Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191111
Farooq Abdullah के कार्यक्रम में गोलीबारी: एक आरोपी गिरफ्तार
SBShowket Beigh
Mar 12, 2026 01:00:16
Badgam,
Breaking Statement from J&K Police An incident of firing was reported at a function where JKNC chief Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary were present. One person has been arrested. More details awaited. Suspect Held After Firing Incident at Function Attended by Farooq Abdullah, Dy CM Surinder Choudhary Accused overpowered by security personnel; investigation underway, says J&K Police Jammu, a suspect was apprehended on Wednesday evening after a firing incident was reported during a private function attended by National Conference president and former Jammu and Kashmir Chief Minister Farooq Abdullah and Deputy Chief Minister Surinder Choudhary. The incident occurred when the two leaders were leaving the venue after attending the function. It was not immediately clear whether the suspected firing attempt was aimed at the VVIPs. The accused, identified as Kamal Singh Jamwal, was quickly overpowered by security personnel present at the venue and taken into custody. Senior police officials rushed to the spot and an investigation has been launched to ascertain the circumstances and motive behind the incident. In a brief statement, J&K Police said, “An incident of firing was reported at a function where JKNC chief Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary were present. One person has been arrested. More details are awaited.” CCTV Footage released how a man fired on Dr Farooq Abdullah in Jammu
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 12, 2026 02:32:58
Madhubani, Bihar:STRIKE,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने अपनी 17 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु विगत 11 फरबरी से राज्यव्यापी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर है।पिछले वर्ष भी यह संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर था।प्रदर्शकारी प्रवीण कुमार अर्चना कुमारी की माने तो उस समय ACS ने मांगों की पूर्ति पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने का लिखित आश्वासन दिया था,जिससे हड़ताल कर रहे कर्मी वापस काम पर लौटे थे।किन्तु,इन लोगों को खाली झुनझुना थमा दिया गया और क़ोई सुनवाई नहीं हुई।पिछले दिनों डिप्टी सीएम सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन कर्मचारियों को चेतावनी दिया कि अविलम्ब काम पर लौटें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।इसी मुद्दे पर संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज किया और जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये।
60
comment0
Report
Mar 12, 2026 02:32:40
Patiyali, Uttar Pradesh:दरअसल मामला जनपद कासगंज की तहसील पटियाली क्षेत्र के गांव करनपुर का है इस गांव के आशुतोष पुत्र सत्यदेव यादव व उनका चचेरा भाई गौरव पुत्र स्वदेश यादव की शादी अलीगंज के पास बल्लभगढ़ से हुई दूल्हा आशुतोष के पिता ने बेटे को सरप्राइज दिया बेटा की विदा जैसे ही हो रही थी तभी हेलीकॉप्टर आ गया दूल्हा बेटा बहुत खुश हुआ उसके पिता ने उसे सरप्राइस में हेलीकॉप्टर से उसकी विदा कराई, हेलीकॉप्टर में दूल्हे, दुल्हन बैठ कर ससुराल के लिए चल दी, गांव करनपुर में हेलीकॉप्टर से दुल्हन जब ससुराल पहुंचती है जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के मैदान में उतरता है वह मौजूद लोग इस अनोखे नजारे को देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं और हेलीकॉप्टर से उतरते ही लोगों ने इनका स्वागत किया और गांव के लोग इस पल को काफी खास मान रहे है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 12, 2026 02:32:29
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर सहज जन सेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक-बैग लूटकर फरार, हालत नाजुक जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पास देर रात बदमाशों ने एक सहज जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उनकी बाइक, बैग और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोसाईपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव गोसाईपुर चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। रात वह अपना केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान केंद्र से लगभग 500 मीटर दूर ब्राह्मण बस्ती के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अचानक गोली चला दी। गोली उनके सीने और पेट के बीच जा लगी। घायल अवस्था में प्रेमचंद किसी तरह वहां से भागकर ब्राह्मण बस्ती पहुंचे और लोगों से मदद की गुहार लगाई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है。 घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 02:32:20
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अमित निषाद (19) पुत्र विनय निषाद निवासी अंबे चौक केवट टोला, थाना पडरौना जनपद कुशीनगर अपने भांजे भोलू निषाद निवासी ग्राम सभा पचरुखिया थाना भिटौली जनपद महराजगंज के साथ पिपराइच से तिलक समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अमित निषाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में भोलू निषाद सुरक्षित बच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
