Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर में युवाओं के लिए ड्रग-रोध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
SBShowket Beigh
Mar 28, 2026 07:46:53
Srinagar,
2803ZS_SRN_DRUG_R Drug de-addiction awareness programme was organized today at SMC Headquarters, Karan Nagar in Srinagar. The initiative was jointly conducted by Srinagar Municipal Corporation and Srinagar Police to address the growing concern of drug abuse among youth. SMC Commissioner, Health Officer, and senior police officials were present on the occasion. Speakers highlighted the importance of awareness, early intervention, and community support in tackling drug addiction. Officials urged families and society to come forward and play an active role in guiding the youth towards a healthier and drug-free future.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YNYogesh Nagarkoti
Mar 28, 2026 09:03:11
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट गहराने लगा है। घरेलू सिलिंडर की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबा, चाय दुकान और फास्ट फूड कारोबार प्रभावित हो गया है। कई लोग लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर हैं। व्यापारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 28, 2026 09:02:45
Noida, Uttar Pradesh:Tehri Slug चार धाम यात्रा के लिए टिहरी पुलिस ने करी तैयारी टिहरी चारों धाम यात्रा शुरू होने के लिए कुछ दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में टिहरी पुलिस द्वारा भी अपनी तैयारी कर ली गई है ताकि बाहरी प्रदेशों से जो भी तीर्थ यात्री आए उनको कोई असुविधा का सामना न करने पड़े। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि टिहरी जनपद से चारों धामों की लिए काफी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं तथा एन एच की बात कि जाये तो 4:30 सौ किलोमीटर का एन एच हमारे यहाँ है उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा भी तैयारी पूरी कर ली गई है , उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हो कार्य दाई संस्था हो जो रोड का कार्य करती हैं बताया कि उनके साथ बैठक करके जहां-जहां रोड़ों पर मालवा पड़ा हुआ है तथा जो डैमेज पड़े हुए हैं उनको भी चारों धाम यात्रा से पूर्व ठीक कर लिया जाए,उन्होंने कहा कि ढालवाला तपोवन ,शिवपुरी, ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है राफ्टिंग टूरिस्ट सीजन के कारण काफी संख्या में लोग आते हैं, राफ्टिंग संचालक तथागाड़ी वालों के साथ भी बैठक कर ली गई है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकिया की बात करें तो हमारी चौकिया 12 महीने फंक्शन में रहती हैं जो नए-नए पॉइंट आए हैं वहां पर ड्यूटी लगाई जाएगी तथा हंड्रेड के करीब सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारी एसडीआरएफ भी तैयार रहेगी
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 28, 2026 09:01:46
Sri Ganganagar, Rajasthan:वेबसाइट और टीवी दोनो के लिए खबर जिला-श्रीगंगानगर विधानसभा-अनूपगढ़ लोकेशन-अनूपगढ़ चने की सरकारी खरीद शुरू नही होने पर किसानों को हो रहा है नुकसान, वही सरसों की फसल बिक रही है एमएसपी से अधिक भाव पर इंट्रो अनूपगढ़ की नई धान मंडी में किसानों ने अपनी कृषि जिंसों को बेचने के लिए लाना शुरू कर दिया है। इन दिनों धान मंडी में सरसों, गेंहू, जौ और चने की फसल की आवक शुरू हो चुकी है। सरकार के द्वारा सरसो की फसल समर्थन मूल्य 6250 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है मगर धान मंडी में व्यापारी प्राइवेट स्तर पर सरसों की खरीद एमएसपी से अधिक भाव पर की जा रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि सरसो की फसल प्राइवेट स्तर पर 6500 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है इसलिए किसान सरसों की फसल को सरकार को न बेचकर प्राइवेट बेच रहे है। वही चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने के कारण किसानों को मजबूरन कम दामों में चने की फसल का बेचान करना पड़ रहा है। किसान विपिन गोदारा ने बताया कि सरकार ने चने की फसल का समर्थन मुख्य 5800 निर्धारित किया है मगर चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने के कारण किसानों को मजबूरन चने की फसल को प्राइवेट स्तर पर 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल बेचनी पड़ रही है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि सरसो की फसल का प्राइवेट स्तर पर बेचने पर किसानों को करीब 250-350 रुपये प्रति क्विंटल का फायदा हो रहा है इसलिए किसान सरसों की फसल को प्राइवेट स्तर पर ही बेच रहे हैं। जिन्होंने बताया कि जिन किसानों ने सरसों की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचना का रजिस्ट्रेशन करवा रखा है वह किसान अपनी सरसों की फसल को नई धान मंडी में लेकर ही नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी किसान ने सरसों की फसल को समर्थन मूल्य पर नहीं बेचा है। गाँव 19 एबी के किसान विपिन गोदारा (34) पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि इस साल समय पर बरसात नहीं होने के कारण चने की फसल का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा अभी तक समर्थन मूल्य पर चने की फसल की खरीद शुरू नहीं की है इसलिए किसानों को मजबूरन चने की फसल को प्राइवेट स्तर पर बेचना पड़ रहा है जिससे किसानों को 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जाए ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े। बाईट- सुनील गोदारा, अध्यक्ष व्यापार मंडल बाईट- विपिन गोदारा, किसान 8 विजुअल्स, 7 फोटोज
