Back
कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला, दिलावर का बड़ा आरोप- मिलीभगत उजागर
VSVishnu Sharma
Oct 28, 2025 10:15:23
Jaipur, Rajasthan
कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भ्रष्टाचारी अकेले नहीं खाते थे, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उसमें मिलीभगत थी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। दिलावर ने कहा कि गहलोत राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। भ्रष्टाचारी अकेले नहीं खाते थे, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उसमें मिलीभगत थी। भजनलाल सरकार जीरो टॉलरेंस के आधार पर काम कर रही है, अब एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे। दिलावर ने कहा कि अभी बहुत से लोग जेल जाएंगे प्रदेश में एक के बाद एक कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामले सामने आए तो शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। दिलावर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के पिछले 5 साल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। बारां जिले में अंता सीट पर उप चुनाव में भी अशोक गहलोत के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं। बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को कड़ी सजा देगी। दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार को सिरोही जिले में वर्ष 2019 से जनवरी 2024 के बीच दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने में भारी अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी, जिस पर राज्य सरकार ने एक जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच में उस अवधि के दौरान जिले के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यकाल में 7 हजार से अधिक दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इनमें से 5 हजार से अधिक प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए। इतने फर्जी थे कि लोगों का पता नहीं । एसओजी को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है तथा इसमें लिप्त दोषियों को सजा दी जाएगी। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर इन लोगों ने आवेदन कर दिए। मामले की सुगबुगाहट हुई तो जांच प्रारंभ हुई थी। तो फर्जी प्रमाण पत्र वालों के तोते उड़ गए, इनमें कई तो पेपर देने नहीं आए। भजनलाल सरकार भ्रष्टाचार कतई पसंद नहीं करती है। दिलावर ने कहा कि इसी प्रकार भ्रष्टाचार का एक दूसरा मामला सरकार की नाक के नीचे जयपुर में सामने आया। राजकॉम्प के तत्कालीन उपनिदेशक ने निजी कम्पनी के माध्यम से अपनी पत्नी को राजकॉम्प में फर्जी नियुक्ति दिलाकर सालों तक लाखों रुपये वेतन के रूप में उठाए। वर्ष 2019 से शुरू हुआ यह सिलसिला सालों तक चलता रहा । अब एसीबी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी दोषी कार्मिक को नहीं बख्शेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को लूटने वाले एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा। भजनलाल सरकार में भ्रष्टाचारियों को कडी से कड़ी सजा देते हैं। कांग्रेस के लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं अंता चुनाव में कुछ भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं भ्रष्टचारियों की खैर नहीं होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
4
Report
14
Report
पिपरिया में संचालित टोल टैक्स को बंद करने के सांसद दर्शन सिंह ने दिये निर्देश सभी ब्लाइंड स्पॉट हटाक
8
Report
14
Report
7
Report
*थाना कटरा बाजार क्षेत्रांतर्गत 02 बच्चों के तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के संबंध में अपर पुलिस अध
Gonda, Uttar Pradesh:*थाना कटरा बाजार क्षेत्रांतर्गत 02 बच्चों के तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय की बाइट* 👇
3
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:नवागत DM अमित पाल शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया
कोषागार पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया
ADM CDO साथ मौजूद रहे
8
Report
7
Report
1
Report
हापुड थानां बहादुरगढ़ पुलिस की 20000 के इनामी गैंगस्टर बदमाश से मुठभेड़ घायल पुलिस से हाथ जोड़ मांग रहा
5
Report
3
Report
13
Report
9
Report
5
Report
7
Report
