207243
पुलिस ने 80 मोबाइल फोन किए बरामद मोबाइल की कीमत 27 लाख बताई जा रही है
Patiyali, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में साइबर सेल टीम एवं थानों पर नियुक्त सीसीटीएनएस कर्मियों द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामद की हेतु अभियान चलाकर निरंतर सार्थक प्रयास किया जा रहे थे जिसके परिणाम स्वरूप CEIR पोर्टल के माध्यम से दिल्ली हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 80 एंड्राइड मोबाइल फोन (जिसकी कीमत 27 लाख) बरामद किय गए है गुम हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर पर मुस्कान लौट आई है ।0
0
Report
207243
पुलिस मुख्यालय पर 10 नई पीआरबी स्कॉर्पियो वाहन मिले
Nadholi, Uttar Pradesh:कासगंज जिले को यूपी-112 मुख्यालय से 10 नई पीआरवी (स्कॉर्पियो) वाहन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी 10 थानों के लिए रवाना किया। आपको बता दें कि इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने पीआरवी 112 वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने और निर्धारित समय में प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इन नए पीआरवी 112 वाहनों से कासगंज जनपद में पुलिसिंग और बेहतर होगी। उन्होंने शासन और डीजीपी का आभार व्यक्त करते हुए इसे पीआरवी के रिस्पांस टाइम को कम करने और पीड़ितों तक तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राजेश कुमार और प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
207243
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मौके पर पहुंची इलाका पुलिस
Nadholi, Uttar Pradesh:कासगंज- संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ हुई एकत्रित, लोगों ने पुलिस को दी शव मिलने की सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम, पुलिस ने व्यक्ति के शव को नहर से बाहर निकलवाया, पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पुलिस की काफी कोशिशें के बावजूद शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा, पटियाली कोतवाली क्षेत्र के नगला दत्ता गांव के पास नहर का मामला।0
0
Report
Advertisement
207243
हाथ में डंडा लेकर महिला ने कोतवाली में पुलिसकर्मियों से की बात वीडियो हुआ वायरल
Patiyali, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज की सोरों कोतवाली में महिला का हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है महिला ने थाने के अंदर ही जमकर हंगामा किया है महिला ने हाथ में डंडा लेकर पुलिसकर्मियों से बात कर रही है जानकारी के अनुसार महिला व पेट्रोल पंप कर्मचारियों में कुछ कहासुनी हो गई बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर कहासुनी हो हुई है दोनों पक्ष थाने आए,काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत कराया पेट्रोल पंप कर्मियों ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
207243
पुलिस ने जानलेवा हमले कें आरोपी को पकड़ा लाइसेंसी बंदूक की बराबर
Patiyali, Uttar Pradesh:कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पटियाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी वीर सिंह चौहान उर्फ पप्पू पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी नगला डालू थाना पटियाली को रामनगर नहर किनारे से गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 मार्च 2026 को आरोपी वीर सिंह और उसके सगे भाई सबर सिंह से जमीनी विवाद को लेकर गांव में तनाव हो गया। इसी दौरान वीर सिंह ने लाइसेंसी दो नली बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली उनके भतीजे प्रदीप की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अलीगढ़ में जारी है। घटना के बाद पुलिस ने घायल के पिता सबर सिंह की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी दो नली बंदूक, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
