Ambedkar nagar:जलालपुर में पहलगाम की घटना को लेकर फूटा आक्रोश..
Jalalpur, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में जलालपुर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। रामलीला मैदान से एक बड़े जुलूस निकाल कर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।हिंदू समाज के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला जलाकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। विहिप, आरएसएस, व्यापार मंडल और अन्य संगठनों के नेताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। "पाकिस्तान मुर्दाबाद!", "आतंकवाद का जो नाश ना करे, वो बेकार जवानी है!" जैसे नारों के साथ लोगों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
