Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

Farooq Abdullah पर हमला: गोली चली, कोई घायल नहीं; हमलावर गिरफ्तार

WMWaqar Manzoor
Mar 12, 2026 02:30:26
Jammu Kashmir National Conference MLA Ajaz Jan says, "He (Farooq Abdullah) was attending a function. We were all with them. When we were departing from the function... a man came from behind and he ran very fast and placed his revolver on the back of Doctor Sahib (Farooq Abdullah) and he fired, but his shot missed... The people who were with Doctor Sahib's (Farooq Abdullah) security people caught him in a moment, made him fall down, pressed him, and with great difficulty, we took the pistol from him. Then we left from there and came back home. It is a very unfortunate part that the gun reached inside the wedding... but let's be thankful that everyone is fine... Farooq Abdullah is absolutely fine. He has gone to his room to rest... He adds, "He (attacker) is currently being held by the police, and an investigation is underway. Only the police can tell you about him. His hair was slightly white... Nothing else is known about him yet... No one was injured in the incident..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 12, 2026 05:07:13
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के छातीराम नायक टोला की निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी रुखमीना पत्नी आदर्श राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति आदर्श राय पुत्र मुन्ना राय, देवर विद्यासागर, सास मीरजा, दुर्गा पत्नी खदेरू, कन्हैया पुत्र खदेरू, मुन्ना राय पुत्र खदेरू तथा रिंकू पुत्र अज्ञात समेत अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लाठी-डंडा व लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें काफी चोटें आई हैं और आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 05:05:08
Chahaniya, Uttar Pradesh:जालसाजो की शिकार हुई बबिता देवी चहनियां।बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की रहने वाली बबिता देवी का जालसाजों की शिकार हो गयी । ओटीपी के नाम पर जालसाजों ने 27 हजार खाते से उड़ा दिया । भुक्तभोगी ने सायबर सेल में शिकायत दर्ज करा दिया । हिनौता गांव के रहने वाले रामदुलार यादव की पुत्री बबिता देवी को दो दिन पूर्व बच्चा पैदा हुआ । जो किसी के कहने पर आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से लाभ लेने के लिए फार्म भरा । मंगलवार को फार्म एक आशा कार्यकत्री के माध्यम से फार्म लिया गया जो कहा गया कि अगर फोन आयेगा तो ओटीपी बता देना । महिला के मोबाइल पर फोन आया तो वह ओटीपी बता दिया । जालसाजों ने तीन बार में बहलाकर फुसलाकर खाते से 27 हजार रुपये उड़ा दिया । महिला ने इसकी शिकायत बलुआ थाने और साइबर सेल चन्दौली में किया तो कोई सुनवाई न होने ऑनलाइन सायबर पर शिकायत किया ।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 12, 2026 05:02:53
New Delhi, Delhi:खजूरी खास पुलिस ने 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझाया, दंपति गिरफ्तार। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 8 महीने के बच्चे के अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को खजूरी खास थाने में एक महिला ने शिकायत दी कि वह खजूरी खास फ्लाईओवर के नीचे रहती है। उसने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे करीब 35 साल की एक अज्ञात महिला खाना देने के बहाने उसके 8 महीने के बेटे को अपने साथ ले गई और मौके से फरार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना खजूरी खास में FIR संख्या 112/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश यादव के नेतृत्व में एसआई अभिषेक, एएसआई अमरीश, हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल सौदान, कांस्टेबल उत्तम, महिला कांस्टेबल छाया और महिला कांस्टेबल मीना की टीम ने एसीपी खजूरी खास आईपीएस यतिन शर्मा की निगरानी में काम किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्रोतों से अहम सुराग जुटाए और तकनीकी जांच के आधार पर रूप नगर इलाके से 30 वर्षीय महिला को पकड़ लिया। उसके कब्जे से अपहृत 8 महीने का बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके बयान के आधार पर उसके पति पवन (31) को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो इस अपहरण में शामिल था। बरामद किए गए बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 05:02:14
