Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जम्मू की शादी में गोलीबारी: आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला मौजूद
WMWaqar Manzoor
Mar 12, 2026 02:31:33
BJP leader Ravinder Raina says, "A shooting incident has come to light during a late-night wedding ceremony in Jammu city. This is an extremely worrying and very serious matter. Dr Farooq Abdullah, the former Chief Minister of J&K, was also present at that wedding ceremony. The J&K Police have arrested the individual who fired the shots, and all security agencies along with the J&K Police are conducting an investigation. The security agencies are thoroughly examining every layer and angle. However, senior officials of the J&K Police believe that no plot of any terrorist incident appears to be involved in this shooting in any way, but still, they are probing all angles... Thank God that all the people who were present at the wedding ceremony, including Farooq Abdullah, are safe."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 12, 2026 03:53:44
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां सिटी कोतवाली के मोहल्ला करीमपुरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ है। सिटी कोतवाली के मोहल्ला करीमपुरा में बच्चों के बीच हुए विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए व दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ है। मारपीट व पथराव की घटना में दो महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर पहले बच्चों में आपस में विवाद हुआ जो बढ़कर बड़ों के बीच जा पहुंचा और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ जाते हैं और दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट व पथराव होता है। फिलहाल पुलिस का कहना है झगड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरी घटना हापुड सिटी कोतवाली के मोहल्ला करीमपुरा की बताई जा रही है।
0
comment0
Report
MDMritunjay Das
Mar 12, 2026 03:47:24
Bankura, West Bengal:ভোটের আগে ঘাসফুল শিবিরে ভাঙন, গায়ে উত্তরপ্রদেশের মহাকুম্ভ থেকে আনা গঙ্গার জল ছিটিয়ে হাতে গীতা ধরিয়ে বুথ সভাপতি সহ শতাধিক তৃনমূল কর্মীকে বিজেপিতে যোগদান, নাটক বলে কটাক্ষ তৃনমূলের ভোটের মুখে ফের ভাঙন ঘাসফুল শিবিরে। বাঁকুড়া বিধানসভার কুশতোড়া গ্রামে তৃনমূলের বুথ সভাপতি সহ প্রায় শতাধিক তৃনমূল কর্মী যোগ দিলেন গেরুয়া শিবিরে। দল বদলের আগে দলবদলুদের.gায়ে উত্তরপ্রদেশের কুম্ভ থেকে আনা গঙ্গাজল ছিটিয়ে তাঁদের শুদ্ধিকরণ করেন বাঁকুড়ার বিজেপি বিধায়ক নিলাদ্রী শেখর দানা। দলবদলুদের হাতে ধরানো হয় গীতা। তারপর তাঁদের হাতে তুলে দেওয়া হয় বিজেপির পতাকা। তৃনমূলের দাবি তাঁদের কোনো কর্মী দলবদল করেননি। আগামী বিধানসভা নির্বাচনে বাঁকুড়া বিধানসভার মানুষ ভোটবাক্সে বিজেপি বিধায়কের শুদ্ধিকরণ করবে। বাঁকুড়ার কালপাথর গ্রাম পঞ্চায়েতের কুশতোড়া গ্রাম গত লোকসভা নির্বাচনেও ছিল তৃনমূলের শক্ত ঘাঁটি। গত বিধানসভা নির্বাচন হোক বা লোকসভা এমনকি পঞ্চায়েত নির্বাচন সবক্ষেত্রেই শাসক তৃণমূলের পতাকা পতপত করে উড়েছে কুশতোড়া গ্রামে। এবার ভোটের মুখে সেই গ্রামেই তৃণমূলের একচেটিয়া ভোট ব্যাংকে থাবা বসালো বিজেপি। গতকাল গ্রামে আয়োজিত দলীয় একটি অনুষ্ঠানে গ্রামের তৃণমূল বুথ সভাপতি নন্দলাল শীট সহ প্রায় শতাধিক তৃনমূল কর্মী ও সমর্থক যোগ দিলেন বিজেপিতে। দলবদলুদের দাবি কৃষিপ্রধান ওই গ্রামে সেচের জন্য দীর্ঘদিন ধরে গ্রামবাসীরা একটি পুকুর খননের দাবি জানিয়ে আসছিলেন। কিন্তু সেই দাবি পূরণ না হওয়াতেই এই দলবদল। এদিকে দলবদলের আগে দলবদলুদের.gায়ে মহাকুম্ভের গঙ্গাজল ছিটিয়ে দেন খোদ বিজেপি বিধায়ক। দলবদলুদের হাতে ধরানো হয় গীতাও। যাকে ঘিরে তৈরী হয়েছে বিতর্ক। বিধায়কের দাবি গঙ্গাজল ছিটিয়ে তাঁদের শুদ্ধিকরণ করে তারপর নিজেদের পরিবারে সামিল করা হয়েছে। দলবদলুরা কেউই তৃনমূলের কর্মী ছিলেন না দাবি করে তৃনমূলের কটাক্ষ সামনের নির্বাচনে মানুষ ভোটবাক্সে বিজেপি বিধায়কের শুদ্ধিকরণ করবেন.
