Back
जोधपुर में छह लाख में स्कॉर्पियो का लालच देकर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 07, 2026 15:13:10
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर।
एंकर...राजस्थान के जोधपुर जिले के भोपालगढ थाना क्षेत्र में गत वर्ष लोगों को सिर्फ छह लाख में स्कॉर्पियों देने का लालच देकर सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल को भोपालगढ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया हैं। बुधवार को पुलिस ने उसे जोधपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है। प्रिंस सैनी पर अलग अलग तरीके से करीब 50 करोड की ठगी करने का आरोप हैं, भोपालगढ़ के थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि आरोपी ने एक कंपनी बनाकर 250 लोगों से उसमें इनवेस्ट करने पर 6 लाख रुपए में स्कॉर्पियो देने का झांसा देकर 15 करोड रुपए ले लिए थे। इसका जोर शोर से प्रचार भी किया था। उसे एसओजी ने सितंबर में गिरफ्तार किया था। उसे प्राडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाए हैं। अब डीजे ग्रामीण कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है,
12 वीं पास प्रिंस ने मचाई थी धूम
भोपालगढ इलाके के धोरु गांव प्रिंस उर्फ बंशीलाल 12 वीं कक्षा में फेल हो गया था। सबसे पहले उसने मल्टीवेल मार्केटिंग कंपनी बनाई सिजमें उसने कई लोगों से 12 12 हजार रुपए लिए। कुल छह लाख रुपए एकत्र कर फरार हो गया। फिरउसने ग्रो मोर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नाम कंपनी खोली इसमें उसने 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स से तीन तीन हजार रुपए के हिसाब से साठ लाख से ज्यादा वसूल कर भाग गया। इसके बाद उसने 120 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज देने का लालच देकर भी लोगों को करोड़ों रुपए ठग लिए। स्थानीय स्तर पर उसके साथ ब्यावर निवासी ममता भाटी और मेडता सिटी निवासी दिनेश बागडी को भी एसओजी ने पकड़ा था।
6 लाख में स्कॉर्पियों से लूटा ग्रामीणों
हारवेस्ट एआई टेक्नलॉजी नामक कंपनी बनाई। उसे किसानों से जोड़ा प्रचार किया कि इस कंपनी में जो 6 लाख रुपए निवेश करेगा उसे कंपनी के मुनाफे के साथ साथ एक स्कॉर्पियो भी दी जाएगी। इसके लिए पूरे क्षेत्र में जोरदार प्रचार प्रसार किया गया। गांवों में उसने कई जगहों पर सार्वजनिक कामों के लिए चंदा दिया। हर मंदिर में रुपए दिए। इससे लोग उससे प्रभावित हुए। गत वर्ष करीब चार माह तक यह क्रम चलता रहा। इस दौरान ही 250 लोगों ने उसे 6 6 लाख रुपए दे दिए। उसने गत वर्ष 15 अक्टूबर को स्कॉर्पियो देने की घोषणा की थी। उससे पहले सितंबर में ही एसओजी ने प्रिंस सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया था। एसओजी ने उसके खातों की पड़ताल की तो सामने आया था कि उनमें सिर्फ ढाई लाख रुपए ही थे, वह फरार होने वाला था।
बाईट राजूराम बामणिया, थानाधिकारी भोपालगढ, जोधपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report