Patiala - पातड़ां को जल्द मिलेगी नई मॉडल अनाज मंडी : खेतीबाड़ी मंत्री खुड़ियां
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता महिंगा सिंह बराड़ ने आज यहां मार्केट कमेटी पातड़ां के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां, हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्सट समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने पातड़ां क्षेत्र को जल्द ही नई मॉडल अनाज मंडी का तोहफा मिलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकृति दी है, जिसे हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने जोरदार ढंग से उठाया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|