Back
সৌরভ গাঙ্গুলীর উপস্থিতিতে পুলিশ পরিবারের মেধাবীদের সম্মাননা!
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJul 11, 2025 18:30:48
Kolkata, West Bengal
পশ্চিমবঙ্গ পুলিশ ওয়েলফেয়ার কমিটির উদ্যোগে পুলিশ পরিবারে যে সমস্ত ছেলেমেয়েরা রয়েছে তাদের উৎসাহ দান সভা অনুষ্ঠিত হলো রবীন্দ্র সদনে..
এদিন প্রধান অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন সৌরভ গাঙ্গুলী..
তার পাশাপাশি উপস্থিত ছিলেন প্রাক্তন ফুটবলার বিদেশ বোস সহ মানস ভট্টাচার্য।।
তার পাশাপাশি রাজ্য পুলিশ কর্তা অজয় মুকুন্দ রানাদি । তার পাশাপাশি ছিলেন কলকাতা পুলিশ এবং ওয়েস্ট বেঙ্গল পুলিশের ওয়েলফেয়ার কনভেনার সান্তনু সিনহা বিশ্বাস।।
উপস্থিত ছিলেন ওয়েস্ট বেঙ্গল ওয়েলফেয়ার পুলিশের কনভেনার বিজিতাস্ব রাউথ....
মূলত পুলিশ পরিবারে যে সমস্ত উচ্চমাধ্যমিক এবং মাধ্যমিকের মেধা তালিকায় যে সমস্ত ছাত্র-ছাত্রীদের নাম রয়েছে তাদের সম্বর্ধনা দেওয়া হল। কলকাতা সহ বিভিন্ন জেলাগুলিতেও যে সমস্ত মেধাতালিকার নাম রয়েছে তাদের সকলকে সম্মান জানানো হলো।।।।
বাইট সৌরভ গাঙ্গুল
বিজিতাস্ব রাউথ....( ওয়েস্ট বেঙ্গল ওয়েলফেয়ার কনভেনার )
14
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowJul 12, 2025 01:01:27Patna, Bihar:
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा
लोकेशन--पटना
एंकर--सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच स्थित गायनी डिपार्टमेंट में शुक्रवार को इलाज के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका आरती कुमारी के परिजन आक्रोशित हो उठे और देर रात विभाग में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से आरती और उसके नवजात की जान गई। मृतका के भाई राम कुमार ने बताया कि बहन की स्थिति गंभीर थी, फिर भी उसे ठीक से इलाज नहीं मिला।
परिजनों का कहना है कि जब वे स्टिच से हो रहे रक्तस्राव की शिकायत करने गए तो उन्हें एक कागज पर दस्तखत करने के लिए कहा गया। इसी दौरान गार्ड और कुछ मेडिकल छात्रों से बहस हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। राम कुमार का आरोप है कि उन्हें और उनके भाई को बेरहमी से पीटते हुए आईसीयू तक घसीटा गया।
घटना की सूचना पर टीओपी प्रभारी रोहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा की मौत के बाद एक परिजन ने अस्पताल कर्मी पर हाथ चला दिया, जिससे विवाद बढ़ा। हालांकि, पुलिस मामला शांत करा दिया। दोनों पक्षों से किसी ने अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बाइट--मृतिका के परिजन
0
Share
Report
MKMukesh Kumar
FollowJul 12, 2025 01:01:20Jehanabad, Bihar:
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 12-07-2025
SLUG - PRASHANT_KISHOR
A.INTRO - जहानाबाद में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शहर के मरबाड़ी धर्मशाला में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर तीखे हमले किए। प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट का नारा देने वाले खुद केंद्र में मंत्री हैं, उनकी पार्टी के पांच सांसद है। फिर भी बिहार का क्या भला किया ? यह एक यक्ष प्रश्न है। जिसका जवाब बिहार की जनता चाहती है। इस दौरान जब मोहन भागवत के 75 वर्ष की उम्र में नेताओं को रिटायर करने की टिप्पणी पर सवाल किया गया, तो प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बयान जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने तंज करते हुए कहा अगर वाकई इस विचार में गंभीरता होती, तो चुनाव से पहले ही ऐसी कोई घोषणा होती। अब जब मोदी जी सत्ता में लौट चुके हैं, तो मोहन भागवत जी के कहने से वे पद नहीं छोड़ने वाले। