Back
अवैध पेड़ों की कटाई: वनकर्मियों के निलंबन से धरना समाप्त, निष्पक्ष जांच का आश्वासन
PKPradeep Kumar
Feb 10, 2026 14:48:16
Sri Ganganagar, Rajasthan
एंकर रावला मंडी में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में 2 वनकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला ग्राम पंचायत 10 केडी के 30 एएस क्षेत्र का है। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि यहां वन विभाग के कर्मचारियों ने घासफूस की कटाई की आड़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई करा दी थी। इसके बाद 4 दिन से पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय लोग तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों के लगाए धरने पर आज एडीएम अशोक सांगवा और डीएफओ राकेश कुमार दुलार पहुंचे और धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने दोषियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की। इस पर रावला के सहायक वनपाल लक्ष्मीनारायण मीणा और वनरक्षक श्रवण सिंह को राजकार्य में लापरवाही बरतने पर जांच विचाराधीन रखते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन के द्वारा पर्यावरण प्रेमियों को आश्वासन दिया गया है कि क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन स्तरीय जांच होगी। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:450
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 10, 2026 16:18:180
Report
ADAnup Das
FollowFeb 10, 2026 16:17:420
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 16:17:280
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 10, 2026 16:16:590
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 10, 2026 16:16:400
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 10, 2026 16:16:200
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 10, 2026 16:15:590
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 10, 2026 16:15:450
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 10, 2026 16:15:220
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 16:03:430
Report