Back
जयपुर आरटीओ के अधिकारी की बदतमीजी: ऑडियो में बस संचालक से पैसे मांगने का आरोप
KCKashiram Choudhary
Feb 03, 2026 10:18:10
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
नोट- परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी की फोटो 2सी की है। अशोक कुमार केशोट की बाइट-विजुअल से उसकी फोटो उठाएं। ऑडियो असाइनमेंट के नंबर पर व्हाट्सएप किया हुआ है, वहां से लेवें।
हैडर-
- परिवहन अफसरों के बिगड़े बोल!
- जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय में विवाद
- बस संचालक और परिवहन निरीक्षक में विवाद
- निरीक्षक ने कहा, तेरे बाप के नौकर नहीं हैं
- चालान नहीं बनाने, ऑब्लाइज करने की स्वीकारोक्ति
- पहले क्या मिलीभगत थी, जो अब बंद हुई ?
- बस संचालक ने विभाग को दी लिखित शिकायत
- नवंबर में निरीक्षक तनसुख टांक का आया था वीडियो
- टांक ने ड्राइवर से की थी अभद्र भाषा में बाचतीत
एंकर
परिवहन विभाग के अफसरों के बिगड़े बोल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासतौर पर जयपुर आरटीओ द्वितीय कार्यालय के परिवहन निरीक्षक बस, ट्रक ड्राइवरों और बस संचालकों से बातचीत में भाषा पर संयम नहीं रख पा रहे हैं। अब जयपुर आरटीओ द्वितीय के एक निरीक्षक और बस संचालक के बीच विवाद का ऑडियो सामने आया है। बस संचालक ने मामले में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
29 नवंबर को जयपुर आरटीओ द्वितीय के परिवहन निरीक्षक तनसुख टांक का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में परिवहन निरीक्षक से जब ट्रक ड्राइवर उनका नाम पूछता है तो निरीक्षक कहते हैं, मेरा नाम वही है, जो तेरे बाप का नाम है। इस घटनाक्रम के 2 माह बाद ही 30 जनवरी 2026 का जयपुर आरटीओ द्वितीय कार्यालय का एक और विवाद सामने आया है। एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आरटीओ द्वितीय के परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी एक बस संचालक से बातचीत में भाषा पर संयम नहीं रख पा रहे हैं। बातचीत में सुनाई दे रहे दूसरे व्यक्ति अशोक कुमार केशोट हैं, जो कल्पना ट्रेवल्स नामक बस कम्पनी के मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक केशोट की एक बस को 19 जनवरी को आरटीओ उड़नदस्ते ने सीज किया था। बस छुड़ाने के लिए जब केशोट आरटीओ कार्यालय गए तो उनसे 5 हजार रुपए चालान के साथ ही बस बॉडी कोड उल्लंघन के नाम पर 1 लाख रुपए जुर्माना जमा कराने के लिए कहा गया। इस पर जब केशोट ने लिखित में जुर्माने का नोट देने के लिए कहा, तो नहीं दिया गया। ऑडियो में क्या हुआ है विवाद, सुनिए-
बीट- अंश
बस संचालक- किस बात के पैसे मांग रहे हो आप, लिखकर दो मुझे।
निरीक्षक राजेश चौधरी- चुप रहिए आप, कुछ भी बोल रहे हो आप। आपकी चोरी पकड़ी गई है।
बस संचालक अशोक केशोट- लिखकर दो मुझे, मैं किस बात के पैसे दूंगा
बीच में DT0 अतुल शर्मा ने कहा, राजेश जी आप शांत रहो
राजेश चौधरी ने कहा, पुलिस को बुला रे।
राजेश चौधरी- पूरी उम्र हो गई इनको ऑब्लाइज करते हुए।
एक चालान नहीं बनाया कभी इनका, इनसे ये सुनने के लिए।
बस संचालक अशोक केशोट- क्या चोर हैं हम
राजेश चौधरी चिल्लाते हुए- करोड़पति होगा अपने घर पे... समझ में आ गई न, तेरे बाप के नौकर नहीं हैं हम।
27 साल तक इनकी गाड़ियों को पूरे परिवहन विभाग ने ऑब्लाइज किया है।
बस संचालक अशोक केशोट- मैं गलत नहीं बोल रहा हूं, फिर भी अपने शब्द वापस लेता हूं।
हालांकि जी मीडिया नहीं करता इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि
Gfx Out
बाइट- अशोक कुमार केशोट, बस संचालक
वीओ- 2
इस पूरे विवाद के बाद बस संचालक अशोक कुमार केशोट ने घटनाक्रम को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। केशोट ने परिवहन विभाग के आयुक्त, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा, मुख्यमंत्री और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि परिवहन अफसरों द्वारा आमजन से असंयमित भाषा में बातचीत का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले 29 नवंबर को भी आरटीओ द्वितीय के निरीक्षक तनसुख टांक का वीडियो भी वायरल हो चुका है। इस पूरे मामले में जी मीडिया ने परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि जो भी शिकायत है, उसकी जांच कराई जाएगी। नियमानुसार मामले में कार्यवाही की जाएगी।
- काशीराम चौधरी
जी मीडिया, जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 16:33:050
Report