Back
इंदौर के कैटलाइज़र कोचिंग क्लास में नाबालिग से छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार
YSYatnesh Sen
Feb 10, 2026 15:01:41
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में स्थित कैटलाइजर कोचिंग क्लास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोचिंग क्लास में मैनेजमेंट से जुड़े एक कर्मचारी पर नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। दरअसल जानकारी के अनुसार, कैटलाइजर कोचिंग क्लास में कार्यरत कर्मचारी ने पढ़ाई के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का प्रयास किया। छात्रा ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अन्नपूर्णा थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले को लेकर डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि नाबालिग से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं पहले भी इस तरह की कोई घटना तो नहीं हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:45:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 10, 2026 16:32:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:32:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:31:070
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 16:30:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 10, 2026 16:30:210
Report
0
Report
निर्माणाधीन अंडरपास बना मौत का जाल,बिना बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेत 8फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक,मौत
0
Report
जौनपुर में पुलिस की शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, मोबाइल शोरूम से चोरी करते CCTV में कैद हुए दो सि
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:450
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:180
Report