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 28, 2026 09:01:23
Faridabad, Haryana:छत से गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत:फरीदाबाद में खेलते समय हादसा, लड़खड़ाकर दूसरी मंजिल से नीचे गिरा फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड थाना क्षेत्र की चौकी अनखीर इलाके के गांव अनखीर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दूसरी मंजिल से गिरने के कारण डेढ़ साल के मासूम बच्चे की शुक्रवार रात मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है。 मिली जानकारी के अनुसार पिंटू चौहान, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के थाना बांसडिह क्षेत्र के गांव शाहपुर का रहने वाला है, वर्तमान में गांव अनखीर में किराए पर रह रहा था। फरीदाबाद में करीब तीन महीने पहले वह अपने भाई की पत्नी रानी को गांव से अपने साथ लेकर आ गया था。 खेलते समय बिगड़ा संतुलन रानी अपने साथ अपने डेढ़ साल के बेटे आर्यन को bhi लेकर आई थी। बताया गया है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे के आसपास मासूम आर्यन घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया हादसे के तुरंत बाद बच्चे की मां और आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजकुण्ड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि बच्चें के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौप दिया है यह एक दुर्घटना है जिसमे बच्चें की जान चली गई है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 28, 2026 09:01:14
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी पर हुई फ़ायरिंग की वारदात का ख़ुलासा हो गया है। वारदात रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने की है, प्रॉपर्टी व्यापारी को बदमाश जान से मारने की नीयत से आए थे लेकिन अपनी बुलेटप्रूफ़ गाड़ी में बैठने की वजह से कमल बच गया.... 14 मार्च को जयपुर के हाथोंज फाटक पर प्रॉपर्टी कारोबारी कमल सिरसी पर फ़ायरिंग का मामला सामने आया था कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CST क्राइम ब्रांच टीम और बिंदायका पुलिस टीम को सफलता मिली है। जयपुर पुलिस ने आरोपी आसीन, विष्णु गजेन्द्र और इरशाद को गिरफ़्तार किया है ।आरोपी जयपुर में किराया के मकान से रह रहे थे वहीं सीकर डीग दौसा और UP के रहने वाले हैं,, सूत्रों की मानें तो गजेंद्र और विष्णु रोहित गोदारा गैंग के मुख्य शूटर है हाल ही में ये दोनों जेल से बाहर आए हैं ।अभी तक सामने आयी सूत्र सूचना के मुताबिक आरोपियों ने मध्य प्रदेश से ऑटोमैटिक हथियार खरीदे थे।कमल मीणा सिरसी का रहने वाला है जाँच में सामने आया है कि आरोपी एक किलोमीटर की दूरी पर ही फ़्लैट पर किराये पर रह कर प्रॉपर्टी कारोबारी की रेकी कर रहे थे ।एक साल पहले भी कमल को गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारन की धमकी मिली थी, गिरफ्तार सभी बदमाश थार स्विफ्ट और स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं हथियारों की भी तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Mar 28, 2026 09:00:55
New Delhi, Delhi:दिल्ली में चुनावी तैयारियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली गांव में आयोजित बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए । यह बैठक राजकीय senior माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11:30 बजे आयोजित हुई , जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की । BLA यानी Booth Level Agent वह कार्यकर्ता होता है जो किसी एक मतदान केंद्र पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है।बीएलए-2, यानी दूसरे स्तर के एजेंट, मतदाता सूची की जांच, नए वोटर्स को जोड़ने और बूथ पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 28, 2026 09:00:46
