Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
242401
शाहजहांपुर: पुवायां क्षेत्र में इंटर के पेपर देने जा रहे दो भाई सड़क हादसे में घायल हो गए।
Kunwar Pratap Singh
Follow
Mar 09, 2026 13:04:15
Jankapur, Uttar Pradesh:
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय शिवशंकर व 18 वर्षीय अंकुश पुत्रगण सोनपाल निवासी ग्राम नाहिल अपनी बाइक से जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज पेपर देने जा रहे थे।इसी दौरान नाहिल से सिंगापुर रोड पर एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर 102 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पुवायां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
0
Share
Report
242401
शाहजहांपुर, पुवायां बन्दा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा।
Kunwar Pratap Singh
Follow
Mar 09, 2026 07:11:30
Samulia, Uttar Pradesh:
पुवायां,जुझारपुर गांव निवासी नीलेश पुत्र किशन कुमार की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीलेश शाहजहांपुर के सदर क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।मिली जानकारी के अनुसार रात्रि के 10 बजे वह पुवायां पहुंचा पुवायां से बंडा रोड स्थित टेहरी मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजन 102 एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी पुवायां पर ले गए।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
0
0
Share
Report
242401
शाहजहांपुर, दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप
Kunwar Pratap Singh
Follow
Mar 07, 2026 18:03:10
Itauli, Uttar Pradesh:
शाहजहांपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव रहदेवा में दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता की कथित रूप से हत्या कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले बहू के साथ मारपीट की और फिर उसे फंदे से लटका दिया।घटना 5 मार्च 2026 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
0
0
Share
Report
Advertisement
242401
शाहजहांपुर,मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।
Kunwar Pratap Singh
Follow
Mar 02, 2026 10:11:00
Powayan, Uttar Pradesh:
पुवायां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।मामला पुवायां क्षेत्र के ग्राम नबाबपुर गंगा का बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी नबाबपुर गंगा को निगोही रोड से ग्राम बद्रीपुर हदीरा की ओर जाते समय गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Share
Report
242401
शाहजहांपुर, रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल,
Kunwar Pratap Singh
Follow
Feb 28, 2026 12:46:53
Jankapur, Uttar Pradesh:
पुवायां,जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर निवासी रामकिशन पुत्र श्यामलाल अपने ई-रिक्शा से थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम अंगोना बुजुर्ग में एक शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आए थे।बताया जा रहा है कि आज वापस घर लौटते समय पुवायां-नाहिल रोड स्थित सिंघापुर के पास उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top