icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow2d ago

झांसी में दशहरा कमेटी का 50वां विजयदशमी महोत्सव 20 अक्टूबर को, भव्य आतिशबाजी और लेजर शो होगा आकर्षण

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की ओर से विजयदशमी महोत्सव इस बार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर को मुक्ताकाशी मंच के पास दशहरा मैदान में यह महोत्सव होगा। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस साल का महोत्सव बेहद खास है क्योंकि यह समिति का 50वां महोत्सव और स्वर्ण जयंती वर्ष है। इसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव के मुख्य आकर्षण भव्य आतिशबाजी और लेजर शो होंगे।
0
0
Report
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow6d ago

झांसी में हुआ अखिल भारतीय दंगल, 30 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, निरहुआ रहे मुख्य अतिथि

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ कस्बे के किला मैदान पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों के 30 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं किला मैदान पर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दंगल में 30 से ज्यादा नामी पहलवानों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शकों में जोश भर गया और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाया और अपनी गायकी से लोगों का जमकर मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक और गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दंगल आयोजित किया गया है।
0
0
Report
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow6d ago

झांसी में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा, सीपरी बाजार में उमड़ा जनसैलाब।

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में अग्रसेन जयंती के अवसर पर शनिवार को सीपरी बाजार में अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सनातन धर्म इंटर कॉलेज से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करती हुई निकली। इसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों के अलावा महिलाएं शामिल हुए। अग्रसेन जयंती के मौके पर झांसी के सीपरी बाजार में उत्सव जैसा माहौल रहा। शोभायात्रा की शुरुआत सनातन धर्म इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद यह पूरे सीपरी बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के आकर्षक स्वरूप रथ पर सवार थे, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकी प्रदर्शित की गई। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया का प्रदर्शन किया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और अग्रसेन महाराज की पूजा की गई। अग्रवाल समाज सेवा समिति के राजीव अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के स्वरूप के साथ शोभायात्रा निकाली गई है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow19 Aug 2026, 03:58 pm

झांसी SBI का नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय शुरू, बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन रहा। भारतीय स्टेट बैंक के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन लखनऊ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने विधि-विधान से पूजा अर्चना और फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए यह कार्यालय एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम है। SBI इस क्षेत्र में इस स्तर का प्रशासनिक कार्यालय स्थापित करने वाला पहला बैंक है। यह कार्यालय बुंदेलखंड क्षेत्र के बैंकिंग और समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक राजीव कुमार भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यालय झांसी के उप महाप्रबंधक सुबोध कुमार गोप, सहायक महाप्रबंधक अजय दीक्षित समेत बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
0
0
Report
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow4 Aug 2026, 07:02 am

झांसी इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 'बोन एंड ज्वाइंट वीक' मंगलवार से शुरू ।

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में हड्डियों और जोड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन मंगलवार से 'बोन एंड ज्वाइंट वीक' मनाएगा। इस दौरान एसोसिएशन हर दिन अलग-अलग थीम पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया हर दिन एक खास थीम पर कार्यक्रम होंगे। एसोसिएशन के सचिव डॉ. पारस गुप्ता बताया कि आजकल लाइफस्टाइल की वजह से हड्डी और जोड़ों की बीमारियां बढ़ रही हैं। इस वीक का मकसद लोगों को जागरूक करना है कि कैसे सही आदतों से हम हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। सभी कार्यक्रम निशुल्क होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top