Back
सरकारी MSP शुरू न होने से अनूपगढ़ के किसानों को भारी नुकसान
PKPradeep Kumar
Mar 28, 2026 09:01:46
Sri Ganganagar, Rajasthan
वेबसाइट और टीवी दोनो के लिए खबर
जिला-श्रीगंगानगर
विधानसभा-अनूपगढ़
लोकेशन-अनूपगढ़
चने की सरकारी खरीद शुरू नही होने पर किसानों को हो रहा है नुकसान,
वही सरसों की फसल बिक रही है एमएसपी से अधिक भाव पर
इंट्रो
अनूपगढ़ की नई धान मंडी में किसानों ने अपनी कृषि जिंसों को बेचने के लिए लाना शुरू कर दिया है। इन दिनों धान मंडी में सरसों, गेंहू, जौ और चने की फसल की आवक शुरू हो चुकी है। सरकार के द्वारा सरसो की फसल समर्थन मूल्य 6250 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है मगर धान मंडी में व्यापारी प्राइवेट स्तर पर सरसों की खरीद एमएसपी से अधिक भाव पर की जा रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि सरसो की फसल प्राइवेट स्तर पर 6500 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है इसलिए किसान सरसों की फसल को सरकार को न बेचकर प्राइवेट बेच रहे है। वही चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने के कारण किसानों को मजबूरन कम दामों में चने की फसल का बेचान करना पड़ रहा है। किसान विपिन गोदारा ने बताया कि सरकार ने चने की फसल का समर्थन मुख्य 5800 निर्धारित किया है मगर चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने के कारण किसानों को मजबूरन चने की फसल को प्राइवेट स्तर पर 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल बेचनी पड़ रही है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि सरसो की फसल का प्राइवेट स्तर पर बेचने पर किसानों को करीब 250-350 रुपये प्रति क्विंटल का फायदा हो रहा है इसलिए किसान सरसों की फसल को प्राइवेट स्तर पर ही बेच रहे हैं। जिन्होंने बताया कि जिन किसानों ने सरसों की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचना का रजिस्ट्रेशन करवा रखा है वह किसान अपनी सरसों की फसल को नई धान मंडी में लेकर ही नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी किसान ने सरसों की फसल को समर्थन मूल्य पर नहीं बेचा है।
गाँव 19 एबी के किसान विपिन गोदारा (34) पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि इस साल समय पर बरसात नहीं होने के कारण चने की फसल का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा अभी तक समर्थन मूल्य पर चने की फसल की खरीद शुरू नहीं की है इसलिए किसानों को मजबूरन चने की फसल को प्राइवेट स्तर पर बेचना पड़ रहा है जिससे किसानों को 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जाए ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
बाईट- सुनील गोदारा, अध्यक्ष व्यापार मंडल
बाईट- विपिन गोदारा, किसान
8 विजुअल्स, 7 फोटोज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 10:06:560
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 28, 2026 10:06:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 10:06:300
Report
RMRam Mehta
FollowMar 28, 2026 10:06:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 10:06:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 28, 2026 10:05:560
Report
1
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 28, 2026 10:05:440
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 28, 2026 10:05:300
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 28, 2026 10:05:160
Report
DPDhaval Parekh
FollowMar 28, 2026 10:05:000
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 28, 2026 10:04:380
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 28, 2026 10:04:180
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 28, 2026 10:04:040
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 28, 2026 10:03:490
Report