Back
किसानों के धरने 13वें दिन जारी, चक्का जाम स्थगित, पानी मिलने पर जोर
SDShankar Dan
Feb 17, 2026 05:20:49
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा - जैसलमेर
लोकेशन - मोहनगढ़
सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का धरना 13वें दिन भी जारी, चक्का जाम स्थगित
महापड़ाव में पहुंचे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल व कॉग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने नहरी विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर की बात
मोहनगढ़, जैसलमेर
सिंचाई के पानी की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी जायज मांगों को लेकर किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना 13वें दिन भी जारी रहा। वही बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना।
धरना स्थल पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि किसानों के हक का पानी उन्हें मिलना ही चाहिए। उन्होंने मौके से ही उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर लंबी वार्ता की और कड़े निर्देश दिए कि जैसलमेर जोन को उसके हिस्से का पूरा सिंचाई पानी तुरंत आवंटित किया जाए। सांसद ने किसानों को विश्वास दिलाया कि वह इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए रखेंगे ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके।
सांसद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ठोस आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लिया। किसानों द्वारा 17 तारीख को प्रस्तावित चक्का जाम के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक नहर में पानी की आवक वास्तविक रूप से शुरू नहीं हो जाती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर जारी रहेगा।
धरने के 13वें दिन किसान नेता किशन भाटी, आजम खान सांवरा, हसन खान, लूंबाराम, भंवरराम, बाबूराम गोदारा, कासम खान युवा नेता सुल्तान खान,पूर्व सरपंच तनेयवसिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराईं। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें पानी के अभाव में सूखने की कगार पर हैं। यदि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:45:400
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 10:45:270
Report
0
Report
0
Report
खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन, नन्हे बच्चों की प्रस्
0
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:35:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 10:35:350
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 10:35:170
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 17, 2026 10:34:580
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 17, 2026 10:34:420
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 17, 2026 10:34:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:34:110
Report