455001
MP के राजोदा बाईपास पर आईसर-पिकअप की हुई टक्कर
Dewas, Madhya Pradesh:राजोदा बाईपास पर एक टमाटर से भरा आईसर वाहन पिकअप से टकराकर अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसा। सूचना मिलते ही सीएसपी, ट्रैफिक टीआई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर और क्रेन की मदद से आईसर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। भीड़ और जाम को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने स्वयं आईसर से टमाटर की क्रेट खाली कीं। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ पीटीसी पर नई पहल की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ पीटीसी0
0
Report
भोपाल: मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टर-कमिश्नर और एसपी-आईजी को सख्त निर्देश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर-कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक-महानिरीक्षक (एसपी-आईजी) के साथ आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही, आगामी माहों में मनाए जाने वाले विभिन्न तीज-त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय रहते करने के निर्देश दिए。0
0
Report
आगरा ब्रेकिंग: भाजपा जीत का दावा, खंड स्नातक-खंड शिक्षक सीटों पर जीत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग विधान परिषद के चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह जीत को लेकर आश्वत खंड स्नातक और खंड शिक्षक सीटों पर जीत का दावा जो सेनाएं शांति काल में बहाती है पसीना उन्हें युद्ध में नहीं करनी पड़ती ज्यादा मेहनत/बघेल भाजपा विकास और कानून व्यवस्था के मॉडल पर जीतेगी चुनाव सपा से भाजपा की नहीं कोई टक्कर ,आगरा में जीत रहे दोनों प्रत्याशी सपा के कुशासन को नहीं भूली है जनता अपहरण,कब्जे और चौथ वसूली के मामले सपा के कुशासन का उदाहरण ये बुद्धजीवियों का चुनाव है,मतदाता भी बुद्धजीवी,सोच समझकर मतदान करेगा मतदाता केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं ही भाजपा की ताकत बाइट प्रो एसपी सिंह बघेल/केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के हीरागंज बाजार में गारमेंट्स दुकान में भीषण आग, दमकलें बुझाने जुटी
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरातफरी, दुकान की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई आग देखते ही देखते चारों तरफ फैलीफायर ब्रिगेड को दी गई सूचना, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा जेसीबी से दुकान के शटर का ताला तुड़वाकर आग बुझाने का प्रयास, सूचना पर महेशगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची, आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं, महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार का मामला0
0
Report
संभल में उधार के तगादे पर चाकू से हमला, ठेकेदार घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में उधार के रुपयों के तगादा करने पर युवक ने ईट भट्टा लेवर ठेकेदार पर चाकू से तावनतोड़ वार कर घायल किया। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर युवक के चंगुल से लेवर ठेकेदार को बमुश्किल बचाया। हमलावर युवक फरार, घायल ठेकेदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाकूबाजी की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा। घटना की सूचना पर सीओ कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल ठेकेदार की हालत गंभीर। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी। संभल कोतवाली इलाके के चिमियाबली गाँव की घटना।0
0
Report
कटिहार में इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पुतला दहन किया
Katihar, Bihar:कटिहार में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने विजयदशमी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध कहा वोट चोरी कर बीजेपी की सरकार बनवाने को लेकर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा पूर्व विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को चप्पलों से पीटा जताया गुस्से का इजहार कटिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जे पी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया । इस मौके पर भाकपा माले के पूर्व विधायक महबूब आलम, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो सहित इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हुए। जे पी चौक पर आयोजित पुतला दहन के दौरान पूर्व विधायक महबूब आलम ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को चप्पलों से पीटते दिखाई दिए। