Back
डीआईजी बरेली परिक्षेत्र ने जनपद प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली परिक्षेत्र कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी की अध्यक्षता में परिक्षेत्रीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।बैठक में पीलीभीत,बरेली,बदायूं और शाहजहांपुर के जनपद प्रभारियों ने भाग लिया।समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के निर्देशों के क्रम में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और लंबित मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में आपराधिक प्रकरणों,माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई,निरोधात्मक कार्रवाई,एसआर केस, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, पुरस्कार घोषित व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। इसके साथ ही गुंडा अधिनियम, गौवध निवारण अधिनियम, सशस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा हुई।
डीआईजी ने महिला उत्पीड़न,एससी/एसटी एक्ट,गंभीर अपराधों के तीन वर्षीय तुलनात्मक आंकड़ों,टॉप-10 अपराधियों, फरार अपराधियों,पंजीकृत गैंगों और थानावार हिस्ट्रीशीट की स्थिति की समीक्षा की।थानों के माल मुकदमाती,दाखिल वाहनों के निस्तारण,थानों के निरीक्षण और अर्दली रूम की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।सड़क दुर्घटनाओं को लेकर इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस फीडिंग, ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरण और Zero Fatality District (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा उपायों, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया गया।इसके अलावा हत्या, लूट, स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, एनडीपीएस, धर्मांतरण और साम्प्रदायिक मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के माध्यम से सजा दिलाने की प्रगति पर भी चर्चा हुई।मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े अभियानों, महिला बीट प्रणाली, साइबर अपराधों की कार्रवाई, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।
डीआईजी ने आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए जनपद प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 12:51:31Noida, Uttar Pradesh:अब तो चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा लेना चाहिए अपनी बिल्डिंग पर।
0
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 03, 2026 12:51:110
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 03, 2026 12:50:550
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 03, 2026 12:50:420
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 03, 2026 12:50:240
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 03, 2026 12:50:090
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 12:49:51Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन किया: उधमपुर के रामनगर के जोफर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने आतंकियों को घेरा।
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 03, 2026 12:49:400
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 12:49:270
Report
1
Report
46
Report