Back
स singrauli में दो दिन में टावर चढ़ने की घटनाओं से प्रशासन अलर्ट सुरक्षित नीचे
ADAjay Dubey
Jan 24, 2026 18:15:29
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली जिले में लगातार दूसरे दिन टावर पर चढ़ने की घटनाओं से प्रशासन सतर्क हो गया है। जियावन थाना क्षेत्र के धनहा गांव की घटना के बाद अब थाना सरई अंतर्गत झारा मेला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही सरई पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू और समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदोरिया ने बताया कि युवती का अपने पति से विवाद हुआ था। वह झारा मेला जाने के लिए पैसे मांग रही थी, इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर वह बिजली के टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस की समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया है।
इससे एक दिन पहले जियावन थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जब 22 वर्षीय एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। युवक अंतरजातीय विवाह की मांग कर रहा था और नीचे उतरने से इनकार कर रहा था। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया था कि युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा गया और बाद में उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने जिले में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मानसिक तनाव की स्थिति में अपने परिजनों या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते मदद मिल सके और किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 10, 2026 23:30:440
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 23:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report