Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

हैदराबाद की बacha’s फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, रेस्क्यू जारी

DSDM Seshagiri
Jan 24, 2026 18:30:19
Hyderabad, Telangana
Hyderabad: A massive fire broke out at Bacha’s Furniture shop located on Cheerap Gali Line in Nampally on Saturday afternoon. The fire reportedly started around 12:30 PM on the ground floor of a four-storey building and quickly spread to the upper floors. Flames raged for several hours, creating panic in the densely populated area. Fire and rescue teams rushed to the spot immediately. As many as 25 fire engines were pressed into service to bring the blaze under control. Thick smoke and intense flames made rescue operations extremely challenging. According to preliminary information, more than 40 workers were reportedly present in the cellar area at the time of the incident. Smoke rapidly filled the building soon after the fire broke out. ZEE MEDIA EXCLUSIVE: According to watchman Lala Khan, two children were trapped inside the building. In an attempt to rescue them, two elderly persons and his parents went inside but also got stuck due to heavy smoke and fire. The trapped individuals have been identified as: Imtiaz (35), Hyderabad Bebi (50), Karnataka Usman Khan (55), Karnataka (Husband of Bebi) Praneeth (10) Akhil (7) Sources say that two families were living in the cellar and sub-cellar of Bacha’s Furniture. The cellar was allegedly being used as a godown and furniture manufacturing unit, which was reportedly being run illegally. Hyderabad Police Commissioner VC Sajjanar, IPS, reached the spot and supervised the rescue and firefighting operations. He instructed officials to take all necessary measures to control the fire and rescue those trapped. Multiple agencies including HYDRA, NDRF, SDRF, City Police, Fire Services, and Medical teams have been engaged in continuous rescue operations for over 12 hours. Further details regarding casualties and the exact cause of the fire are awaited.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDeepak Dwivedi
Mar 11, 2026 01:01:05
0
comment0
Report
AZAmzad Zee
Mar 11, 2026 01:00:25
Mumbai, Maharashtra:मुक़द्दस रमज़ान का महीने में पूरे शहर का माहौल बदल जाता है। इबादत, सब्र और रहमत के इस महीने में मुसलमान रोज़ा रखते हैं और सहरी व इफ़्तार का एहतमाम करते हैं। कहा जाता है कि रमज़ान के इस पाक महीने में अल्लाह की खास बरकतें नाज़िल होती हैं। अगर हम मुंबई के मदनपुरा इलाके की बात करें, तो यहाँ की रौनक देखने लायक होती है। रमज़ान के महीने में बाज़ारों में जबरदस्त हलचल दिखाई देने लगती है। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर तरह-तरह के खजूर, सूखे मेवे और इफ़्तार में इस्तेमाल होने वाले लज़ीज़ पकवान सजा देते हैं। मदनपुरा के बाज़ारों में आपको अरब देशों से आए अलग-अलग किस्म के खजूर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा समोसे, पकोड़े, फल और कई तरह के पारंपरिक पकवान लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रमज़ान का महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और खुशियों को बाँटने का भी महीना है। जैसे-जैसे इफ़्तार का वक्त करीब आता है, बाज़ारों में भीड़ और रौनक और भी बढ़ जाती है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 10, 2026 23:30:44
Kota, Rajasthan:industr y Nagar थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू, लोहे के सरिया से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर एसपी कोटा सिटी तेजस्वनी गौतम, डिप्टी एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर MO और FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान शुभम निवासी जागा बस्ती प्रेम नगर थर्ड के रूप में हुई। पुलिस पूरे एरिया को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों और मृतक के बीच पूर्व में भी लड़ाई झगड़ा हुआ था और आरोपी उसकी हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस उप अधीक्षक रुद्र प्रकाश ने बताया कि शुभम अपनी बाइक से आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे जागा बस्ती चौथ माता मंदिर के पास तीन चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लोहे सरिया से मारपीट की तथा उसकी बाइक को तोड़ दिया और चाकू से ताबड़ तोड़ वार कर भाग गए। शुभम के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और पुलिस को सूचना दी तथा चाकू उसके पेट में लगा है। इससे उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 10, 2026 23:30:24
