Back
हरियाणा: सूरजकुंड हादसे के बाद झूला सुरक्षा नीति लागू करने का ऐलान
VRVIJAY RANA
Feb 10, 2026 15:03:37
Chandigarh, Chandigarh
सूरजकुंड झूला हादसे को लेकर सरकार बेहद गंभीर: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़,10 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार “झूला सेफ्टी पॉलिसी” बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी。
मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने सूरजकुंड में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज चल रहा है, उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर जगदीश के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और आर्थिक मदद भी की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:45:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 10, 2026 16:32:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:32:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:31:070
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 16:30:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 10, 2026 16:30:210
Report
0
Report
निर्माणाधीन अंडरपास बना मौत का जाल,बिना बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेत 8फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक,मौत
0
Report
जौनपुर में पुलिस की शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, मोबाइल शोरूम से चोरी करते CCTV में कैद हुए दो सि
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:450
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:180
Report