप्रतीक्षित पाँच दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आगाज हर्षोल्लास के साथ हुआ। संत हरिदास महाराज की मौजूदगी में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत झंडारोहण कर इस भव्य आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता समेत क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यापारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। 6 अक्टूबर को राजस्थान की संस्कृति पर आधारित विशेष कार्यक्रम, 7 अक्टूबर: देशभक्ति कार्यक्रम, 8 अक्टूबर को मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों की भजन संध्या और 9 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के दो चरण, कब-कब होगा मतदान जानिए

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावो की तारीख में बदलाव, 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण ओर 7 में दूसरे चरण में मतदान पंचायतीराज चुनावों को लेकर पूर्व में की गई तारीखों की घोषणा में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बदलाव किया गया है | डूंगरपुर जिले में 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण में 22 अक्टूबर ओर 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर ओर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। डूंगरपुर जिला परिषद में 37 वार्ड ओर 14 पंचायत समितियों के 234 वार्डो ओर 442 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में चुनाव करवाए जायेंगे。 पंचायत चुनाव के तहत डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में पहले चरण के चुनाव होंगे। इसमें 233 ग्राम पंचायतों में 595 मतदान बूथ बनाए गये है । जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक वापसी ओर 15 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 22 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 25 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे。 इन पंचायत समितियों में दूसरे चरण में होगा चुनाव डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसमें 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान बूथ बनाए गये है। जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 16 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 27 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 28 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 31 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। पंचायत समिति ओर जिला परिषद की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवम्बर को उपजिल प्रमुख, 27 नवम्बर को प्रधान ओर 28 नवम्बर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे。
0
0
Report
Advertisement

चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर कहर: दो छात्रों में एक की मौत, दूसरा घायल

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे दो छात्रों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल。 चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान गोलचक्कर के पास एक ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया。 हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। वहीं घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में बताई जा रही है। दोनों छात्रों के गम्हरिया निवासी होने की बात सामने आ रही है。 घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。 हादसे के बाद एक बार फिर चांडिल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चांडिल गोलचक्कर और आसपास के मार्ग की खराब स्थिति के बावजूद NHAI की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सड़क पर खराब सतह और यातायात व्यवस्था की समस्या के बीच इस तरह के हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं।
0
0
Report

राहुल-तेजस्वी के प्रदर्शन पर बीजेपी ने किया तीखा हमला, राजनीतिक कचड़ा साफ होगा

Darbhanga, Bihar:राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावги ने दोनों नेताओं पर तीखा हमला बोला है। संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल यानी राजनीतिक कचड़ा” बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता धीरे-धीरे इस राजनीतिक कचड़े को साफ कर रही है और आने वाले चुनाव में बचे हुए कचड़े को भी जनता साफ कर देगी। संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर की साफ-सफाई कर कचड़े को बाहर कर देते हैं, उसी तरह देश की जनता राजनीतिक कचड़े को भी साफ कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आज के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है और अपनी राजनीति बचाने के लिए दोनों नेता सिर्फ सियासी नौटंकी कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रanchi में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट और खिलाड़ियों की जर्सी मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेडियम के बाहर दूसरे दिन भी टिकटों की बिक्री जारी है और टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, मैच को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जर्सी का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम वाली जर्सियां खूब बिक रही हैं। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जर्सी की मांग ज्यादा बताई जा रही है। मैच चाहे रांची में हो या देश के किसी दूसरे शहर में, हॉकर स्टेडियम के आसपास भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी बेचते नजर आते हैं। इनका कहना है कि बड़े मुकाबलों के दौरान फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचना पसंद करते हैं। यानि मैच से पहले ही रांची में क्रिकेट का रंग चढ़ चुका है। टिकट के लिए उत्साह हो या पसंदीदा खिलाड़ी की जर्सी पहनने का जुनून क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह का लेवल अलग ही नजर आ रहा है。
0
0
Report

देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी, 7 घायल

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे की बैरिकेडिंग के दोनों ओर फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा 12 टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में IRB के जवानों समेत 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top