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में लोन दिलाने के नाम पर ‘50 हजार की डील’! हरदोई में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने दबोचा,देर रात लखनऊ ले गई टीम हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने नाटकीय अंदाज में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कछौना कस्बे के रामनगर रेलवे गंज मोहल्ले निवासी सुरेश चौधरी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी केंद्र भी संचालित करते हैं।मंगलवार शाम वह कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुसलमानाबाद सपहिया गांव में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर रहे थे,तभी लखनऊ से पहुंची सीबीआई की टीम ने अचानक दबिश देकर उन्हें घेर लिया।बैठक के बीच हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सीबीआई टीम सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर सीधे कछौना रेलवे स्टेशन के रेलवे गार्ड रूम पहुंची, जहां शाम करीब 5:30 बजे से लेकर रात लगभग 12:15 बजे तक उनसे लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान टीम ने उनके पास मौजूद दस्तावेजों और कागजातों को भी खंगाला और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।आरोप है कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ गांव की रहने वाली सीमा नाम की युवती ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था।पीड़िता का आरोप है कि लोन पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।युवती ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी, जिसके बाद टीम ने पूरी रणनीति बनाकर हरदोई पहुंचकर यह कार्रवाई की। हालांकि सुरेश चौधरी ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया है और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।वहीं सीबीआई अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस योजना के नाम पर और लाभार्थियों से भी तो वसूली का खेल नहीं चल रहा था।देर रात सीबीआई की टीम सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई।बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद हरदोई के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मच गई है और यह मामला अब जिले में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 21:21:51
Mirganj, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बहगुल नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय बालक प्रवीन का शव सोमवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बहता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि पानी में रहने के कारण शव फूलकर ऊपर आ गया था और बहते हुए आगे चला गया। दरअसल, रविवार को मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पनवड़िया के पास बहगुल नदी में नहाते समय तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए थे और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दीपक और विपिन को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीन पुत्र नन्हे निवासी रहपुरा जागीर लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही एसडीएम आलोक कुमार सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू कराया गया। सोमवार को प्रवीन का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बहता हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 19:25:19
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बाइक की घटना अंजाम देने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की मोटर साइकिलें लेकर अभियुक्तगण पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट में मोटर साइकिलों के सौदा करने के लिये खडे हुये हैं, उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई रोड खाली प्लाट से पहले पहुँचे तो पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गये हैं । जिनकी पहचान 01 ओमवीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद एव 02. अमन पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त किये गये 02 तमंचा 315 बोर व 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर मय 03 मोटर साइकिल व 02 मोबाइल बरामद हुए हैं । अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि मोटर साइकिल लूट में हमारे साथ 1. सौरभ पुत्र ऊदल सिंह निवासी नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद 2. विक्रम पुत्र पम्मी निवासी ग्राम सकरौली जिला एटा 3. अर्जुन उर्फ पूर्वी उर्फ रौकी पुत्र एवरन सिंह निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद थाना नारखी द्वारा की गई कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सौरभ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है विक्रम और अर्जुन अभी फरार हैं पुलिस लगातार इन दोनों को पकड़ने के लिए ‌ दबिश दे रही है
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 10, 2026 19:00:29
