Back
जोधपुर में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 164 टीन बरामद
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 07, 2026 18:01:12
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर प्रदेश की जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मिलावटखोरों और कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा—यह संदेश सरकार और प्रशासन ने साफ तौर पर दे दिया है। इन्हीं निर्देशों की पालना में जोधपुर पुलिस कमिश्नर की सीएसटी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है और बाजार में देसी घी की मांग चरम पर होती है। देसी घी को भारतीय खान-पान में स्वास्थ्य और पोषण का अहम स्रोत माना जाता है। यहां तक कहा जाता है कि शुद्ध देसी घी खाने से सेहत बनती है लेकिन जोधपुर में मिलावटखोर इसी भरोसे का फायदा उठाकर लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ कर रहे थे। नकली घी में रिफाइंड पाम ऑयल और अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाकर उसे नामी ब्रांड्स के नाम से बाजार में खपाया जा रहा था, जिससे आमजन को गंभीर बीमारियों का खतरा था। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शाहीन सी. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के. पंवार के निकट सुपरविजन में सीएसटी टीम को नकली घी की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस थाना मंडोर हल्का क्षेत्र के नंदपुरी योजना, आंगणवा में दबिश दी गई। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली घी और सामग्री बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस और संबंधित विभागों को फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने का पूरा सेटअप मिला। मौके से सागर सरस, जय श्री कृष्णा, सुमन गोल्ड, दीप कृष्णा, डेयरी ट्रीट, प्योर अमुल्या जैसी नामी कंपनियों से मिलते-जुलते नामों वाले करीब 164 नकली घी से भरे टीन, 800 से अधिक खाली टीन, रिफाइंड पाम ऑयल, घी स्टोर करने के लिए एक बड़ा और एक छोटा टैंक, घी गर्म करने हेतु 6 गैस चूल्हे और 6 गैस सिलेंडर, बड़े स्तर की पैकिंग और लेबलिंग मशीनरी प्लास्टिक डिब्बे, ढक्कन, स्टीकर, माप-तौल कांटा सहित अन्य सामग्री बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी दस्तयाब मौक से नवीन कुमार पुत्र महावीर चंद, उम्र 38 वर्ष, जाति जैन, निवासी बालेसर दुर्गावता, पुलिस थाना बालेसर, जिला जोधपुर को दस्तयाब किया गया। आरोपी वर्तमान में भदवासिया 80 फीट रोड, थाना माता का स्थान क्षेत्र में रह रहा था और लंबे समय से नकली घी का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस थाना मंडोर, सीएसटी टीम और डीएसओ (जिला रसद/स्वास्थ्य विभाग) की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। नकली घी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह माल किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report