Back
10 आदिवासी बच्चों की सकुशल बरामदगी: कोडरमा पुलिस की बड़ी सफलता
GSGajendra Sinha
Feb 07, 2026 18:45:37
Koderma, Jharkhand
कोडरमा जिले के जयनगर थानाक्षेत्र के गडियाई (खरपोका) बिरहोर टोला से एक साथ लापता हुए आदिम जनजाति के 10 बच्चों को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल 1 फरवरी को गांव के करीब 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से सभी बड़े लोग वापस लौट आए, लेकिन 10 बच्चे घर नहीं लौटे। इस मामले में 6 फरवरी को जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में आठ विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवानों को शामिल किया गया। टीमों ने गया से आसनसोल और रांची तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार और होटल-ढाबों में सघन खोजबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावे GRP, RPF, CWC व विभिन्न राज्यों के एनजीओ से लगातार संपर्क बनाए रखा। इसी दौरान कोडरमा पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) में मिले हैं, जिसके बाद कोडरमा पुलिस टीम बाल गृह पहुंची और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के समन्वय से पहचान कर सभी बच्चों को सुरक्षित कोडरमा लाया गया। अब उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर परिजनों को सौंपा जाएगा, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report