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि विजयादशमी के के मौके पर रावण के दहन की परम्परा है लेकिन विजयादशमी के दूसरे दिन आज हमलोग मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर रहे हैं। मौके पर मौजूद भाकपा माले के पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का अपहरण कर वोट चोरी कर के चुनाव में पक्षपात कर ज्ञानेश कुमार ने जो सत्ता पक्ष की पार्टी को जिताने का काम किया है वो निश्चित रूप से भारतीय लोकतंत्र का अपहरण है और जब जब लोकतंत्र को खतरा हुआ तब जय प्रकाश नारायण जी ने अपनी जान देकर लोकतंत्र की रक्षा की इसी की याद में और विजयादशमी के मौके पर शैतानी ताकत का खात्मा हुआ उसी तरह भारतीय लोकतंत्र के खात्मे की जो साजिश हो रही है ज्ञानेश कुमार के द्वारा सत्ता पक्ष के इशारे पर उसी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि ये लोग चप्पल खाने लायक ही है,हमारे पास जब अधिकार रहा ही नहीं तो हम किया करेंगे आने वाले दिन में इनको इस्तीफा देना चाहिए अगर इस्तीफा नहीं देते है तो आने वाले दिन में उन्हें जेल की काल कोठरी में रहना होगा । हमारे नौजवान के अंदर जो गुस्सा है, उस गुस्से के चप्पल भी मारा तो हम उसे जाजय समझते है। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो ने कहा कि हिंदुस्तानी संस्कृति में आज विजयादशमी में रावण का दहन हुआ है,जो आरएसएस , विद्यार्थी परिषद एकता की बात कर रहा है । वो कैसे लोगो को गवर्नर और मिनिस्टर बना रहा है, आरएसएस के आदर्श सावरकर हो सकते है । लेकिन ये गांधी का देश है । हमलोग के नायक लोक नायक जय प्रकाश नारायण है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी है। वही राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 40 चोर है जिसमें सबसे बड़ा चोर है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीबीआई, इनकम टैक्स ये सभी चोर है । हमलोग अंग्रेजों से लड़े थे लेकिन अब चोर से लड़ना पड़ रहा है । देश का संविधान खत्म करने की साजिश की जा रही है । सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है । आज के युग में कोई रावण है तो वो ज्ञानेश कुमार है । पहले रावण का 10 मुंह था लेकिन आज मोदी का 40 चेहरा है या 40 चोर है । जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते उन्हें जेल नहीं भेज दिया जाता तक तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
गया सर्किट हाउस में एसी ब्लास्ट से आग, विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर बाल बाल बचे
Gaya, Bihar:गया के सर्किट हाउस के रूम में एसी ब्लास्ट से लगी आग, बाल बाल बचे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर गया. गया सर्किट हाउस में रूम नंबर 3 में एसी फटा और आग लगने की घटना हुई. एसी ब्लास्ट होते ही कमरे में आग लग गई. रूम नंबर 3 में आग लगते ही सर्किट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बगल में रूम नंबर दो था, जहां भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार पत्नी के साथ ठहरे हुए थे. संयोग से यह घटना सर्किट हाउस के रूम नंबर 3 में हुई थी. इसके बाद मनोज कुमार एक तरह से बाल बाल बच गए. उन्हें रूम नंबर 2 से जो कि सर्किट हाउस के प्रथम तल्ले पर है. वहां से नीचे सुरक्षित अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा ले जाया गया. वहीं, सर्किट हाउस के तीन नंबर रूम को मनोज कुमार के लिए अलाउड किया गया था. इस कमरे में वीवीआईपी का रूकना होता है. बुधवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को भी कमरा नंबर 3 अलाउड किया गया था. किंतु मनोज कुमार ने कमरा नंबर तीन के बजाय कमरा नंबर दो को चुना और उसी में ठहरे थे. इसके बीच दोपहर को मनोज कुमार जिस कमरे में ठहरे थे, उसके बगल में रहे तीन नंबर कमरे में एसी का ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. आग धीरे-धीरे फैलने लगी थी. रूम नंबर 2 में रहे मनोज कुमार कुछ समझ नहीं पा रहे थे. वहीं, सर्किट हाउस के कर्मी मौके पर पहुंचे. इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन के द्वारा मनोज कुमार उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि वे सर्किट हाउस में ही थे. घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे. देखा कि आग लगी है. जानकारी ली, कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार पत्नी के साथ घटना वाले कमरे के बगल में रूम नंबर 2 में ठहरे हुए थे. वे पत्नी के साथ सुरक्षित हैं. समय रहते मनोज कुमार को सुरक्षित निकाला गया और आग पर काबू पाया गया. भारत सरकार के एक विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को रूम नंबर 3 दिया जा रहा था. जिला प्रशासन के द्वारा यह अलाउड किया गया था. किंतु उन्होंने कहा कि उन्हें दो नंबर रूम चाहिए. संयोग की बात है, कि तीन नंबर आवंटित हुआ था, लेकिन उनकी इच्छा थी, कि वह दो नंबर में रहे. अग्निशमन विभाग के लोगों के द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया. ईश्वर की बहुत बड़ी कृपा है, कि बड़ी घटना नहीं घटी। बाइट- डॉक्टर प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष0
