Back
MP बोर्ड बनाम NCERT से परीक्षा पर असर, बच्चों की पढ़ाई पर सवाल उठे
KSKartar Singh Rajput
Feb 21, 2026 17:46:22
Morena, Madhya Pradesh
एंकर-ग्वालियर में निजी डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में पांचवीं और आठवीं बोर्ड कक्षा के छात्रों और उनके पालकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों को गलत सिलेबस का प्रश्नपत्र थमा दिया। जिससे उनकी अंग्रेजी की परीक्षा प्रभावित हो गई और साल बर्बाद होने की आशंका खड़ी हो गई है।
वी/ओ-दरअसल वायु नगर स्थित स्कूल के छात्रों का परीक्षा केंद्र पास के सनराइज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया था। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे जब पांचवीं और आठवीं के छात्र अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे तो प्रारम्भ में उन्हें एमपी बोर्ड इंग्लिश मीडियम का सामान्य प्रश्नपत्र दिया गया। कुछ समय बाद यह प्रश्नपत्र वापस लेकर एनसीईआरटी सिलेबस का अंग्रेजी पेपर थमा दिया गया जो बच्चों के पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से अलग था। अचानक बदलाव से छात्र घबरा गए और परीक्षा नियंत्रक को आंती दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि पूरे साल उन्हें एमपी बोर्ड का सामान्य सिलेबस पढ़ाया गया। लेकिन परीक्षा फार्म भरते समय स्कूल प्रबंधन ने इंग्लिश मीडियम के साथ एनसीईआरटी सिलेबस का विकल्प भर दिया। परीक्षा के अंतिम 15 मिनट में फिर से एम_MP बोर्ड का प्रश्नपत्र दे दिया गया। जिससे छात्र सही ढंग से उत्तर नहीं लिख पाए। आरोप है कि कई बच्चों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका भी नहीं दी गई। जब बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और अभिभावकों को पूरी घटना बताई तो पालक स्कूल में एकत्रित हो गए। अभिभावकों का आरोप है कि प्राचार्य ने समस्या का समाधान करने के बजाय कहा कि सभी बच्चों को पास करा दिया जाएगा। इस बयान से पालकों में और नाराजगी बढ़ गई। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले और कमजोर छात्र کو समान अंक देना न्यायसंगत नहीं है। कुछ पालकों ने आगे की परीक्षाओं को लेकर भी चिंता जताई है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को इंटरनेट से एनसीईआरटी सिलेबस पढ़कर अगली परीक्षा देने की सलाह दी है। वहीं जब प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई तो वे मुंह ढंककर निकल गईं। वाइस प्रिंसिपल ने भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।मामले में परिजनों को जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने जानकारी लेकर मदद का आश्वासन दिया है, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों की परीक्षा दोबारा सही सिलेबस के अनुसार कराई जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
बाइट-खुशी सिसोदिया -5th की छात्रा-(हमारा पांचवी का पेपर था इंग्लिश का पेपर था एमपी बोर्ड की पढ़ाई की थी एनसीईआरटी का पेपर दे दिया हमने कहा था कि हमें एमपी बोर्ड का पेपर दे लेकिन उन्होंने कहा आपकी स्कूल से बात करेंगे उन्होंने एनसीईआरटी का पेपर दिया जिससे हमे परेशानी आई।)
बाइट-वंशिका शर्मा -8th की छात्रा-(हमारा 8th क्लास का पेपर था इंग्लिश का पेपर था एमपी बोर्ड पेपर देने की बजाय एनसीईआरटी का पेपर दे दिया जिससे हमें परेशानी आई और पेपर ठीक से नहीं गया हम चाहते हैं कि द्वारा पेपर लिया जाए।)
बाइट-शैफाली श्रीवास्तव -अभिभावक-(स्कूल में बच्चों को हमारे एमपी बोर्ड की पढ़ाई की गई थी लेकिन परीक्षा के समय उनको इंग्लिश का पेपर एनसीईआरटी का दे दिया जबकि एमपी बोर्ड की पढ़ाई की थी बच्चों का भविष्य से खिलवाड़ किया है लापरवाही है इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।)
बाइट-क्रिति पाठक -अभिभावक-(स्कूल की प्रिंसिपल की लापरवाही है हमारे फिफ्थ और 8th क्लास के पेपर एमपी बोर्ड के होने थे लेकिन बच्चों को एनसीईआरटी का पेपर थमा दिया घोर लापरवाही है हम चाहते हैं स्कूल के खिलाफ कार्रवाई हो और बच्चों का द्वारा से पेपर किया जाए जिससे उनका भविष्य बर्बाद ना हो।)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 21, 2026 19:02:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 18:45:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
BJP नेता राकेश परस्ते की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हबीबगंज थाने मे FIR दर्ज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 21, 2026 18:31:100
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 18:30:130
Report