Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
180016

डोडा: राष्ट्रीय ध्वज अपमान पर FIR दर्ज, एक गिरफ्तार

RVRajat Vohra
Feb 10, 2026 13:49:25
Jammu,
Doda Police Register FIR, Detains One Person for Disrespecting the National Flag Doda, February 10, 2026: Doda Police have taken cognizance of an incident involving the dishonouring of the Indian National Flag, which came to light after a video went viral on social media platforms. In the video, a person namely Farooq Ahmed S/o Mohd Ramzan Banday R/o Nagri, Doda, was allegedly seen cleaning the window glass of his house using the Indian National Flag. The said act prima facie amounts to an offence under Section 2 of the Prevention of Insult to National Honour Act, 1971, which strictly prohibits any act that disrespects the dignity of the National Flag. Taking serious note of the matter and on the directions of SSP Doda Case FIR No. 30/2026 has been registered at Police Station Doda, the alleged accused has been detained and further investigation into the matter is underway as per law. Necessary legal action shall be taken against anyone found guilty, strictly in accordance with the law. Doda Police reaffirm their firm commitment to uphold the honour, dignity, and respect of the National Flag and appeal to the general public to remain vigilant and report any such incidents promptly. Citizens are also urged to respect national symbols and uphold the values enshrined in the Constitution of India.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Feb 10, 2026 15:03:37
Chandigarh, Chandigarh:सूरजकुंड झूला हादसे को लेकर सरकार बेहद गंभीर: मुख्यमंत्री चंडीगढ़,10 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार “झूला सेफ्टी पॉलिसी” बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी。 मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने सूरजकुंड में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज चल रहा है, उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर जगदीश के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और आर्थिक मदद भी की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 15:03:36
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब, लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस व आबकारी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बरेली-नैनीताल हाईवे से रिछौला फार्म की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्राम डांडी अभयचंद क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां खेतों के पास से अभियुक्त को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबेन्दर सिंह उर्फ सोनू, निवासी ग्राम डांडी अभयचंद, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक जरूरतों के चलते अवैध शराब का कारोबार कर रहा था और अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। गौरतलब है कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 10, 2026 15:03:22
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कुर्लीकोट थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामले में अरुण कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की गयी थी। अरुण कुमार सिंह के द्वारा इसकी लिखित शिकायत किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का आदेश अनुमंडल पुलिसाधिकारी-2 मंगलेश कुमार को दिया। जांच के क्रम में ऑडियो क्लिप से यह प्रमाणित हुआ कि मामला भ्रष्टाचार और कदाचार की श्रेणी में पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक 'दिलीप कुमार चौबे' को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रारम्भिक जांच के आधार पर कुर्लीकोट थाना में धारा 308 (2)/308(3) बी. एन. एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है तथा निष्पक्ष एवं गहन अनुसंधानकर प्रारम्भ की गई। एसपी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि किसी भी पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी किसी कार्य के एवज में रिश्वत मांगने पर इसकी सूचना आवश्यक दें ताकि संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। एसपी ने कहा कि किशनगंज पुलिस भ्रष्टाचार और कदाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 10, 2026 15:01:41
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में स्थित कैटलाइजर कोचिंग क्लास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोचिंग क्लास में मैनेजमेंट से जुड़े एक कर्मचारी पर नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। दरअसल जानकारी के अनुसार, कैटलाइजर कोचिंग क्लास में कार्यरत कर्मचारी ने पढ़ाई के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का प्रयास किया। छात्रा ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अन्नपूर्णा थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले को लेकर डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि नाबालिग से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं पहले भी इस तरह की कोई घटना तो नहीं हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Feb 10, 2026 15:01:18
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਬਹਾਦਰ ਕੇ ਰੋਡ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ, ਦੋ ਧਿਰ ਹੋਈਆਂ ਆਹ ਮਾਹੋ ਸਾਹਮਣੇ, ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਇੱਟਾਂ ਪੱਥਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਜਿਸ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਥਾਣਾ ਸਲੇਮ ਟਾਬਰੀ پਹੁੰਚਿਆ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਧਰ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਰਾਹੁਲ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਨੁੱਕਰ ਤੇ ਇੱਕ ਮਕਾਨ ਹੈ ਜੋ ਸਾਡੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਵਿਵਾਦ ਕਰਦੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਵਿਵਾਦ ਹੋਇਆ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਉਹ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਨੇ ਅਤੇ ਇਸ ਬਾਬਤ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਸਲੇਮ ਟਪ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਪਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਬਾਈਟ ਰਾਹੁਲ ਪੀੜਤ
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Feb 10, 2026 15:00:53
