जमवारामगढ़ में जलभराव से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश, सरपंच और विधायक पर लापरवाही का आरोप
Jamwa Ramgarh, Rajasthan:जमवारामगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूज के गांव खतेहपुरा में आम रास्तों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सरपंच और विधायक की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के कई रास्तों में कीचड़ युक्त गंदा पानी और गहरे गड्ढे होने के कारण लोग वहां से गुजरने में असमर्थ हैं। ग्रामीण मजबूरन खेतों के रास्ते से यात्रा करने को बाध्य हैं। नेवर चावंडिया सड़क मार्ग से उपरला की ढाणी जाने वाले रास्ते में भी गहरे गड्ढे और कीचड़ युक्त पानी भरा हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
