Back
सहारनपुर में यूजीसी 2026 के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन
NJNEENA JAIN
Feb 03, 2026 11:31:13
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में यूजीसी कानून 2026 को वापस लिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा (राज) के बैनर तले सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य एवं राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा ने पदाधिकारियों व समाज के लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी सहारनपुर को ज्ञापन सौंपा। सुनील शाडिल्य ने कहा कि यूजीसी कानून 2026 समाज को आपस में बांटने वाला कानून है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह कानून सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाएगा। वइस कानून के लागू होने से कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल खराब होगा और छात्र शिक्षा के बजाय राजनीति में उलझे रहेंगे। इससे निर्दोष लोगों का शोषण बढ़ने की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ है, चाहे वह किसी के साथ भी हो। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी लोग रामलीला मैदान, हकीकत नगर चौक सहारनपुर में एकत्रित हुए। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि यूजीसी कानून 2026 समाज में वैमनस्यता बढ़ाने वाला है और इससे सामाजिक एकता को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने समाज से संगठित होकर संवैधानिक तरीके से विरोध करने का आह्वान किया। बाइट... सुनील शाडिल्य
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:170
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 18:16:430
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 18, 2026 18:15:520
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 18, 2026 18:15:190
Report
0
Report
0
Report