Sagar - भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक से केंडल मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला जलाया
Khurai, Madhya Pradesh:पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद सारा देश शोक में डूबा हुआ है. हर कोई पाकिस्तान के निंदा कर रहा है। पूरे देश में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाया जा रहा है, ऐसे ही पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के झंडा चौक से कैंडल मार्च निकाला. जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए परसा चौराहा पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सहित महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रही ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