115
comment0
Report
AZAmzad Zee
Mar 12, 2026 02:31:47
Mumbai, Maharashtra:रमज़ान का मुबारक महीना – बरकत और भाईचारे का पैग़ाम रमज़ान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना माना जाता है। इस पवित्र महीने में रोज़ेदार को रोज़ा खुलवाना और सहरी करवाना बहुत बड़े सवाब का काम होता है। इसी वजह से कई जगहों पर लोग रोज़ेदारों के लिए इफ्तार और सहरी का खास इंतज़ाम करते हैं। मुंबई में भी इस तरह की कई महफ़िलें सजती हैं। कई लोग शायरी की महफ़िलों में बुलाए जाते हैं और कई जगहों पर सहरी के लिए खास दावतें रखी जाती हैं। अगर मुंबई की बात करें तो एक खास सहरी का आयोजन Haji Ali Dargah में किया जाता है, जिसे Haji Ali Dargah Trust की जानिब से हर साल आयोजित किया जाता है। इस सहरी की खास बात यह है कि इसमें समाज के हर तबके के लोग शामिल होते हैं। इसमें सियासतदान, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर की कई जानी-मानी शख्सियतें भी पहुंचती हैं। यह महफ़िल सिर्फ सहरी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आपसी मुलाकात और भाईचारे का एक खूबसूरत जरिया बन जाती है। ट्रस्ट के ट्रस्टी Sohail Khanwani का कहना है कि यह सहरी का इंतज़ाम कई सालों से किया जा रहा है। इसका मकसद यही है कि समाज के अलग-अलग तबकों के लोग एक साथ बैठें, एक-दूसरे से मुलाकात करें और पूरे हिंदुस्तान में भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम जाए। रमज़ान का यही असली पैग़ाम है — इंसानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारा।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 12, 2026 02:31:25
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 02:22:10
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 02:19:47
Bada Malhera, Madhya Pradesh:दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छतरपुर जिले की दो महिला सरपंच हुईं सम्मानित स्लग- देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन समारोह में छतरपुर जिले की जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत ईशानगर की सरपंच श्रीमती निधि मिश्रा एवं जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत गोरा की सरपंच सुश्री ज्योति मिश्रा को सम्मानित किया गया उक्त सम्मान समारोह में छतरपुर जिला पंचायत सी ई ओ श्री नमः शिवाय अरजरिया के निर्देशन में जनपद पंचायत बड़ामलहरा के सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए अपने अपने वक्तव्य दिए। व समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और भूमिका को लेकर पक्ष रखा। आपको बता दें पंचायत राज संचालनालय
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 12, 2026 02:18:12
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की यूडीएच एईएन (सिविल) भर्ती परीक्षा 2022 में नकल कराने वाले गिरोह का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ा खुलासा किया है। एसओजी ने गिरोह के सरगना अजीत कुमार (निवासी हिसार, हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। उसने अभ्यर्थी से करीब 50 लाख रुपये लेकर परीक्षा में नकल करवाने की पूरी साजिश रची थी। साल 2023 में आयोजित आरपीएससी की एईएन भर्ती परीक्षा की जांच के दौरान यह सामने आया कि अभ्यर्थी इन्द्राज सिंह की जगह किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। इस मामले में वर्ष 2024 में एसओजी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान एसओजी ने पहले अभ्यर्थी इन्द्राज सिंह, उसके सहयोगी परमेश्वर लाल और सलमान खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 फरवरी को हरियाणा के आजादनगर निवासी डमी कैंडिडेट गुरदीप दास को पकड़ा गया। गुरदीप दास से पूछताछ में पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड अजीत कुमार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरोह परीक्षा में नकल कराने के लिए हाईटेक डिवाइस का इस्तेमाल करता था। यह डिवाइस स्मार्ट वॉच जैसी दिखती है, जिसमें सिम कार्ड लगाने की सुविधा होती है और यह ब्लूटूथ से भी कनेक्ट हो सकती है। इसमें लगा कैमरा प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर तुरंत बाहर भेज देता था। गिरोह परीक्षा केंद्र के अंदर से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर बैठे लोगों को भेजता था, जहां से प्रश्नों के हल तैयार कर अभ्यर्थी तक वापस पहुंचाए जाते थे। आरोपियों ने बताया कि यह डिवाइस विदेश से ऑनलाइन करीब 50 हजार रुपये में मंगाई गई थी। एसओजी ने डिवाइस को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। एसओजी की जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों की भर्ती परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा कर चुका है। गिरोह उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, झारखंड, दिल्ली और त्रिपुरा सहित छह राज्यों की करीब 10 भर्ती परीक्षाओं में सेंध लगा चुका है। इनमें यूपी की जूनियर असिस्टेंट, कर्नाटक और झारखंड में सीएसआईआर-जेएसए, बेंगलुरु में आर्मी ट्रेड ड्राइवर, पंजाब में बीएफयूएचएस नर्सिंग स्टाफ, त्रिपुरा एमटीएस तथा दिल्ली के दो कॉलेजों में लैब अटेंडेंट और ईएमआरएस जेएसए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top