Back
जैसलमेर में 11 स्थानों पर सायरन टेस्ट सफल
SDShankar Dan
Mar 27, 2026 11:04:34
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर, भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती जिले जैसलमेर में एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सायरन की गूंज सुनाई दी। शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा स्थापित आपातकालीन सायरन अलर्ट सिस्टम की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की गई। सुबह ठीक 11 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में बजाए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में हलचल जरूर देखने को मिली, लेकिन पहले से दी गई सूचना के चलते स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता (JEN) किशनसिंह ने बताया कि शहर के 11 अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए GSM कंट्रोल्ड हूटर और लाउडस्पीकर सिस्टम का यह नियमित तकनीकी परीक्षण था। टेस्टिंग के दौरान सभी सायरन सुचारू रूप से संचालित हुए, जिससे सिस्टम की कार्यक्षमता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने बताया कि ये सायरन सिस्टम आपदा, आगजनी या किसी भी आपात स्थिति में आमजन को तुरंत सतर्क करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। खास बात यह है कि सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण इनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में सायरन सिस्टम प्रभावी रूप से काम करे और समय पर सूचना लोगों तक पहुंच सके। वही, सायरन कंट्रेक्टर नवीन शर्मा ने बताया कि जैसलमेर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित 11 GSM कंट्रोल्ड हूटर और लाउडस्पीकर सिस्टम की सफलतापर्वक टैस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि इनमें खास बात यह है कि इन सभी हूटर्स का संचालन एक स्थान से एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से किया जा सकता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को तत्काल प्रभाव सतर्क किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1026
Report
1062
Report
1073
Report
1067
Report
1028
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 12:07:000
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:440
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:310
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 12:06:13Ranchi, Jharkhand:रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रामनवमी के शोभा यात्रा में शामिल हुए, बाबूलाल मरांडी और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:460
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 27, 2026 12:05:290
Report
1
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:070
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:04:570
Report