Back
मधुबन पुलिस ने ली मतदाता शपथ: लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष मतदान का संकल्प
Madhuban, Uttar Pradesh
मधुबन पुलिस ने 25 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर पुलिस कार्यालय परिसर में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राजीव सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को भारत के लोकतंत्र में अपने पूर्ण आस्था रखते हुए राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में चौकी से लेकर थाने तक के पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। पुलिसकर्मियों ने शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी प्रतिबद्धता जताई कि वे प्रत्येक मतदाता को जाति, धर्म, वर्ग, भाषा और किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर प्रलोभन से बिना प्रभावित हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम 'My India, My Vote' (मेरा भारत, मेरा वोट) निर्धारित की गई है। इसकी टैगलाइन 'Citizen at the Heart of Indian Democracy' (भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक) है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि मतदाता जागरूकता अभियानों में पुलिस की सक्रिय भागीदारी से आमजन में मतदान के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ेगा, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
बार बालाओं पर नोट उड़ाने वाले मनरेगा सहायक को तत्काल हटाया गया MGNREGA Assistant Removed for Throwin
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 15:20:06Noida, Uttar Pradesh:केशव मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की अपील के साथ संगम में स्नान करें—जरूरत पड़ी तो बात करूंगा। पार्टी को सभी संतो का आशीर्वाद यूपी और देश में मिला है।
0
Report
0
Report
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 24, 2026 15:17:540
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 24, 2026 15:17:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 24, 2026 15:17:070
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 24, 2026 15:16:560
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 24, 2026 15:16:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 24, 2026 15:15:220
Report
0
Report