Back
मालपुरा में अविकानगर टोल प्लाजा हटाने की मांग से आक्रोश बढ़ा, आंदोलन की चेतावनी
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 03, 2026 11:17:04
Tonk, Rajasthan
मालपुरा (टोंक)। जयपुर–भीलवाड़ा स्टेट हाईवे-12 पर मालपुरा नगरपालिका क्षेत्र में अविकानगर के पास स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मालपुरा नगरपालिका के परिसीमन के बाद अविकानगर टोल प्लाजा नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हो गया है। इसके बावजूद यहां टोल वसूली जारी रहने से मालपुरा शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालपुरा से जयपुर जाने के लिए उन्हें पहले शहर सीमा में स्थित अविकानगर टोल प्लाजा पर शुल्क चुकाना पड़ता है, वहीं आगे एक और टोल प्लाजा होने से दोहरा टोल देना पड़ रहा है। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। खासकर चौपहिया वाहन चालकों को मालपुरा से बाहर निकलते ही मोटी राशि टोल के रूप में चुकानी पड़ती है, जिससे लोगों में आक्रोश है। नगरपालिका क्षेत्र में टोल प्लाजा होने को लेकर नियमों का हवाला देते हुए शहरवासियों का कहना है कि शहरी सीमा में टोल वसूली अनुचित है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जहां स्थानीय लोग टोल हटाने की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अविकानगर टोल प्लाजा को नहीं हटाया गया या शहरवासियों को टोल से राहत नहीं दी गई, तो मालपुरा में बड़े स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 03, 2026 12:34:200
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 03, 2026 12:33:540
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 03, 2026 12:32:510
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 12:32:400
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:32:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 03, 2026 12:31:590
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 12:31:370
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:31:300
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 03, 2026 12:31:160
Report
0
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 03, 2026 12:30:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report