0
Report
सहरसा में 65 फीट रावण दहन से दशहरा की धूम
Saharsa, Bihar:सहरसा के MLT कॉलेज मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया. पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाहर से आए कारीगरों द्वारा 65 फिट का रावण, 55 फीट का मेघनाद और 55 फीट का कुम्भकर्ण पुतला तैयार किया गया था. भगवान राम, सीता, लक्ष्मण सहित अन्य देवी-देवताओं के रूप धारण कर झांकी निकाली गई और फिर रावण का दहन किया गया. रावण दहन के दौरान आतिशबाजी हुई. जिले के डीएम, एसपी समेत अन्य प्रसासनिक अधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर थी.0
0
Report
केसी त्यागी: हिंसक बदलाव लोकतंत्र के खिलाफ, बहस ही रास्ता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: RLD नेता केसी त्यागी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "मैं व्यक्तिगत आलोचनाओं को ज्यादा तरजीह नहीं देता हूँ। RSS वाले अपना काम करते रहें और राहुल गांधी अपने राजनीतिक पार्टी को मजबूत करते रहें। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से कोई हल नहीं निकलता है।" भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में जनतांत्रिक तरीके से सरकार बदलने के तमाम मौके पहले से मौजूद हैं लेकिन बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर हिंसक तरीके से सरकार बदले जाने को अराजकता और मैं अनैतिक कार्य मानता हूं। यह गांधीवाद के भी खिलाफ है"0
0
Report
Advertisement
रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर प्रशासनिक सुरक्षा, भाईचारे की तस्वीर
Ranchi, Jharkhand:रांची के बड़ा तालाब स्थित युवा दस्ता के मंच पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एसडीएम, एडीएम समेत कांग्रेस नेता शमशेर आलम पहुंचे। विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। वहीं, रांची में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिल रही है। युवा दस्ता के साथ मिलकर कई मुस्लिम संगठन और स्थानीय लोग विसर्जन के दौरान व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। यह नजारा रांची की सांप्रदायिक सद्भावना और एकता का संदेश दे रहा है। बड़ा तालाब स्थित युवा दस्ता के मंच पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विसर्जन की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे आयोजन की निगरानी की जा रही है।0
0
Report
डिंडोरी के मोहतरा स्कूल में शराबी शिक्षक के कारण पढ़ाई प्रभावित—निलंबन
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के मोहतरा संदीपनी विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षक दशरथ लाल झरिया पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि शिक्षक को कक्षा में पढ़ाने के बजाय स्कूल के गेट पर ड्यूटी दी जा रही थी। मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सवाल यह है कि जब बच्चों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षक की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगें, तो शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगी?0
0
Report
कटनी में कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर बाइक रैली और पुतला दहन किया
Katni, Madhya Pradesh:वोट चोरी के खिलाफ कटनी में कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, विशाल बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन एंकर लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के कार्यकर्ताओं ने आज कटनी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकालकर जनता के बीच लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग बुलंद की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि वोट चोरी केवल किसी राजनीतिक दल के साथ अन्याय नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों पर सीधा सवाल है। लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है, किसी भी तरह की कथित धांधली से नहीं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह हर मतदाता के विश्वास की रक्षा करे और उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब दे। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस की आवाज सड़क से सदन तक गूंजती रहेगी बाइट अमित शुक्ला जिला कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
मंडला में नदी में नहाते समय दादा और पांच साल की पोती डूबकर मौत