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 12, 2026 03:46:57
Chatra, Jharkhand:चतरा में गहराया एलपीजी गैस का संकट, लोग होटल से खाना मंगाने को मजबूर चतरा : जिले में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि कई घरों में गैस खत्म होने के बाद नया सिलेंडर नहीं मिल पाने से लोग होटल से खाना मंगाकर खाने को विवश हो गए हैं। गैस की कमी की चर्चा भर से ही लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है। कई उपभोक्ता सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं और गैस के जुगाड़ में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी संचालकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कई एजेंसी के मोबाइल फोन बंद मिल रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इस संबंध में भारत गैस एजेंसी के संचालक रामप्रवेश ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को नंबर लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने माना कि समस्या मुख्य रूप से कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी को लेकर है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में होटल और समारोहों में कॉमर्शियल गैस की मांग बढ़ गई है। मांग अधिक होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गैस संकट के कारण आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल संचालक और शादी-समारोह से जुड़े लोग भी परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बाइट 1 : राधा देवी, गैस उपभोक्ता चतरा। बाइट 2 : मो फैसल, उपभोक्ता।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 12, 2026 03:46:39
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के पास यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया , जानकारी के मुताबिक नशे में धुत ऑटो चालक था , दो स्कूली बच्चे और एक महिला घायल हो गईं । ऑटो साकची से बर्मामाइंस जाने के दौरान यह हादसा हो गया, जिसमें दो स्कूली बच्चे और एक महिला घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऑटो चालक नशे में था और उसकी तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा वाया। घायलों की स्थिति के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति स्थिर है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों की ओर इ ध्यान दिलाता है। प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 12, 2026 03:46:26
Haldwani, Uttarakhand:4 दिन पहले नैनीताल मे महिला पर्यटक से छेडछाड़ और अपहरण की कोशिश मे महिला अपना बचाव कर सकती थी यदि टैक्सी मे लगा पैनिक स्विच काम करता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ... हकीकत तो ये है की सभी टैक्सी मे पैनिक स्विच लगे तो हैं लेकिन यदि आप या टैक्सी चालक पैनिक स्विच को अपने कठिन दौर मे प्रयोग करते भी हैं तो रिस्पांस शून्य ही रहेगा, एक रिपोर्ट देखिये... अगर आप टैक्सी से सफर कर रहे हैं और आपको अपने साथ किसी घटना का अंदेशा हो रहा हैं तो आप पैनिक स्विच का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन ग्राउंड पर ये दावे खोखले हैं, नैनीताल की घटना के बाद ये रियलिटी चैक आपके होश उड़ा देगा और सिस्टम पर सवाल खडे कर देगा, हकीकत जानने के लिए हमने एक टैक्सी से सफर किया 22 मिनट के टैक्सी सफर मे हमने 4 बार पैनिक स्विच का प्रयोग किया लेकिन डायल 112 से लेकिन कंट्रोल रूम तक कोई रिस्पांस नहीं मिला, इससे ज़ाहिर होता है की पैनिक स्विच से महिला यात्रियों की सुरक्षा, टैक्सी चालक की सुरक्षा कैसे संभव....
