201307
नोएडा अथॉरिटी के टेंडर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी के टेंडर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि नोएडा अथॉरिटी द्वारा दिए गए टेंडर अब लूट का अड्डा बनते जा रहे हैं, जहां टेंडर से जुड़े लोग मनमानी करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-94 स्थित जंगल ट्रेल का है, जहां आयोजित एक भजन क्लबिंग कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आए लोगों से पैसे लेकर कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया गया था, लेकिन मौके पर उन वादों को पूरा नहीं किया गया। जिसके बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्यक्रम स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। आरोप है कि शो के नाम पर लोगों से पैसे वसूले गए, लेकिन बदले में उचित व्यवस्था नहीं दी गई। अब इस पूरे मामले में नोएडा अथॉरिटी और टेंडर लेने वाले ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या नोएडा अथॉरिटी की निगरानी में हो रहे ऐसे कार्यक्रमों में जनता के साथ धोखाधड़ी हो रही है? और अगर हां, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और लोग जांच की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
201303
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी और लूट करने वाले गैंग क
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है… कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी और लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों—शिवम झा, सागर ठाकुर और कमल को सेक्टर-76 से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन, एक बलेनो कार, सोने जैसी पीली धातु की चैन और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे, फिर मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें कार में बैठाकर डराते-धमकाते और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे ठग लेते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 👉 नोएडा से ये बड़ी कार्रवाई साइबर और फिजिकल क्राइम के खतरनाक गठजोड़ को उजागर करती है।0
0
Report
201303
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी में एक महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी में एक महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई और महिला अंदर ही फंस गई। काफी देर तक मदद नहीं मिलने के कारण महिला घबरा गई और उसकी तबीयत खराब हो गई। बाद में किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। इस घटना ने एक बार फिर सोसाइटी में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या लिफ्ट एक्ट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? क्या जिम्मेदार एजेंसियां किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं? फिलहाल महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है, लेकिन इस घटना ने सोसाइटी के लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है। सवाल उठता है—क्या अब प्रशासन जागेगा, या फिर ऐसे ही लोगों की जान जोखिम में डाल दी जाएगी?0
0
Report
Advertisement
201003
ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी का मामला किसी बात को लेकर दो छात्राओं में जमकर झगड़ा एक-दूसरे के बाल खींचते हुए मारपीट का वीडियो सामने आया मौके पर मौजूद अन्य छात्र वीडियो बनाते रहे कुछ छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी छात्राएं 24 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वायरल वीडियो की पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
201003
ग्रेटर नोएडा । आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दादरी में बड़ी जनसभा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा । आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दादरी में बड़ी जनसभा जनसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया आम लोग भी जनसभा में शामिल होंगे । करीब एक माह से जनसभा की तैयारी में लगी है समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव के लिए हुंकार भरते नज़र आयेंगे अखिलेश यादव 2012 में विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने नोएडा से आगरा तक साइकिल यात्रा निकाली थी साइकिल यात्रा के बाद सपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी एक बार फिर नोएडा से चुनावी बिगुल फूकेंगे अखिलेश यादव करीब 11:30 बजे अखिलेश यादव जनसभा में पहुँचेंगे0
0
Report