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर फिर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्होंने जबरन मेडिकल कॉलेज पर कब्जा किया है। उन्होंने सवाल किया कि पार्टी विद डिफरेंस कहने वाली भाजपा आज तक इस मुद्दे पर चुप क्यों है? प्रशांत किशोर ने चुनौती देते हुए कहा, अगर मेरे आरोप झूठे हैं, तो भाजपा या खुद प्रदेश अध्यक्ष मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करें। प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल पैदा कर दिया है। खासकर ऐसे समय में जब आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहरहाल प्रशांत किशोर का यह तेवर आने वाले दिनों में सूबे की राजनीतिक दिशा और विमर्श को और धार दे सकता है।
Byte - प्रशांत किशोर, जन सुराज के सूत्रधार
0
Share
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJul 12, 2025 01:00:51Kaimur, Bihar:
मुकुल जायसवाल
*कैमूर में जी मीडिया की खबर का हुआ बड़ा असर खबर चलने के बाद मामला हुआ दर्ज, श्रम अधीक्षक ने जी मीडिया को दिया धन्यवाद*
स्लग - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में गार्ड को वेतन कम भुगतान करने के मामले में लेबर कोर्ट में दर्ज हुई प्राथमिकी
वियो - कैमूर जिले में एक बार फिर जी खबर का बड़ा असर हुआ है। जहां बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में सुरक्षा में लगे गार्ड के वेतन घोटाला की खबर जी मीडिया पर प्रमुखता से चलाई गई थी। खबर चलाने के बाद श्रम विभाग ने संज्ञान लिया और स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचकर गार्ड से मामले का पूछताछ के बाद जांच किया। जिसमें पाया कि दैनिक मजदूरी से भी कम भुगतान हो रहा था। जहां लेबर कोर्ट डालमियानगर में गार्ड को भुगतान करने वाली कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और उसके सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। दो तिथि में अगर वह अपना साक्ष्य और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
जी मीडिया से खास बातचीत में कैमूर श्रम अधीक्षक चंदन कुमार ने बताया खबर चलने पर मुझे पता चला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में जो सुरक्षा में लगे गार्ड है उनको दैनिक मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है। वहां पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दुर्गावती के द्वारा जांच किया गया। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। जो भी सुरक्षा गार्ड है उनको 6500 रुपए प्रति महीना दिया जा रहा है। जो दुर्गावती के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हैं वह लेबर कोर्ट डालमिया नगर में परिवाद दायर किया गया है और नियोजक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो नोटिस भेजा जाएगा दो नोटिस के बाद जवाब नहीं दे पाते हैं तो कोर्ट 10 गुना तक मुआवजा के रूप में उन पर जुर्माना लगा सकती है। पहली तिथि 14 जुलाई को पड़ा हुआ है जिसमें जाकर उनका पक्ष रखना है।
वन टू वन-- चंदन कुमार - श्रम अधीक्षक, कैमूर
0
Share
Report
MDMahendra Dubey
FollowJul 12, 2025 01:00:35Damoh, Madhya Pradesh:
दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, कार से कुचलकर युवक की हत्या..
एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है जहां बीती रात एक वीभत्स हत्याकांड हुआ है और इस हत्याकांड में एक युवक को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। मामला शहर के पठानी मुहल्ला इलाके का है यहाँ अकील खान नाम के युवक ने इस ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया है जिसमे राकेश उर्फ रक्के रैकवार नाम के युवक की मौत हुई है। मामले के मूताबिक मृतक रुक्के अपनी बूजुर्ग मां को लेकर अस्प्ताल जा रहा था कि सामने से अकील ने उसके ऊपर स्विफ्ट डिजायर कार चढ़ा दी। इस घटना में रक्के की मां बाल बाल बच गई लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस वारदात की प्रत्यक्षदर्शी बूजुर्ग माँ के मुताबिक अकील के पिता घटना स्थल पर मौजूद थे और कार सवार अपने बेटे अकील को उसने ही इशारे से बताया और फिर अकील ने कार चढ़ाई। मृतक के भाई के मुताबिक बीती रात रुक्के और अकील के पिता के बीच विवाद हुआ था और ये हत्या उसी का परिणाम है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप फैल गया और पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो ये साफ हो गया कि ये हादसा नही बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है। वारदात को अंजाम देने के बाद अकील फरार हो गया है वहीँ कोतवाली पुलिस ने अकील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बाईट- शीला बाई ( मृतक की माँ)
बाईट- बबलू रैकवार ( मृतंक का भाई)
बाईट- एच आर पांडे (सीएसपी दमोह)
0
Share
Report
Barnahal, Uttar Pradesh:
ग्राम पंचायत रेढापुर के मजरा नगला भूपाल में जल भराव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन।
तालाब में भरा गंदगी का अंबार दे रहा है बीमारियों को दश्कत
ग्राम नगला भूपाल के ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप तालाब में गंदगी होने के कारण ग्रामीण हुए परेशान मामला पूरा ब्लॉक बरनाहल जनपद मैनपुरी के ग्राम पंचायत रेढापुर से जुड़ा हुआ है। सरकार गंदगी को लेकर कई सुविधाएं मुहैया करा रही है। वही जनपद मैनपुरी के उच्च अधिकारी मामले को लेकर पल्ला झाड़ से नजर आ रहे हैं परंतु वही देखा जाए तो ग्राम नगला भूपाल में गंदगी के कारण एवं जल भराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने अपने बयानों में बखान किया है की कई बार प्रधान से इस मामले की शिकायत की तो अधिकारियों द्वारा नाला निकलवाने की नापतोल भी कई बार
11
Share
Report
Sawaizpur, Uttar Pradesh:
हरदोई की सवायजपुर तहसील मुख्यालय स्थित माफिया अनुपम दुबे के भाई की संपत्ति पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 2820 वर्ग मीटर भूमि को जब्त कर झड़ी लगा दी। सर्किल रेट के अनुसार इस भूमि की कीमत 33.27 लाख रुपये आंकी गई है। प्रभारी तहसीलदार देशराज भारती ने यह कार्रवाई पूरी कराई। अनुपम दुबे वर्तमान में जेल में बंद है। वह बसपा से सवायजपुर विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव लड़ चुका है।
14
Share
Report
KKKamal Kishor Sharma
FollowJul 11, 2025 21:25:48Raipur, Chhattisgarh:
रायगढ़, 12 जुलाई 2025: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) 28 नवंबर 1985 से भारत की ऊर्जा यात्रा को सशक्त बना रही है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 48 बिलियन टन से अधिक कोयला भंडार के साथ, SECL बिजली और उद्योगों की जरूरतें पूरी कर रही है। रायगढ़ की जीपी-द्वितीय खदान में उत्पादन बढ़ाने के साथ, यह स्थानीय रोजगार, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। SECL देश की रोशनी और समावेशी विकास का मजबूत आधार बन रही है।
14
Share
Report
KKKamal Kishor Sharma
FollowJul 11, 2025 20:48:32Tilda Newra, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के तिल्दानेवरा में एक सनसनीखेज घटना में 7 महीने की गर्भवती सूरुज रजक की उसके पति पदुम निर्मलकर ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की वजह पत्नी का शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने ससुराल वालों को गुमराह करने के लिए अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कही, लेकिन ससुराल वालों ने संदेह के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दम घुटने से मौत का खुलासा हुआ।पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पति को धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
14
Share
Report
KKKamal Kishor Sharma
FollowJul 11, 2025 20:23:09Raipur, Chhattisgarh:
दिल्ली में आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कांक्लेव 2025 में छत्तीसगढ़ के बस्तर-कोंडागांव के सस्टेनेबल खेती मॉडल को राष्ट्रीय प्रशंसा मिली। डॉ. राजाराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में 'कृषक-उद्योग साझेदारी' सत्र में ऑस्ट्रेलियन टीक, काली मिर्च और औषधीय पौधों की जैविक खेती के 'नेचुरल ग्रीन हाउस' मॉडल को सराहा गया, जो राजस्थान और हरियाणा में भी लागू है। केंद्रीय मंत्रियों और राज्य नेताओं की उपस्थिति में कृषि नीति और नवाचार पर चर्चा हुई। समापन में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025 प्रदान किए गए।
14
Share
Report
RVRajat Vohra
FollowJul 11, 2025 19:03:29Jammu, :
Two people were killed and four others were injured when a vehicle they were travelling in skidded off the road and rolled about 300-500 feet deep gorge in Ramban district on Friday.
