Back
भदोही में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार!
SMSHARAD MAURYA
FollowJul 11, 2025 18:31:45
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
एंकर—खबर भदोही से है जहां शुक्रवार की देर शाम सुरियावां थाना क्षेत्र में 08 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकमल चौहान उर्फ करिया पुत्र रामजीत है। वह भदोही सीमा से सटे ग्राम कुशा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा के साथ एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड सुरियावां थाना इलाके के जनपद सीमा कुशा पुलिया के पास में शुक्रवार रात पौने 09 बजे हुई। पुलिस मुखबिर की सूचना पर वहां पहुंची थी। आरोपी को रोकने - टोकने का प्रयास किया गया। किंतु उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी सहित फील्ड यूनिट पहुंच गई एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वीओ 1—बता दें कि बीती रात करीब 01 बजे आरोपी सुरियावां इलाके की एक 08 साल की मासूम को घर से उठा ले गया। उसके बाद सुनसान इलाके में उसके साथ हैवानियत की। और लहूलुहान हालत में नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। परिजन रात से खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार तड़के घर से करीब 1 किलो मीटर दूर बच्ची अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ी मिली, और थोड़ी दूर पर आरोपी का शर्ट और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी दुर्गागंज से रेफर कर दिया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में काफी गंभीर घाव था। चेहरे पर खरोचने के निशान थे, और चेहरा सूजा हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है। उसे दो बोतल खून चढ़ाया गया है और उसे चार टांके लगे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी दी थी कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रकरण में धारा- 137(2), 65(2) बी.एन.एस. एवं 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, और मामले की छानबीन में जुटी थी। बच्ची कक्षा 02 की छात्रा है।
बाइट- अभिमन्यु मांगलिक, sp भदोही
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement