Back
गोवर्धनपुरा के पास दर्दनाक हादसा: तेज कार ने किसान की मौत
HUHITESH UPADHYAY
Mar 27, 2026 11:01:14
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा गोवर्धनपुरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, अवलेश्वर निवासी घनश्याम कुमावत (48) प्रतापगढ़ से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकॉल के परखच्चे उड़कर पास के खेत में जा गिरे और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घनश्याम कुमावत खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे ने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा किया है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1026
Report
1062
Report
1073
Report
1067
Report
1028
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 12:07:000
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:440
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:310
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 12:06:13Ranchi, Jharkhand:रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रामनवमी के शोभा यात्रा में शामिल हुए, बाबूलाल मरांडी और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:460
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 27, 2026 12:05:290
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:070
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:04:570
Report