Back
मेगा जॉब फेयर 2026 का उद्घाटन: युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर
JPJai Prakash
Mar 28, 2026 09:00:46
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद
फरीदाबाद - कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने “मेगा जॉब फेयर 2026” का किया शुभारंभ l
कैबिनेट मंत्री ने संबोधन में युवाओं को कहा निश्चिंत होकर अपना इंटरव्यू दें और अधिक से अधिक जाॅब लेकर युवा यहां से जाएं l
हजारों युवाओं की उमड़ी भीड़ वहीं भारी संख्या में रोजगार देने पहुंची बड़ी-बड़ी कंपनियां l
एकर - भारतीय जनता युवा मोर्चा, फरीदाबाद द्वारा “मेगा जॉब फेयर 2026” का आयोजन आज जे सी बोस विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया गया जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मिलकर किया l, विश्वविद्यालय में पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने उनका मंच पर स्वागत किया वही उन्होंने जॉब फेयर का अवलोकन किया और कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की और युवाओं का हौसला भी बढ़ाया l, जिन्होंने कहा कि जो भी कंपनी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देगी उसे मुख्यमंत्री की होने वाली रैली में सम्मानित किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 विकसित भारत का जो संकल्प लिया है वह युवाओं के दम पर ही लिया है साथ ही कहा युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार द्वारा ऐसे मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जाते रहेंगे l
वीओ - अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जो कंपनियां सबसे अधिक रोजगार देंगी उन्हें आगामी 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री की फरीदाबाद में होने वाली रैली में सम्मानित करने का काम किया जाएगा l, जॉब फेयर में पहुंचे युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी युवा कॉन्फिडेंट के साथ अपना इंटरव्यू दें और बिल्कुल भी ना घबराए क्योंकि यहां ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा और फिर भी यदि कोई युवा रह जाता है तो आने वाले समय में उनके लिए और जॉब फेयर लगाए जाएंगे l उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 विकसित भारत का जो संकल्प लिया है वह युवाओं के दम पर ही लिया है और आज हरियाणा में पढ़ा लिखा युवा बिना खर्ची पर्ची के और बिना किसी से सिफारिश के अपने दम पर नौकरी पाता है l, उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने को लेकर जो 48000 की सब्सिडी दी जा रही थी उसे बढ़ाकर एक लाख किया गया है l, उन्होंने कहा कि पहले सरकार हरियाणा के 50% युवाओं को नौकरी देने पर सब्सिडी देती थी लेकिन अब जो कंपनियां 15 से 20% युवाओं को नौकरियां देंगी उन्हें भी सब्सिडी मिलेगी l कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा की सरकार प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है l, उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भविष्य में भी इस तरह के मेगा जॉब फेयर का आयोजन करती रहेगी l, इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने भी रोजगार मेलों को युवाओं के लिए बड़ा अफसर बताया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवा यहां से रोजगार लेकर अपने घर जाएंगे l
संबोधन - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री
बाइट - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री
बाइट - राजेश नागर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री
वीओ - मेगा जॉब फेयर में पहुंचे युवा गौरांग ने बताया कि उन्होंने बीटेक किया है और पिछले 2 साल से सैमसंग में नौकरी कर रहे हैं और आज यहां सुपर स्कृ् कंपनी में जीएम मार्केटिंग के लिए अपना इंटरव्यू दिया है और मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा गया है आप सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है ! युवा ने बताया कि इस तरह के मेगा जॉब फेयर युवाओं के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होते हैं l
बाइट - जॉब फेयर में पहुंचे युवा .
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 10:06:560
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 28, 2026 10:06:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 10:06:300
Report
RMRam Mehta
FollowMar 28, 2026 10:06:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 10:06:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 28, 2026 10:05:560
Report
1
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 28, 2026 10:05:440
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 28, 2026 10:05:300
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 28, 2026 10:05:160
Report
DPDhaval Parekh
FollowMar 28, 2026 10:05:000
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 28, 2026 10:04:380
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 28, 2026 10:04:180
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 28, 2026 10:04:040
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 28, 2026 10:03:490
Report