Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ईरान का ताजा मिसाइल हमला: इजराइल और अमेरिकी बेसों पर हमला
GPGovind Prasad Pandey
Mar 27, 2026 12:05:07
Noida, Uttar Pradesh
Storyline: Iran's Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) said in a statement on early Friday that it had launched the 83rd wave of its Operation True Promise 4, carrying out strikes against Israeli military installations in central Israel and multiple U.S. military bases across the Gulf region. The statement says that Iran used precision-guided ballistic missiles, multiple-warhead missiles, and drones to strike an Israeli base in Modi'in and oil storage facilities in Ashdod, both located in central Israel. Iranian forces also targeted U.S. military facilities in three Gulf countries: the Camp Buehring (formerly Camp Udairi) base and the Ali Al Salem Air Base in Kuwait, the Al Dhafra Air Base in the United Arab Emirates, and the Isa Air Base in Bahrain. On the same day, the Israeli military confirmed detecting missile launches from Iran targeting Israeli territory, as air raid sirens blared across multiple areas in central Israel.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNitesh Saini
Mar 27, 2026 13:16:22
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:डेढ़ सौ देवी-देवताओं की मौजूदगी में निकली भव्य शोभायात्रा, सुकेत की धरा में उमड़ा जनसैलाब ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवताओं को दी गई विदाई राजपरंपरा का भव्य निर्वहन, ‘राजे की जातर’ ने बढ़ाई सुकेत मेले की गरिमा महामाया के आशीर्वाद संग समाप्त हुआ सुकेत देवता मेला, भक्तिमय हुआ सुंदरनगर मंडी (नितेश सैनी) : एंकर : पांच दिवसीय सुकेत देवता मेला शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सुकेत की पावन धरा पर आस्था, परंपरा और देव संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समापन अवसर पर महामाया मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई सुकेत अधिष्ठात्री देवी महामाया के रथ ने की। देवी महामाया के रथ के साथ दूसरी पालकी भगवान शिव, तीसरी भगवान श्रीकृष्ण तथा चौथी पालकी देवी पांगणा की रही। इसके साथ जलेब की अगुवाई मूल महुनाग बखारी कोठी करसोग ने की, जबकि देवी-देवताओं की अगुवाई बड़ा देव कमरुनाग ने की। इसके साथ विभिन्न देवी-देवताओं के करीब 200 रथ शोभायात्रा में शामिल हुए, जिन्होंने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महामाया मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत देवी-देवताओं की ‘राजे की जातर’ पूर्व सुकेत रियासत के रंग महल पहुंची, जहां राजपरिवार के कुंवर जय सिंह व राजकुमार आर्यमन सिंह ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत देवी-देवताओं का स्वागत करते हुए चादर भेंट की और सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा मुख्य अतिथि के नेतृत्व में जवाहर पार्क के लिए रवाना हुई। यह शोभायात्रा चतरोखड़ी, ललित नगर, सलाह और भोजपुर से होते हुए सामुदायिक भवन पहुंची, जहां नव कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने मेला स्थल पर पहुंचकर मेला कमेटी की ओर से देवी-देवताओं को चादर और नजराना अर्पित किया। शुक्रवार सुबह से ही महामाया मंदिर में देवी-देवताओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था और करीब 11 बजे तक सभी देवी-देवता मंदिर पहुंच चुके थे। पूरे दिन सुंदरनगर क्षेत्र देव आस्था और पारंपरिक उल्लास में सराबोर रहा。 इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल की देव संस्कृति प्रदेश की असली पहचान और गौरवशाली विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों और त्योहारों के माध्यम से इन परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी। बाइट : कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड अंत में मेले के समापन अवसर पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच देवी-देवताओं को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर देव आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित सुकेत देवता मेले का विधिवत समापन हो गया।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 13:15:53
Akroli, Uttar Pradesh:महिला से कुंडल लूट की वारदात, पुलिस जांच में जुटी संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी श्रीमती जमुना देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह ने थाना बनियाठेर में तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह चकरोड़ के रास्ते खेतों की ओर जा रही थीं। तभी रामसेवक शर्मा के खेत के पास पीछे से बाइक सवार एक अज्ञात युवक आया और झपट्टा मारकर उनके कान के कुंडल छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बनियाठेर में मुकदमा अपराध संख्या 62/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 27, 2026 13:15:14
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के नाथद्वारा पुलिसकर्मियों का महिलाओं के साथ बदसलूकी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल नाथद्वारा के कोठारिया गांव का एक परिवार गाड़ी से गुजरात जाते वक्त की घटना राबचा के पास हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा जाम खुलवाते वक्त हुईं बहसबाजी पुलिस की बदसलूकी के बाद नाराज़ स्थानीय लोग और परिजन राजसमंद एसपी को शिकायत करने पहुँचे महिलाओं का आरोप पुलिस द्वारा हमारे साथ गाली- गलौज और दुर्व्यवहार किया तथा पैसे भी मांगे नाथद्वारा डीएसपी शिप्रा राजावत का कहना हाईवे जाम था महिलाओं द्वारा भी पुलिस के साथ बदसलूकी करने की जानकारी मिली