Officials said that the accident occurred near Senabathi Dabdrora when a Tata Sumo (JK14C-2038) en route from Senabathi to Ukhral skidded off the road and plunged into the gorge approximately 300 to 500 feet deep.
They said two among the six passengers onboard the vehicle died and four others sustained injuries in the accident.
They identified the deceased as Tawqeel Ahmed son of Ghulam Bhat of Gujrara Senabathi and Abdul Latief son of Ghulam Hussain, of Lel Khill Bengara.
Four injured people have been identified as Shakeel Ahmed son of Abdul Rashid, Yawar Ahmed son of Mushtaq Ahmed, Mohammad Rafiq son of Ahmad and Ajaz Ahmed Bhat son of Nissar Ahmed, all residents of Gujrara Senabathi.
Earlier, soon after the accident, rescue teams besides locals responded swiftly, and all injured were evacuated and shifted to Sub-District Hospital (SDH) Banihal for treatment, they added.
14
Share
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJul 11, 2025 19:03:11Sitapur, Uttar Pradesh:
सीतापुर ब्रेक
सांप काटने से महिला की मौत का मामला बाबा ने महिला के शव को दबाया था गोबर से 24 घंटे में जिंदा होने का किया था दावा महिला को देखने के लिए भारी भीड़ मौके पर पहुंची महिला को गोबर से निकल गया महिला निकली मृत ढोंगी बाबा मौके से फरार कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची सुबह से बाबा कर रहा था ड्रामा. तंबौर थाना क्षेत्र का मामला.
14
Share
Report
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पॉक्सो गैंग रेप मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। एक नाबालिग के साथ सामूहि
KKKamal Kishor Sharma
FollowJul 11, 2025 18:46:19Bilaspur, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पॉक्सो गैंग रेप मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को कठोर सजा दी गई। कोर्ट ने पीड़िता को उचित मुआवजा और पुनर्वास सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों पर सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। न्यायालय ने समाज और न्याय प्रणाली की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए मिसाल कायम की। यह निर्णय पीड़िता को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा द
14
Share
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJul 11, 2025 18:31:58Howrah, West Bengal:
শুভেন্দু অধিকারীর প্রেস কনফারেন্স বেশ কিছু ঘটনার প্রতিক্রিয়া
মদের গ্লাস নিয়ে বেলি ডান্সারের সঙ্গে জামাল কুদু।
বিতর্কে বেলঘড়িয়ার ভৈরব গাঙ্গুলি কলেজের টিএমসিপি নেতা রানা বিশ্বাস। ডান্সারের সঙ্গে মদের গ্লাস হাতে নাচ রানার।
গুলির পর এলোপাথাড়ি কোপ! ভাঙড়ে খুন সওকত ঘনিষ্ঠ তৃণমূল নেতা, রাতেই ঘটনাস্থলে সিপি। আইএসএফের বিরুদ্ধে অভিযোগ। পাল্টা তৃণমূলের গোষ্ঠীদ্বন্দ্বের অভিযোগ আইএসএফের। দুষ্কৃতীদের খোঁজে তল্লাশি।
কানওয়াড় যাত্রার পথে প্রকাশ্যে মাংস বিক্রি নয়! যোগী সরকারের পথে হাঁটল এবার দিল্লি সরকার।
আজ থেকে তেইশে জুলাই মাংস বিক্রিতে নিষেধাজ্ঞা রাজধানীতে। তুঙ্গে বিতর্ক।
আধার-ভোটার দিতে রেটচার্ট-বিতর্ক। এবার
নয়া বিতর্কে টিএমসিপি নেতা শুভরঞ্জন সিং।
রেলের অফিসার পরিচয় দিয়ে ভিজিটিং কার্ড!
ভুয়ো পরিচয়ে ভিজিটিং কার্ড বিলির অভিযোগ।
রেলমন্ত্রীকে চিঠি প্রাক্তন সাংসদ অর্জুন সিং।
এর পরিপ্রেক্ষিতে শুভেন্দু অধিকারীর প্রতিক্রিয়া
1107ZG_ULU_SUVENDU_R
13
Share
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJul 11, 2025 18:31:45Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:
एंकर—खबर भदोही से है जहां शुक्रवार की देर शाम सुरियावां थाना क्षेत्र में 08 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकमल चौहान उर्फ करिया पुत्र रामजीत है। वह भदोही सीमा से सटे ग्राम कुशा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा के साथ एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड सुरियावां थाना इलाके के जनपद सीमा कुशा पुलिया के पास में शुक्रवार रात पौने 09 बजे हुई। पुलिस मुखबिर की सूचना पर वहां पहुंची थी। आरोपी को रोकने - टोकने का प्रयास किया गया। किंतु उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी सहित फील्ड यूनिट पहुंच गई एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वीओ 1—बता दें कि बीती रात करीब 01 बजे आरोपी सुरियावां इलाके की एक 08 साल की मासूम को घर से उठा ले गया। उसके बाद सुनसान इलाके में उसके साथ हैवानियत की। और लहूलुहान हालत में नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। परिजन रात से खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार तड़के घर से करीब 1 किलो मीटर दूर बच्ची अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ी मिली, और थोड़ी दूर पर आरोपी का शर्ट और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी दुर्गागंज से रेफर कर दिया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में काफी गंभीर घाव था। चेहरे पर खरोचने के निशान थे, और चेहरा सूजा हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है। उसे दो बोतल खून चढ़ाया गया है और उसे चार टांके लगे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी दी थी कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रकरण में धारा- 137(2), 65(2) बी.एन.एस. एवं 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, और मामले की छानबीन में जुटी थी। बच्ची कक्षा 02 की छात्रा है।
बाइट- अभिमन्यु मांगलिक, sp भदोही
14
Share
Report
KAKapil Agarwal
FollowJul 11, 2025 18:30:57Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग
फतेहाबाद रोड पर दिल्ली नंबर की कार ने मचाया तांडव
गोपाल दास पेठे वालों की दुकान के सामने बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
नशे में धुत था कार चालक, गाड़ी की स्पीड से लोगों में मची अफरा-तफरी
टक्कर में कई वाहन क्षतिग्रस्त, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं
लोगों के विरोध करने पर कार चालक ने डिग्गी से निकाली तलवार
राहगीरों और दुकानदारों पर किया हमला, लोग जान बचाकर भागे
बीच रोड पर मची चीख-पुकारके बाद अफरा-तफरी का माहौल
मौके से गुजर रहे डीसीपी सिटी ने भीड़ को देखकर रोकी अपनी गाड़ी
डीसीपी सिटी के साथ चल रही स्कॉर्ट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचा
तांडव करने वाले युवक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया
पूरे घटनाक्रम की वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल
दिल्ली नंबर की कार में सवार था नशेबाज कार चालक
थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड का है पूरा मामला
कपिल अग्रवाल
आगरा
14
Share
Report