Back
सेना और MGMU के बीच MoU: छात्रवृत्ति व शिक्षा-सहयोग की नई पहल
ASAshutosh Sharma1
Feb 03, 2026 11:17:36
Jaipur, Rajasthan
भारतीय सेना तथा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ MOU
सैनिकों के लिए हुई विशेष घोषणाएं
महात्मा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में नीट के माध्यम से प्रवेश लेने वाले सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी तरह पैरामेडिकल कोर्सेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष फीस की एक तिहाई छात्रवृत्ति दी जाएगी। महात्मा गांधी मेडिकल यूनिट्सिटी ने भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) किया गया।
यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ एम एल स्वर्णकार ने सेना के प्रोफेशनल्स की निस्वार्थ देश सेवा, साहस बलिदान की भावना से प्रेरित होकर इसकी घोषणा की। इसके अलावा सेना के मेडिकल कॉलेजों के साथ भी तकनीकी आदान प्रदान भी किया जाएगा। इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दोनों संस्थानों के बीच सहयोग की नई दिशा तय करेगा। इसके माध्यम से अनुसंधान, तकनीकी विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। समझौते के तहत छात्रों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे。
मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना भारतवासियों की सेना है। नागरिकों द्वारा किया गया सहयोग एवं आभार से सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। ऐसे प्रयास सैनिकों के त्याग और सेवा भावना के प्रति सच्ची देशसेवा हैं। इस मौके पर मेजर जनरल अमर रामदासानी, महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रेसिडेंट डॉ. अचल गुलाटी, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. विनय कपूर, मेडिकल डायरेक्टर मेजर जनरल एस. एस. जायسवाल, प्रिंसिपल डॉ. एन. डी. सोनी एवं रजिस्ट्रार प्रदीप पाइन मौजूद रहे।
बाईट- एम. एल स्वर्णकार, महात्मा गाँधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक
चेयरमैन डॉ विकास स्वर्णकार ने बताया कि मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में बने हेलीपेड का भी पहली लैंडिंग के साथ शुभारंभ किया। राजस्थान के किसी अस्पताल में पहली बार हेलीपेड स्थापित किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 03, 2026 12:34:200
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 03, 2026 12:33:540
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 03, 2026 12:32:510
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 12:32:400
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:32:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 03, 2026 12:31:590
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 12:31:370
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 03, 2026 12:31:300
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 03, 2026 12:31:160
Report
0
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 03, 2026 12:30:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report