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 13:15:13
1
comment0
Report
Mar 27, 2026 13:14:31
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के तहत शुक्रवार को दिनदहाड़े पति द्वारा पारिवारिक कलह के चलते धारदार हथियार से पेट फाड़कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी है।थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी‌ ऑटो चालक गोविंद शुक्ला ने शुक्रवार को अपनी पत्नी सीमा 28 वर्ष की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई‌और मौके से फरार हो गया। जिसकी जानकारी 112 के माध्यम से मिलते ही थाना पुलिस सीओ और एसपी सिटी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल के आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए।एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी गोविंद शुक्ला के द्वारा पारिवारिक कलह के कारण आपसी विवाद के चलते हुए धारदार हथियार का प्रहार कर पत्नी की हत्या की जानकारी मिली थी। गोविंद शुक्ला द्वारा 5 वर्ष पूर्व मृतका सीमा से प्रेम विवाह किया गया था । आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है। इसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई‌ है। मृतका के शब को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है । आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
64
comment0
Report
Mar 27, 2026 13:12:41
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बाक पर निकले व्यक्ति को तीन दबंगों ने जम कर की मार पीट व्यक्ति को आई गंभीर चोटे पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मवई रोड का है जहां पर बीते दिनों एक व्यक्ति शाम करीब 7:00 बजे पुलिस भरती की तैयारी के लिए दौड़ने गया हुआ था कभी अचानक तीन व्यक्ति बुलेट पर सवार होकर आए और व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे वही राहगीरों ने व्यक्ति को पीटता देख व्यक्ति को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक व्यक्ति को काफी मारपीट कर चुके थे जिससे व्यक्ति को गंभीर चोटे आ गई और उसने अपने परिजनों को बताया तब जाकर घायल व्यक्ति के पिता ने उरई कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट व लूट लूट जैसी गंभीर आरोप लगाए वहीं पर उरई कोतवाली पुलिस ने घायल व्यक्ति के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है जिसमें दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
136
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 27, 2026 13:08:53
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। आज सासाराम में रामनवमी को लेकर विशाल जुलूस निकाला गया। आज जुलूस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला भगवान श्री राम तथा हनुमान के बड़े-बड़े मूर्ति के साथ यह जुलूस निकाला गया मुख्य आकर्षक महिला मंडली का देखा गया महिलाओं के हाथों में तलवार तथा सिर पर भगवा पगड़ी बांधकर अनुपम दृश्य नजर आया इस दौरान सुरक्षा के भी काफी भव्य व्यवस्था किया गया। बता दे की सासाराम का रामनवमी का जुलूस काफी भव्य होता है। दो साल पहले सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद उपद्रव हुआ था। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सासाराम के शिव घाट से यह जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण कर रही है। बाइट -- निवेदिता सिंह (विधान पार्षद) बाइट -- चंचला (स्थानीय महिला) बाईट -- लवली (स्थानीय युवती)
152
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 27, 2026 13:08:23
CHANDI, Harnaut, Bihar:अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब तेज हवा के कारण अस्पताल परिसर में रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक बगल में अस्पताल का पुराना भवन स्थित है, जहाँ कई कार्यालय भी संचालित होते हैं। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग लगातार फैलती रही। स्थिति बिगड़ती देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
136
comment0
Report
Mar 27, 2026 13:08:03
Devchara, Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों की जर्जर स्थिति पर स्थानीय प्रतिनिधि ने चिंता जताई है। पटपरागंज से गिधेड़े विकासखंड, मझगांवा-आंवला, अलीगंज-सिरौली मार्ग सहित कई सड़कें, जो 2023-24 में निर्मित हुईं, गारंटी अवधि में ही 70% टूट चुकी हैं। प्रतिनिधि ने कहा कि तकनीकी मानकों का उल्लंघन हुआ—जी-1 व जी-2 ग्रेड गिट्टी की परतें न बिछाने और मोटाई कम रखने से पहली बारिश में ही सड़कें ढह गईं। पीएमजीएसवाई नियमों के अनुसार 5 वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में मरम्मत का खर्च ठेकेदारों को वहन करना है, लेकिन बरेली-बदायूं के ठेकेदार जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। आंवला-सिरौली और सहसवान-गुजरिया खंड इसके प्रमुख उदाहरण हैं। अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मांग की गई कि नेशनल क्वालिटी मॉनिटर्स के स्वतंत्र दल से जाँच कराई जाए तथा दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। प्रतिनिधि ने कहा, "यह योजना ग्रामीण विकास की रीढ़ है, इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं।" विभाग ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
144
comment0
Report
Advertisement
Back to top