Back
यमुनानगर के खजुरी गांव में चाकूबाजी, एक की मौत, दो घायल
KSKULWANT SINGH
Feb 07, 2026 18:45:18
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर के गांव खजुरी में मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। देर शाम आपसी झगड़े में चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। मामला यमुनानगर के गांव खजुरी का है, जहां देर शाम नागल और खजुरी गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि चाकू निकल आए और दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गई। इस खूनी झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक युवक के गले में तेजधार हथियार लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा जिसे मौके पर ही मौत हो गई, परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। इस तरह इस आपसी झगड़े ने दो परिवारों के घरों में मातम पसरा दिया। मृतक के दादा, मृतक के चचेरे भाई संजीव, मृतक का चाचा आदि के बयानों और जाँच अधिकारी के बयान के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और सीआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया गया है और बाकी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। गांव खजुरी और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है और पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report