icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
477001
PSPradeep Sharma19 Nov 2025, 06:39 am

भिंड पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में दस हजार इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया

Bhind, Madhya Pradesh:लुटेरे को भिंड पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में किया गिरफ्तार, हाथ और पैर में लगी लुटेरे को लगी गोली, मौअस्पताल में भर्ती। भिंड जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भिंड पुलिस ने भी अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा शुरू कर दिया है, आज अलसुबह भिंड पुलिस ने दस हजार के इनामी लुटेरे को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार लुटेरे की मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस को भी तलाश थी, जानकारी के अनुसार लहार थाना इलाके के मड़ियापुरा गांव का रहने वाला निखिल रायपुरिया भिंड जिले के अलावा उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भी चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था, जिनमे पुलिस को उसकी तलाश थी भिंड पुलिस की ओर से लुटेरे निखिल रायपुरिया के ऊपर दस हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था, आज अल सुबह साढे पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए निखिल रायपुरिया मौ थाना इलाके की बेहट के जंगलों में छुपा हुआ है, सूचना पर पुलिस ने जामदारा तिराहे पर घेरा बंदी की जैसे ही निखिल को पुलिस ने आते हुए देखा तो उसे रोकने के लिए ललकारा लेकिन तभी उसने कट्टा निकाल कर पुलिस के ऊपर दो फायर कर दिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें निखिल के हाथ और पैर में एक-एक गोली लगी और वह गिर पड़ा पुलिस घायल अवस्था में उसे लेकर मौ अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज़ जारी है, गिरफ्तार लुटेरे निखिल से एक अवैध देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस और दो चले हुए खोखे बरामद किये है, मौ थाना पुलिस ने फ्लूट एरिया निखिल रायपुरिया के ऊपर पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस उसका और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top