Mandla, Madhya Pradesh:2110ZMP_MANDLA_HADSA_R एंकर — मंडला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नदी में नहाने गए दादा और उनकी महज पांच साल की मासूम पोती की डूबने से मौत हो गई। घर से महज 200 मीटर दूर नदी में नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और फिर बाहर नहीं निकल सके। हादसे के वक्त नदी में कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। बच्चों से मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है वीओ - मासूम पोती के साथ नदी में नहाने गए दादा को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। मंडला में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के मुताबिक, सुरंगदेवरी गांव के निवासी पिल्लू लाल उइके आज सुबह करीब 10 बजे अपनी पांच वर्षीय नातिन मानशी के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त नदी में कोई भी बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। वहां मौजूद कुछ बच्चों ने दादा और पोती के डूबने की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और इलाके में मातम पसर गया वीओ - इस हादसे से जुड़ी एक अहम बात यह भी सामने आई है कि नदी का पानी पिछली गर्मी में सूख गया था। इसके बाद एक व्यक्ति द्वारा सिंचाई के लिए जेसीबी मशीन से नदी के हिस्से में गहरी खुदाई कराई गई थी। आशंका है कि इसी गहरे हिस्से में नहाते समय दोनों डूब गए। हालांकि, हादसे के सटीक घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी एंकर - एक छोटी-सी लापरवाही या पानी की गहराई का अंदाजा न होना किस तरह पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकता है, यह हादसा उसकी बेहद दुखद मिसाल है। पांच साल की मासूम मानशी और उसके दादा की मौत से गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
सोलन मंडी में प्याज के दाम दिवाली तक तेज़ी की संभावना
Solan, Himachal Pradesh:सोलन सब्जी मंडी में प्याज की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के चलते प्याज के भाव में उछाल आया है। मंडी में बढ़िया गुणवत्ता का प्याज 46 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि पिछले दिनों इसके दाम 43 से 44 रुपये प्रति किलो के बीच थे। इस तरह प्याज की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। सोलन सब्जी मंडी के कारोबारी बंटी के अनुसार, प्याज की विभिन्न गुणवत्ता के हिसाब से अलग-अलग भाव चल रहे हैं। बढ़िया गुणवत्ता का प्याज 46 रुपये प्रति كيلو बिक रहा है। वहीं, मोटे प्याज के दाम आने वाले दिनों में 48 से 49 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा चोपड़ा यानी बिना छिलके वाले प्याज के भाव 38 से 40 रुपये प्रति किलो हैं। गोली और हल्की गुणवत्ता का प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। इन दिनों मंडी में प्याज की आवक मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम से हो रही है। फिलहाल पुणे और नासिक से प्याज की आपूर्ति नहीं आ रही है। वहीं, राजस्थान के अलवर से नई फसल की आवक दिवाली के बाद शुरू होने की संभावना है। ऐसे में आगामी दिनों में बाजार में उपलब्ध प्याज की मात्रा और आपूर्ति की स्थिति कीमतों को प्रभावित कर सकती है। कारोबारी के मुताबिक, त्योहारी सीजन में प्याज की मांग बढ़ने और उपलब्ध माल की कमी के कारण दिवाली तक कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में प्याज के भाव में एक से दो रुपये प्रति किलो की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है। प्याज के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं के रसोई बजट पर असर पड़ सकता है। हालांकि, आगामी दिनों में कीमतों का रुख नई फसल की आवक और बाजार में आपूर्ति पर निर्भर करेगा。0
0
Report
नवी मुंबई के घणसोली में महिला जिम पार्टनर को धमकी देकर 38 लाख ऐंठने वाला जिम चालाक गिरफ्तार
Navi Mumbai, Maharashtra:घणसोलीतील महिला जिम पार्टनरचे आक्षेपार्ह व्हिडिओ प्रसारित करण्याची धमकी देऊन तिच्याकडून 38 लाख रुपये उकळल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला. रबाळे पोलीसांनी जिम चालक विवेक पाटील याला अटक केलीय. आरोपी आणि पीडित महिला 2021 पासून ओळखत होते आणि ते दोघे जिममध्ये व्यावसायिक भागीदार होते. या संबंधांचा फायदा घेऊन आरोपीने तिच्या सोबत शारीरिक संबंध प्रस्थापित केले आणि ते करत असताना आक्षेपार्ह व्हिडिओ काढले. काही दिवसांनी त्या व्हिडिओचा आधार घेऊन आरोपीने पीडित महिलेला धमकावून 38 लाख रुपये उकळले आहेत. परंतु वारंवार पैसे मागणी केल्याने पीडितेने रबाळे पोलीस ठाण्यात तक्रार दिली. रबाळे पोलीसांनी आरोपीला अटक केली असून न्यायालयाने त्याला दोन दिवसांची पोलीस कोठडी दिली आहे. अधिक तपास रबाळे पोलीस करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