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। पुलिस की चुस्ती को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने दो पुलिसकर्मियों की ही बाइक चोरी कर ली। घटना पुलिस लाइन आवासीय परिसर के रेवांचल कॉलोनी एवं 158 कॉलोनी में बीती रात्रि दो मोटरसाइकिल चोरी करके पूरे कानून व्यवस्था को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिए हैं। हम आपको बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा एवं पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पंकज मिश्रा की अपाचे मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर दी है। जैसे ही सुबह मोटरसाइकिल चोरी की घटना की जानकारी उक्त आरक्षकों को लगी तो धीरे-धीरे पूरे कॉलोनी में आग की तरह फैल गई लोग तरह की चर्चा करने लगे कि जब अब पुलिस ही असुरक्षित है तो आम लोगों का क्या होगा。 पुलिस लाइन कॉलोनी के सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल पुलिस लाइन कॉलोनी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह से बाइक चोरी होना, पुलिस की पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और गेट पर सुरक्षा (एंट्री/एग्जिट रिकॉर्ड) में गंभीर चूक को दर्शाता है।यह दर्शाता है कि परिसर के भीतर ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वहां सुरक्षा संबंधी खामियां मौजूद हैं, जिससे चोर आसानी से वारदात कर भागने में सफल रहे है。
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 15:00:30
Atrasi, Uttar Pradesh:सेफर इंटरनेट डे: *जिलाधिकारी* के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन सम्भल। आज कलेक्ट्रेट सभागार में 'सेफर इंटरनेट डे' के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभात मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन .आई.सी. ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गयी। जहाँ AI शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके जरिए फैल रहे डीपफेक विडियो और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है,। किसी भी AI टूल का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी साझा न करें। वित्तीय सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें, सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें और अपने पासवर्ड व पिन को समय-समय पर बदलते रहें। कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए शपथ दिलाई गयी तथा सेफर इंटरनेट डे 2026 के वेबसाइट www.staysafeonline.in पर उपलब्ध विडियो का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। सभी को जागरूक किया गया की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें न ही किसी सूचना/विडियो को बिना सत्यापित किए सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करे और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। कार्यशाला में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, डी पी आर ओ, डी आर एम , नेटवर्क इंजीनियर एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 10, 2026 15:00:19
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम करौदी में एक किसान दम्पति ने अपनी चने की फसल खरपतवारनाशक दवा से नष्ट होने का आरोप लगाया है। कोमल सिंह नौरिया और कृष्ण कुमार नौरिया ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन देकर गांव के ही दो व्यक्तियों पर जानबूझकर खेत में दवा छिड़कने का आरोप लगाया है। आवेदकों के अनुसार, उनकी भूमि मौजा करौंदी, पटवारी हल्का नंबर 21, खसरा नंबर 84/2, रकबा 1.619 हेक्टेयर है। इस भूमि पर लगभग 4 एकड़ में चने की फसल बोई गई थी। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ एकड़ में लगी चने की फसल पर टू-फॉर-टी (2,4-T) खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव किया गया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। किसान ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य ग्राम करौदी निवासी बारेलाल बसोरी गोंड और बबलू बसोरी गोंड ने किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी भूमि से संबंधित एक प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेड़ा के समक्ष वर्ष 2025-26 में विचाराधीन है। आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई है कि खेत का सीमांकन कर मेढ़ पर पोल लगाए जाएं, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही, तहसीलदार एवं हल्का पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन किया जाए, ताकि उन्हें उचित क्षतिपूर्ति मिल सके।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 14:50:36
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 10, 2026 14:49:12
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के एन.के.जे. थाना क्षेत्र के सरस्वही स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस टीम जांच के लिए छात्रावास पहुँची, जहाँ छात्रा और शिक्षकों के बयानों लिए गए। वॉर्डन चेतना चौधरी की लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई। वॉर्डन का आरोप है कि छात्रावास के प्राचार्य शत्रुघ्न त्रिपाठी ने छात्रा को समझाकर बात अपने पक्ष में कर ली है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। प्राचार्य ने आरोपों को खारिज किया है, कहा कि वॉर्डन छात्रावास में अक्सर अनुपस्थित रहती हैं। पुलिस ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 10, 2026 14:48:31
Kota, Rajasthan:Kota कोटा जिला प्रभारी सचिव डॉक्टर रवि कुमार सुरपुर ने कलेक्टर सभागार में ली समीक्षा बैठक, पिछले दो वर्षों की बजट घोषणाओ के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, घोषणाओं का कार्य शुरू होने के साथ समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे, जिन घोषणाओं में वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं हुई विभाग मुख्यालय से समन्वय स्थापित करे,टेंडर प्रक्रिया हेतु निविदा कार्य शीघ्र शुरू हो, देवली अरब क्षेत्र में अफॉर्डेबल हाउसिंग की प्रगति,रामाश्रय भवन,शहर के एंट्री पॉइंट सड़क सौंदरीकरण,खाद्य सुरक्षा से जुड़े लाभार्थी,ऋण स्वीकृत संबंधित लाभार्थियों के खाते में ऋण राशि पहुंचना,CHC,PHC में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उपकरणों की ली विस्तृत जानकारी, जर्जर स्कूल बिल्डिंग एवं आवासीय भवनों की जानकारी,नगर निगम से लिगेसी वेस्ट निस्तारण,डंपिंग यार्ड को सुंदर ग्रीन एरिया में बदलने पर जानकारी,ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, DM पीयूष समारिया सहित नगर निगम KDA जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद,
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 10, 2026 14:48:16
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रावला मंडी में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में 2 वनकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला ग्राम पंचायत 10 केडी के 30 एएस क्षेत्र का है। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि यहां वन विभाग के कर्मचारियों ने घासफूस की कटाई की आड़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई करा दी थी। इसके बाद 4 दिन से पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय लोग तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों के लगाए धरने पर आज एडीएम अशोक सांगवा और डीएफओ राकेश कुमार दुलार पहुंचे और धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने दोषियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की। इस पर रावला के सहायक वनपाल लक्ष्मीनारायण मीणा और वनरक्षक श्रवण सिंह को राजकार्य में लापरवाही बरतने पर जांच विचाराधीन रखते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन के द्वारा पर्यावरण प्रेमियों को आश्वासन दिया गया है कि क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन स्तरीय जांच होगी। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top