Alwar, Rajasthan:रैणी–भजेडा रोड पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभालकर रैणी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राजगढ़ निवासी कालूराम सैनी और माचाड़ी निवासी बाबूलाल एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर बिवाई निवासी महेश जोगी सवार था, से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। रैणी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 12, 2026 05:02:05
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सामरिया गांव में घर में आटा पीसने के दौरान विवाहिता के सिर के बाल आटा चक्की में फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के सिर में गहरी चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। जानकारी के अनुसार सामरिया निवासी नीता पत्नी प्रभुलाल घर की आटा चक्की में आटा पीस रही थी। इसी दौरान अचानक उसके लंबे बाल मशीन में फंस गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। सिर के बाल भी उखड़ गए ,बाल फसने से चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे जिला अस्पताल बांसवाड़ा लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए महिला के सिर पर करीब एक दर्जन टांके लगाए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 12, 2026 05:01:49
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ नकली चांदी देकर करीब 18 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के राठौड़ नाला पीपल मुंडी निवासी व्यापारी पवन कुमार राठौर ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी फर्म दीक्षा एंटरप्राइजेज चांदी के कारोबार से जुड़ी है। बीते तीन नवंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर मुकेश सर्राफ नामक व्यक्ति ने संपर्क किया और चांदी के आभूषण तैयार कराने के लिए लगभग 20 किलोग्राम चांदी के माल का ऑर्डर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने अपनी फर्म का नाम जायसवाल ज्वेलर्स श्री राधा कृष्ण वस्त्रालय बताते हुए व्हाट्सएप पर एक विजिटिंग कार्ड भेजा। उस कार्ड पर जीएसटी नंबर के साथ बलरामपुर के भगवतीगंज स्थित दुकान का पता भी अंकित था। भरोसा होने पर व्यापारी ने ऑर्डर के अनुसार लगभग 16.299 किलोग्राम माल तैयार कराया, जिसमें 6.356 किलोग्राम शुद्ध चांदी शामिल थी। तैयार माल की कुल कीमत करीब 18.35 लाख रुपये बताई गई है। बताया जाता है कि आरोपी के कहने पर यह माल एससीएन लॉजिस्टिक के माध्यम से भेज दिया गया। कुछ समय बाद आरोपी की ओर से कच्ची चांदी के कुछ पार्ट और कागजात वापस भेजे गए। जब व्यापारी ने उन पार्ट की शुद्धता की जांच कराई तो वे पूरी तरह नकली निकले और उनकी शुद्धता शून्य पाई गई। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि जब इस संबंध में आरोपी को फोन कर जानकारी दी गई तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी जुटाने के लिए गोरखपुर जाकर जांच की। वहां पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य व्यापारी की फर्म का नाम, जीएसटी नंबर और पता इस्तेमाल कर फर्जी विजिटिंग कार्ड तैयार कराया था और उसी के आधार पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यमों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में व्यापारियों को लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। वहीं पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी बड़े व्यापारिक लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति और फर्म की पूरी जानकारी सत्यापित कर लें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 12, 2026 05:00:55
Dhamtari, Chhattisgarh:सड़क हादसे में चालक की मौत, कंडक्टर घायल धमतरी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक नौजवान की ज़िंदगी छीन है... बीती देर रात रायपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया... बताया गया है कलिंदर लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक रास्ते में पंचर हो गया था... पिकअप चालक और उसका कंडक्टर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे... इसी दौरान रायपुर की ओर कच्चा लोहा भरकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक मगरलोड निवासी चेतन साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बुरी तरह घायल हो गया... घायल को फौरन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है... हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई... वही सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया... फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई मे लगी हुई है