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मिली रेलमंत्री की मंजूरी विदेश राज्यमंत्री और कैसरगंज सांसद के पत्र पर रेल मंत्री ने दी चलाने की मंजूरी, COVID काल में बंद हो गई थी गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 55061 व 55062 की अनुमति। अतुल कुमार यादव/गोंडा- gोंडा क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलवे मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है और जल्द ही यह ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी। विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह द्वारा इस ट्रेन के दोबारा परिचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के चलने से गोंडा, मनकापुर और करनैलगंज क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। इसको ले कर अब रेल मंत्री ने गोंडा और कैसरगंज सांसद को पत्र लिखकर जानकारी दी है। दरअसल बीते दिनों गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही दोनों लोगों द्वारा ट्रेन चलाए जाने को लेकर रेल मंत्री वैष्णव से पत्राचार भी किया गया था। रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है, ‘गोंडा से लखनऊ के मध्य पैसेंजर रेलगाड़ी परिचालन के संबंध में अपने दिनांक 5 जनवरी 2026 के पत्र का संदर्भ ग्रहण करें। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि गोरखपुर (नकहा जंगल) से लखनऊ (डालीगंज) वाया गोंडा नई पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल, लखनऊ पैसेंजर के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है।’ गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन वर्षों से आम जनता की यात्रा का एक सस्ता और सुलभ साधन रही है। कोरोना काल में इस सेवा को बंद कर दिया गया था। इस वजह से गोंडा, करनैलगंज, कैथौला, मैजापुर जैसे छोटे स्टेशन स्टेशनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय दोनों सांसदों ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस ट्रेन को दोबारा शुरू करवाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। गोंडा-लखनऊ पैसेंजर के दोबारा परिचालन से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों जैसे छात्रों, वकीलों, किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गोंडा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे स्टेशन हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों की बड़ी असुविधा दूर हो जाएगी।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 19:00:16
Nagaur, Rajasthan:नगर पालिका रियाबडी नगरपालिका रियाबडी अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे नगरपालिका रियाबडी ने एक नई इबारत लिख रखी है. नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता को लेकर कस्बे की तस्वीर बदली है. साथ ही नागरिक सुविधाओ मे भी सुधारण किया है. अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे रियाबडी नगरपालिका द्वारा समय समय से स्वच्छता अभियान चलाकर कस्बे की साफ सफाई करवाई जा रही है. वही सरकार की की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय समय पर अभियान चलाये जा रहे है. शहर मे साफ सफाई को लेकर अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार खुद मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते है. वही प्रशासन शहरो के संग अभियान मे कई जरूरत मंद परिवारों को पट्टे वितरित किये. वही पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान मे रखते हुए समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 18:46:30
Nagaur, Rajasthan:नगर पालिका कुचेरा नगरपालिका कुचेरा अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया व निवर्तमान अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के नेतृत्व मे नगरपालिका कुचेरा ने एक नई इबारत लिख रखी है. नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता को लेकर कस्बे की तस्वीर बदली है. साथ ही नागरिक सुविधाओ मे भी सुधारण किया है. अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया व नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के नेतृत्व मे कुचेरा नगरपालिका द्वारा समय समय से स्वच्छता अभियान चलाकर कस्बे की साफ सफाई करवाई जा रही है. वही सरकार की की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय समय पर अभियान चलाये जा रहे है. शहर मे साफ सफाई को लेकर अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया खुद मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते है. वही प्रशासन शहरो के संग अभियान मे कई जरूरत मंद परिवारों को पट्टे वितरित किये. वही शहर के सौदर्यकरण के लिए भैरव पार्क, इंडोर स्टेडियम, एम आर एफ प्लांट, शहर के दोनो तरफ स्वागत द्वार, सुखे कचरे का मैकेनिकल रूप से निस्तारण सहित अनेको विकास कार्य करवाये. वही पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान मे रखते हुए समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 10, 2026 18:46:08
Sawai Madhopur, Rajasthan:पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी एंकर-ईमेल के जरिये राजस्थान के पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कंप मच गया, मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस, DST टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन-फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एवं सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी ली. इस दौरान पुलिस, DST टीम एवं बम निरोधक दस्ता ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों, कम्प्यूटर, मेज, रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली, लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर पुलिस एवं डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 10, 2026 18:45:45
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top