Back
Aurangabad के Dev क्षेत्र की 4 नाबालिग लड़कियों के लापता होने से पुलिस-परिजन सहम गए
MKMANISH KUMAR
Jan 24, 2026 11:16:53
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra
औरंगाबाद के देव इलाके से 4 लड़कियों के अचानक गायब हो जाने के मामले ने न सिर्फ परिजनों की परेशानी बढ़ा दी है बल्कि पुलिस की भी इस मामले को लेकर परेशान है। औरंगाबाद से जी मीडिया संवाददाता की विशेष रिपोर्ट
औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के तिलौता बिगहा गांव से पिछले 5 दिनों से लापता 4 नाबालिग लड़कियों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। 18 जनवरी से लापता इन लड़कियों के मामले का खुलासा तब हुआ जब लापता एक लड़की के परिजनों ने अन्य 3 लड़कियों पर अपनी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए देव थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई और उसे ढूंढ निकालने की गुहार लगाई। उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी किसी संगठित गिरोह का शिकार तो नहीं बन गई।
उपेन्द्र सिंह, लापता लड़की के परिजन।
वहीं हिन्दू संगठनों ने इस मामले में दखਲंदाजी करते हुए पूरे मामले का मास्टरमाइंड एक मुस्लिम लड़की को मानते हुए देव थाना में आवेदन दिया है और इसका जल्द से जल्द उद्भेदन करने की मांग की है। अन्यथा इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
कुंदन सिंह, संयोजक, बजरंग दल
देव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी होने की वजह से सभी गायब लड़कियों के फोन का सीडीआर अभी तक नहीं मिल पाया है। की बात उन्होंने दावा करते हुए कहा कि फिलहाल सभी का मोबाइल स्विच ऑफ है लेकिन जल्द ही यह मामला सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लापता चार लड़कियों में से दो लड़की इसके पूर्व भी दो बार बिना बताए घर से चली गई थी, हालांकि घर आने के बाद उन्होंने कही घूमने चले जाने की बात बताई थी।
कुमार सौरभ, थानाध्यक्ष, देव थाना।
फाइनल बाइट — बहुद कारणों से, सब की जुबान पर लापता हुई 4 लड़कियों का ही जिक्र हो रहा है। इधर पुलिस हर संभावित एंगल से मामले छानबीन कर रही है। देखना यह है कि पुलिस इन चारों लड़कियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा देने में कब तक कामयाब होंगी।
मनिश कुमार, जी मीडिया, औरंगाबाद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
आंवला पुलिस ने एक तंमचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक मोटर साईकिल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1
Report
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowJan 24, 2026 14:02:330
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 24, 2026 14:02:150
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 24, 2026 14:02:040
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 24, 2026 14:01:030
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 24, 2026 14:00:380
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 24, 2026 14:00:280
Report
1
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 24, 2026 14:00:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report