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 12, 2026 05:00:34
Saharsa, Bihar:सहरसा में भी इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं, पिछले चार-पाँच दिनों से गैस सिलेंडर के लिए लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है, आलम यह है कि लोग सुबह उठते ही खाली गैस सिलिंडर लेकर गैस गोदाम पर पहुँच रहे हैं. यह तस्वीर जिले के बरियाही और बनगाँव के बीच एक गैस एजेंसी की है जहाँ गैस के लिए करीब एक किलोमीटर की लाइन लगी हुई है. लोग सुबह से ही गैस के लिए अपनी - अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, कोई कंधे पर सिलिंडर ढो रहा है तो कोई बाइक पर. लोगों का कहना है कि चार पाँच दिनों से गैस के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही, सुबह से ही काफी लंबी लाइन लगी हुई लोग दूर दराज से सिलेंडर ढो कर लाते हैं चार घँटे लाइन में खड़े रहने पर गैस मिल रहा है.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 12, 2026 05:00:18
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम 2024 आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, जो 2025 मे संपन्न हुई थी जिसमे मे 12 छात्र के चीटिंग से जुड़े मामले मे अब रतलाम पूलिस की तफ्तीश आगे बड़ी हैं ऐसआइटी का गठन किया गया हैं एक टीम भोपाल मे परीक्षा से जुड़े दस्तावेज की जाँच कर रही तो एक अन्य टीम प्रकरण मे दर्ज़ 12 छात्रों की तलाश मे गयी हैं, जो हरियाणा आगरा भिंड और मुरैना के हैं वही रतलाम मे जो निजी रतलाम पब्लिक स्कूल सेंटर बना था उसमे भी पूलिस ने जाकर तफ्तीश की और पूछताच की प्रबंधक से की हैं अब तक की तफ्तीश मे सबसे बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं की आयोजित परीक्षा मे रतलाम का सेंटर बने निजी स्कूल रतलाम पब्लिक मे परीक्षा के दौरान एक टेक्निकाल काम मे लगे व्यक्ति की जानकारी नही मिल पा रही हैं ऑनलाइन परीक्षा कार्य मे कम्प्यूटर से सम्बंबधित टेक्निकाल कार्य मे लगे इस व्यक्ति को लेकर ना परीक्षा करवाने वाली एजेंसी एपटेक को इस व्यक्ति की जानकारी हैं और ना रतलाम पब्लिक स्कूल को, ऐसे मे अब सवाल यही खड़े होते हैं की इतनी बड़ी आयोजित ऑनलाइन परीक्षा मे जहा सभी सुरक्षा इंतज़ामो के साथ परीक्षा आयोजित होती हैं वहा एक व्यक्ति सबसे मत्वपूर्ण कार्य टेक्निकल काम मे लगे व्यक्ति की किसी के पास कोई जानकारी क्यों नही हैं, वो कैसे पारीक्षा के दौरान अंदर दाखिल हुआ, उसका नाम क्या हैं इतना भीं कीसी को पता नही हैं पूलिस उस अज्ञात व्यक्ति को लेकर तलाश मे जुट गयी हैं बतादे की 2024 आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा जो सितंबर 2025 में सम्पन्न हुई थी, लेकीन परीक्षा परिणाम के दौरान उत्पन्न संशय के बाद 12 परीक्षार्थियों की विशेष जांच की गई। ये सभी अभ्यर्थी रतलाम पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर शामिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि इन परीक्षार्थियों ने बेहद कम समय में प्रश्नपत्र हल कर दिया, जिससे नकल की आशंका गहराई थी मामले में प्रारंभिक प्रकरण भोपाल शिक्षा विभाग जेडी (जॉइंट डाइरेक्टर ) द्वारा भोपाल थाने में जीरो पर दर्ज किया गया था और बाद में इसे रतलाम स्थानांतरित किया गया। अब रतलाम पुलिस के थाना औद्योगिक क्षेत्र ने 12 छात्रों के खिलाफ विधिवत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - सत्येन्द्र घनघोरिया (सीएसपी रतलाम
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 04:58:52
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस उत्तर पूर्वी रेलवे लाइन पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के पास एक साधु का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि साधु के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राथमिक तौर पर साधु की हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 12, 2026 04:50:12
Dumka, Jharkhand:दुमका नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार टिन बाजार स्थित मछली बाजार के पास एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगलगी की घटना में लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान में पूजा सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य बाजार क्षेत्र होने के कारण आसपास कई दुकानें भी थीं, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top