Back
कटनी के मतदाता सूची संशोधन पर निष्पक्ष जांच की मांग
NCNITIN CHAWRE
Jan 24, 2026 18:16:39
Katni, Madhya Pradesh
कटनी के कांग्रेस जिला और ग्रामीण अध्यक्ष कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कटनी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई वार्डों में चल रहे मतदाता सूची संशोधन कार्य पर गंभीर आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संशोधन कार्य चिंताजनक अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो संबंधित वार्ड के स्थायी निवासी हैं और पूर्व में नियमित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं। एक ज्ञापन देते हुए आरोप लगाए गए कि यह पूरी प्रक्रिया बिना समुचित जांच और सत्यापन के की जा रही है। खास तौर पर उन मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, जो किसी अन्य राजनीतिक दल या विचारधारा से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि जिन्होंने विरोध दर्ज कराया है, वे न तो संबंधित वार्ड के निवासी हैं और न ही शहर के, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बताए जाते हैं, जो निर्वाचन नियमों का खुला उल्लंघन है। कई मामलों में यह भी सामने आया है कि जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, उन्होंने स्वयं किसी भी प्रकार का आवेदन, सहमति या नाम हटाने के संबंध में अनुरोध नहीं किया था। निर्वाचन नियमों के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा सीमित संख्या, लगभग 10 आपत्तियां ही दर्ज की जा सकती हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में एक ही व्यक्ति द्वारा 100 से 150 मतदाताओं के विरुद्ध सामूहिक आपत्तियां दर्ज किए जाने की बातें सामने आ रही हैं, जो नियमों के पूरी तरह विपरीत, संदेहास्पद और अवैधानिक मानी जा रही हैं। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे लोगों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं, जो वास्तव में उस वार्ड में निवास ही नहीं करते। यह मामला निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है और मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पहचान दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यापित की जाए, और यदि जांच में फर्जी या दुर्भावनापूर्ण आपत्तियां सामने आती हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की मांग उठी है ताकि लोकतंत्र की पवित्रता और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report