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद फरीदाबाद - कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने “मेगा जॉब फेयर 2026” का किया शुभारंभ l कैबिनेट मंत्री ने संबोधन में युवाओं को कहा निश्चिंत होकर अपना इंटरव्यू दें और अधिक से अधिक जाॅब लेकर युवा यहां से जाएं l हजारों युवाओं की उमड़ी भीड़ वहीं भारी संख्या में रोजगार देने पहुंची बड़ी-बड़ी कंपनियां l एकर - भारतीय जनता युवा मोर्चा, फरीदाबाद द्वारा “मेगा जॉब फेयर 2026” का आयोजन आज जे सी बोस विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया गया जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मिलकर किया l, विश्वविद्यालय में पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने उनका मंच पर स्वागत किया वही उन्होंने जॉब फेयर का अवलोकन किया और कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की और युवाओं का हौसला भी बढ़ाया l, जिन्होंने कहा कि जो भी कंपनी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देगी उसे मुख्यमंत्री की होने वाली रैली में सम्मानित किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 विकसित भारत का जो संकल्प लिया है वह युवाओं के दम पर ही लिया है साथ ही कहा युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार द्वारा ऐसे मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जाते रहेंगे l वीओ - अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जो कंपनियां सबसे अधिक रोजगार देंगी उन्हें आगामी 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री की फरीदाबाद में होने वाली रैली में सम्मानित करने का काम किया जाएगा l, जॉब फेयर में पहुंचे युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी युवा कॉन्फिडेंट के साथ अपना इंटरव्यू दें और बिल्कुल भी ना घबराए क्योंकि यहां ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा और फिर भी यदि कोई युवा रह जाता है तो आने वाले समय में उनके लिए और जॉब फेयर लगाए जाएंगे l उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 विकसित भारत का जो संकल्प लिया है वह युवाओं के दम पर ही लिया है और आज हरियाणा में पढ़ा लिखा युवा बिना खर्ची पर्ची के और बिना किसी से सिफारिश के अपने दम पर नौकरी पाता है l, उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने को लेकर जो 48000 की सब्सिडी दी जा रही थी उसे बढ़ाकर एक लाख किया गया है l, उन्होंने कहा कि पहले सरकार हरियाणा के 50% युवाओं को नौकरी देने पर सब्सिडी देती थी लेकिन अब जो कंपनियां 15 से 20% युवाओं को नौकरियां देंगी उन्हें भी सब्सिडी मिलेगी l कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा की सरकार प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है l, उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भविष्य में भी इस तरह के मेगा जॉब फेयर का आयोजन करती रहेगी l, इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने भी रोजगार मेलों को युवाओं के लिए बड़ा अफसर बताया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवा यहां से रोजगार लेकर अपने घर जाएंगे l संबोधन - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री बाइट - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री बाइट - राजेश नागर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री वीओ - मेगा जॉब फेयर में पहुंचे युवा गौरांग ने बताया कि उन्होंने बीटेक किया है और पिछले 2 साल से सैमसंग में नौकरी कर रहे हैं और आज यहां सुपर स्कृ् कंपनी में जीएम मार्केटिंग के लिए अपना इंटरव्यू दिया है और मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा गया है आप सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है ! युवा ने बताया कि इस तरह के मेगा जॉब फेयर युवाओं के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होते हैं l बाइट - जॉब फेयर में पहुंचे युवा .
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 09:00:00
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 08:56:23
430
comment0
Report
Mar 28, 2026 08:48:18
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के बाद भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे से जाम लगा रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके चलते वे सड़क पर उतर आए हैं। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
312
comment0
Report
Mar 28, 2026 08:39:06
Auraiya, Uttar Pradesh:जनपद औरैया में LPG सिलेंडर और पेट्रोल डीजल को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष औरैया ने दिया बयान , भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया सर्वेश कठेरिया ने स्पष्ट किया कि जनपद औरैया में पेट्रोल डीजल और LPG सिलेंडरों की नहीं है कमी , भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन और पेट्रोलपंप एसोसिएशन के अध्यक्ष और गैस एजेंसियों के मालिक से बातचीत में स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई , भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सरकार की छवि को खराब करने की कर रहे कोशिश , भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन करेगा सख्त कार्यवाही , भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता अफवाहों पर न दें ध्यान , जनपद में गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की नहीं है कमी ।
969
comment0
Report
Advertisement
Back to top