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 12, 2026 03:46:08
Chittorgarh, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से गंगरार क्षेत्र के सोनियाना गांव में वर्षों पुरानी परंपरा के तहत इस बार भी ब्रज की तर्ज पर लट्ठमार होली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ खेली गई। ढोल की थाप और होली गीतों के बीच शुरू हुई इस अनोखी परंपरा में महिलाएं प्रतीकात्मक रूप से अपने पतियों पर लट्ठ से वार करती हैं, वहीं पुरुष बचते हुए انہیں रंग और पानी से सराबोर करते हैं। रंग-गुलाल और ठहाकों के बीच आपसी मनमुटाव भी दूर हो जाते हैं और रिश्तों में मिठास घुल जाती है। लट्ठमार होली से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा प्रेम, लोक संस्कृति और महिलाओं के सम्मान का संदेश देती है, जिसे देखने आसपास के क्षेत्रों से भी लोग सोनियाना पहुंचते हैं।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 12, 2026 03:45:47
Jaspur, Uttarakhand:प्रदेश भर में समय के अनुसार तापमान बढ़ रहा है. लगातार बढ़ते तापमान से मानव जीवन की नजर पानी पर है और वन्यजीव भी इस गर्मी में पानी की तलाश में हैं. वन विभाग ने पानी उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट किया है. तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पानी की तलाश में वन्यजीव तराई क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ते हैं. इस बार तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर में 15 वाटर हल बनाये गए हैं; कुछ में प्राकृतिक पानी है, कुछ ट्रेंकरों से पानी पहुँचाया जाएगा. हर 2 किलोमीटर दूरी पर वाटर हाल बनाये गए हैं ताकि वन्यजीवों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में न जाना पड़े. वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर महेश सिंह बिष्ट ने बताया गर्मी शुरू हो गई है और पतरामपुर क्षेत्र में लगभग 12 कच्चे ओर पक्के वाटर हाल हैं, जिनमें पानी है; जिनमें पानी की कमी है उनमें ट्रेंकरो से पानी भरवाया जा रहा है ताकि वन्यजीव जंगल में ही पानी पा सकें और आबादी वाले क्षेत्रों में न जाएँ ताकि मानवी वन्यजीव संघर्ष न हो।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 03:32:39
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है। जहां सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला किया व घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ की घर अंदर रखे सामान में भी दबंगों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। वही खेत पर बनी बाउंड्री को भी दबंग द्वारा हथौड़े व लाठी डंडों से तोड़ते गया है। बाउंड्रीवाल को हथौड़े व लाठड़ी डंडों से तोड़ते हुए दबंग वीडियो में साफ साफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है। रतुपुरा गांव में दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए जहां घर में घुसकर घर लाठी डंडों से हमला करते हुए घर में जमकर तोड़फोड़ मचाई है।दबंगों ने घर के अंदर खिड़कियां के शीशे तोड़े घर में रखे सारे सामान में तोड़फोड़ कर घर में खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुँचाया है। दबंगों का तोड़फोड़ करने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं सिंभावली थाना पुलिस तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दबंगों के तोड़फोड़ करने का यह वीडियो बताता है कि आखिर दबंगों के हौसले कितने बुलंद है जो घर में घुसकर लाठी डंडों से सरेआम तोड़फोड़ करते हैं। पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह दहशत में नजर आ रहा है। पूरा मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के रतुपुरा गांव का बताया जा रहा है।
1
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 12, 2026 03:32:38
