Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jehanabad804408

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान पर किया तीखा हमला, बिहार का क्या भला?

MKMukesh Kumar
Jul 12, 2025 01:01:20
Jehanabad, Bihar
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 12-07-2025 SLUG - PRASHANT_KISHOR A.INTRO - जहानाबाद में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शहर के मरबाड़ी धर्मशाला में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर तीखे हमले किए। प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट का नारा देने वाले खुद केंद्र में मंत्री हैं, उनकी पार्टी के पांच सांसद है। फिर भी बिहार का क्या भला किया ? यह एक यक्ष प्रश्न है। जिसका जवाब बिहार की जनता चाहती है। इस दौरान जब मोहन भागवत के 75 वर्ष की उम्र में नेताओं को रिटायर करने की टिप्पणी पर सवाल किया गया, तो प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बयान जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने तंज करते हुए कहा अगर वाकई इस विचार में गंभीरता होती, तो चुनाव से पहले ही ऐसी कोई घोषणा होती। अब जब मोदी जी सत्ता में लौट चुके हैं, तो मोहन भागवत जी के कहने से वे पद नहीं छोड़ने वाले। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर फिर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्होंने जबरन मेडिकल कॉलेज पर कब्जा किया है। उन्होंने सवाल किया कि पार्टी विद डिफरेंस कहने वाली भाजपा आज तक इस मुद्दे पर चुप क्यों है? प्रशांत किशोर ने चुनौती देते हुए कहा, अगर मेरे आरोप झूठे हैं, तो भाजपा या खुद प्रदेश अध्यक्ष मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करें। प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल पैदा कर दिया है। खासकर ऐसे समय में जब आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहरहाल प्रशांत किशोर का यह तेवर आने वाले दिनों में सूबे की राजनीतिक दिशा और विमर्श को और धार दे सकता है। Byte - प्रशांत किशोर, जन सुराज के सूत्रधार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top