Back
दीपक मोहम्मद ने दिखाया मानवता का संदेश, डॉ इरफान अंसारी देंगे ₹2 लाख सम्मान
MMMohd Mubashshir
Feb 03, 2026 11:18:42
Noida, Uttar Pradesh
डॉ इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान।
मोहब्बत और एकता की मिसाल बने दीपक, डॉ. इरफान अंसारी ने ₹2 लाख देने का किया ऐलान, झारखंड में होगा सम्मान
देश में जब नफ़रत का ज़हर फैलाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में उत्तराखंड के दीपक ने इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत की जो मिसाल पेश की है, उसने पूरे हिंदुस्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दीपक, जिन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ रखा, उनके इस जज़्बे, साहस और दिलेरी को झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुले दिल से सलाम किया है।
डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूँ—हमारी लड़ाई किसी हिंदुस्तानी से नहीं है। हमारी लड़ाई उस ब्रिटिश सोच से है, जिसने हमारे पूर्वजों को बेरहमी से कुचला, मारा और गुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ दिया।”
उन्होंने कहा कि दीपक ने आज़ादी के उसी असली मायने और उस संघर्ष की भावना को आज फिर ज़िंदा कर दिया है।
डॉ. अंसारी ने ऐलान किया कि वे अपने चार महीनों के वेतन में से ₹2,00,000 दीपक को देंगे।
उन्होंने कहा, “राशि भले ही छोटी हो, लेकिन यह दीपक के हौसले को सलाम है और उनके मनोबल को मज़बूती देगी। यह एक साफ़ संदेश है कि हिंदुस्तान की आत्मा नफ़रत नहीं, बल्कि मोहब्बत है।”
घटना का ज़िक्र करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि जिस तरह बजरंग दल के कुछ लोगों ने एक गरीब कपड़ा बेचने वाले पर हमला किया, उस वक्त दीपक ने आगे बढ़कर एक मुस्लिम बुज़ुर्ग की जान बचाई।
उन्होंने बताया कि उसी समय दीपक ने निर्भीक होकर कहा—
“मैं दीपक हूँ, मैं दीपक मोहम्मद हूँ,”
और अकेले दम पर नफ़रत फैलाने वालों को वहाँ से खदेड़ दिया।
डॉ. अंसारी ने कहा कि दीपक ने जो किया, वह कोई मामूली घटना नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक गहरी और ऐतिहासिक लकीर है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होंने कहा, “जब दीपक खुलेआम कहता है—‘मैं दीपक मोहम्मद हूँ’, तो यही इस देश की असली खूबसूरती सामने आती है। नफ़रत फैलाकर राजनीति की रोटी सेंकने वालों के मुँह पर यह करारा तमाचा है。”
डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक होते हुए कहा, “आज दीपक ने यह साबित कर दिया कि आख़िरकार नफ़रत पर हमेशा मोहब्बत ही जीतती है।”
उन्होंने आगे कहा, “आज के दौर में दीपक ने जो साहस और इंसानियत दिखाई है, वह बहादुरी से कम नहीं। मैं उन्हें दिल से सैल्यूट करता हूँ।”
इतना ही नहीं, डॉ. अंसारी ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही दीपक को झारखंड बुलाया जाएगा और स्वयं अपने हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस सोच का होगा जो देश को जोड़ती है, तोड़ती नहीं।
डॉ. अंसारी ने कहा, “सच्चे हिंदुस्तानी के खून में नफ़रत नहीं होती। सच्चा हिंदुस्तानी मोहब्बत करता है, अपनों से मोहब्बत करता है और मोहब्बत का पैग़ाम फैलाता है।”
आज दीपक पूरे देश के लिए एक संदेश हैं—
हिंदी हैं हम,
हिंदुस्तान हमारा,
और मोहब्बत हमारी पहचान।
मैं दीपक को सैल्यूट करता हूँ।
जय हिंद।
— डॉ. इरफान अंसारी
मंत्री, झारखंड सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 03, 2026 12:34:200
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 03, 2026 12:33:540
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 03, 2026 12:32:510
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 12:32:400
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:32:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 03, 2026 12:31:590
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 12:31:370
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:31:300
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 03, 2026 12:31:160
Report
0
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 03, 2026 12:30:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report