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जनपद की मृगपुरा पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत सचिव और सरपंच पर बिना काम कराए ही सरकारी राशि निकालने और गरीबों से पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसी शिकायत को लेकर ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर के पास पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। मुरैना जनपद की मृगपुरा पंचायत के ग्रामीण बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पंचायत secretary शिवराज परमार और सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में शौचालय और सड़क का निर्माण किए बिना ही सरकारी राशि निकाल ली गई है। गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर सचिव और सरपंच द्वारा बीस-बीस हजार रुपये की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें कलेक्टर के पास आकर शिकायत करनी पड़ी। कमलेश भार्गव सीईओ जिलापंचायत मुरैना ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो पंचायत स्तर पर हुए इस घोटाले पर क्या सख्त कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 12, 2026 03:32:23
Gumla, Jharkhand:डीसी प्रेरणा दीक्षित ने किया सुदूरवर्ती उरुगुट्टू गांव का दौरा, विकास मॉडल को अन्य गांवों में लागू करने का निर्देश गुमला - गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने प्रोजेक्ट द्वार के तहत कामडारा प्रखंड के रामतोलिया पंचायत स्थित सुदूरवर्ती उरुगुट्टू गांव का दौरा किया। खूंटी जिला की सीमा से सटे इस गांव में विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्था प्रदान (PRADAN) द्वारा संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि उरुगुट्टू गांव को क्लस्टर बेस्ड अप्रोच के तहत विकसित करते हुए ‘जल पर्याप्त गांव’ बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इसी मॉडल को अन्य गांवों में भी लागू किया जाएगा। दौरे के दौरान बताया गया कि गांव में कृषि विभाग के माध्यम से 30 परिवार सरसों और 5 परिवार गेहूं की खेती कर रहे हैं, जबकि 3 परिवारों ने 6 एकड़ भूमि में ड्रिप सिंचाई अपनाई है। मनरेगा के तहत 6 कुओं का निर्माण कराया गया है और 8 परिवारों को भग्य योजना का लाभ मिला है। वहीं उद्यान विभाग द्वारा वर्मी बेड, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन और भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब व सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। गांव में 4 महिला मंडल समूह भी सक्रिय हैं। उपायुक्त ने महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें मशरूम उत्पादन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने महिला समूहों के साथ सेल्फी भी ली। ग्रामीणों ने चेक डैम निर्माण सहित सड़क, शौचालय, सामुदायिक भवन और पेयजल व्यवस्था की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने गांव के खेतों का भी निरीक्षण किया, जहां धान, तरबूज सहित अन्य फसलों की खेती की जा रही है। उन्होंने तालाब निर्माण को बढ़ावा देने और महिला समूहों को मत्स्य पालन से जोड़ने की भी बात कही। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, कामडारा के बीडीओ और अंचल अधिकारी सहित प्रदान संस्था के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाइट - प्रेरणा दीक्षित, उपायुक्त गुमला.
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 12, 2026 03:31:49
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी स्लग - हाईटेंशन बिजली तार चोरी करते सात पेशेवर आरोपी गिरफ्तार; 250 किलो तार, पिकअप और तारकटर मशीन बरामد। जांच के अनुसार खूँटी जिले में बिजली तरह की चोरी लगातार हो रहे थे। ये चोर किसी और नहीं बल्कि तार चोरी के पेशेवर शेेख आप्पू, रमजानी, चांद मोहम्मद, इब्राहिम खान उर्फ इरफान, दिलकस खान उर्फ टेटे, मनीष लोहरा उर्फ शिशु और बजरंग लोहरा उर्फ माटु के गिरोह को तोरपा थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 250 किलो हाईटेंशन तार, तार काटने की मशीन, एक पिकअप वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर विशेष छापेमारी दल बनाकर किसानों के पीछे पहुँचा गया और घटनास्थल पर ही गिरोह पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख आप्पू, रमजानी, चांद मोहम्मद, इब्राहिम खान उर्फ इरफान, दिलकस खान उर्फ टेटे, मनीष लोहरा उर्फ शिशु और बजरंग लोहरा उर्फ माटु के रूप में हुई। साथ ही, एक पिकअप वाहन (रेजिस्ट्रेशन नंबर JH01AR-7335), तार काटने की मशीन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किये गए हैं। बरामद हाईटेंशन तार का वजन करीब 250 किलो बताया जा रहा है。 वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top