Back
चने की फसल खरपतवारनाशक से नष्ट: किसान दंपति ने मुआवजे की मांग की
DVDinesh Vishwakarma
Feb 10, 2026 15:00:19
Narsinghpur, Madhya Pradesh
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम करौदी में एक किसान दम्पति ने अपनी चने की फसल खरपतवारनाशक दवा से नष्ट होने का आरोप लगाया है। कोमल सिंह नौरिया और कृष्ण कुमार नौरिया ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन देकर गांव के ही दो व्यक्तियों पर जानबूझकर खेत में दवा छिड़कने का आरोप लगाया है। आवेदकों के अनुसार, उनकी भूमि मौजा करौंदी, पटवारी हल्का नंबर 21, खसरा नंबर 84/2, रकबा 1.619 हेक्टेयर है। इस भूमि पर लगभग 4 एकड़ में चने की फसल बोई गई थी। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ एकड़ में लगी चने की फसल पर टू-फॉर-टी (2,4-T) खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव किया गया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। किसान ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य ग्राम करौदी निवासी बारेलाल बसोरी गोंड और बबलू बसोरी गोंड ने किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी भूमि से संबंधित एक प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेड़ा के समक्ष वर्ष 2025-26 में विचाराधीन है। आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई है कि खेत का सीमांकन कर मेढ़ पर पोल लगाए जाएं, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही, तहसीलदार एवं हल्का पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन किया जाए, ताकि उन्हें उचित क्षतिपूर्ति मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:45:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 10, 2026 16:32:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:32:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:31:070
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 16:30:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 10, 2026 16:30:210
Report
0
Report
निर्माणाधीन अंडरपास बना मौत का जाल,बिना बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेत 8फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक,मौत
0
Report
जौनपुर में पुलिस की शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, मोबाइल शोरूम से चोरी करते CCTV में कैद हुए दो सि
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:450
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:180
Report