Back
उदयपुर में नूपुर सेनन–स्टीफन बेन की रॉयल शादी आज शुरू
AJAvinash Jagnawat
Jan 09, 2026 06:39:28
Udaipur, Rajasthan
लेकसिटी उदयपुर एक बार फिर एक रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है। फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन शहर की एक सितारा होटल में 11 जनवरी को विवाह के पवित्र बंधन में बंधेगी। विवाह की रस्मे आज से शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर होटल में तमाम तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।
दरअसल कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन सिंगर स्टीफन बेन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही है। दोनों ही परिवार के सदस्य और करीबी मित्र उदयपुर पहुंच चुके हैं। उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध उदय सागर झील के बीच स्थित होटल राफेल में दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह की रस्मे आज से शुरू होने जा रही है। जिसमें हल्दी और मेहंदी के साथ में भव्य संगीत संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 11 जनवरी को दोनों ही विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को मुंबई के एक सितारा होटल में ग्रांड डिनर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई बड़ी हस्तियां नव दंपति को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचेंगी। नूपुर की शादी को लेकर होटल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शादी के वीडियो और फोटो के साथ अन्य जानकारी वायरल नहीं हो उसको लेकर भी होटल मैनेजमेंट को सारी जानकारी सीक्रेट रखने को कहा गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला
पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का था आरोप
सलोन कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
0
Report
0
Report